試す 金 - 無料
रेप में फंसा दिल्ली सरकार का अधिकारी
Satyakatha
|October 2023
प्रमोदय खाका दिल्ली के महिला एवं बाल विकास विभाग में उपनिदेशक था. अपनी मुंहबोली बहन की 14 साल की बेटी मीनाक्षी को परवरिश के लिए अपने घर ले गया. वहां वह उस लड़की के साथ रेप करने लगा. इतना ही नहीं, प्रेग्नेंट होने पर उसकी पत्नी ने गर्भ गिराने की दवा खिलाई. इस के बाद कुछ ऐसा हुआ कि...
"मुंहबोले मामा ने एक बार नहीं, मुझे 4 बार अपनी गंदी सोच का शिकार बनाया." मीनाक्षी ने बताया, "उस की इस बुरी हरकत में मामी भी बराबर की भागीदार बनती रही. मामा अपनी इच्छा पूर्ति करने के लिए मुझे धोखे से नशीली दवा मिली चीज खिला देता था. मामी उस वक्त घर में ही होती थी.
"वह एक प्रकार से अपने पति को मौका देती थी. मैं होश में आने पर मामी को मामा की हरकत के बारे में बताती तो वह मेरा पक्ष लेने के बजाय पति का पक्ष लेती. मुझे पीटने लगती और कि मैं उस के पति को गलत काम करने के लिए उकसाती हूं. मैं बहुत डरी हुई और टेंशन में जी रही थी कि मेरे साथ ऐसी घटना घटी कि मैं न मरे में रह गई न जीवित में.
"उस ने अपने बेटे से प्रेंगनेंसी जांच किट मंगवा कर मेरी प्रेग्नेंसी जांच की और प्रेग्नेंट होने पर बाजार से एबार्शन (गर्भ गिराने) की दवा ला कर मुझे जबरन खिलाई. उस ने मेरी जिंदगी बरबाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है." कहतेकहते मीनाक्षी की आंखों से आंसुओं का सैलाब फूट पड़ा.
यह कहानी अपने पद और दौलत के नशे में झूम रहे एक ऐसे अधिकारी की है, जिस ने सुखवैभव और सुंदर पत्नी के होते हुए अपने दोस्त की नाबालिग बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाया.
बात उस समय की है जब देश कोरोना के खौफ में जी रहा था. लौकडाउन खुल गया था, लेकिन लोग डरेसहमे हुए थे.
सन 2020 का अक्तूबर महीना शुरू हुआ था. दिल्ली के उत्तरी जिला के अंतर्गत बुराड़ी क्षेत्र में रहने वाली मीनाक्षी अब वह मीनाक्षी नहीं रह गई थी जो हमेशा खिलखिली नजर आती थी, उस की आंखों में ढेर सारे ख्वाब तैरते रहते तो होंठों पर मोहक मुसकान फैली रहती.
हंसमुख स्वभाव वाली मीनाक्षी बुझीबुझी सी नजर आ रही थी. वह ढंग से खाना भी नहीं खा रही थी, न गहरी नींद सो पा रही थी. उस में आए इस परिवर्तन को उस की मम्मी सुषमा 2-3 दिन से देख और महसूस कर रही थी. वह सोच रही थी कि मीनाक्षी से इस बाबत पूछे या नहीं. अभी 4 महीने पहले ही तो मीनाक्षी के पापा इस दुनिया से चल बसे थे. उस पर गमों और दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था.
このストーリーは、Satyakatha の October 2023 版からのものです。
Magzter GOLD を購読すると、厳選された何千ものプレミアム記事や、10,000 以上の雑誌や新聞にアクセスできます。
すでに購読者ですか? サインイン
Satyakatha からのその他のストーリー
Satyakatha
शादीशुदा से प्यार जरा सोचसमझ के
शाम होने को आई थी. राजू गुप्ता काफी निराश बैठा था. इस की वजह यह थी कि उस की दूसरी पत्नी पूजा उसे ब्लैकमेल कर रही थी.
1 mins
May 2026
Satyakatha
लिवड्न रिलेशन कितना सुरक्षित
एक दिन रामसिंह परिहार झांसी के मिनर्वा के पास रहने वाली अपनी दूसरी पत्नी गीता से मिला और प्रेमिका प्रीति रैकवार से छुटकारा दिलाने में मदद की गुहार लगाई.
2 mins
May 2026
Satyakatha
अनोखे समुद्री जीव और मूंगे की चट्टानें
समुद्र की अतल गहराई में तरहतरह के अनोखे जीवजंतु और बेशकीमती वस्तुएं हैं. उन्हीं में तरहतरह की मछलियां और मूंगा भी है.
2 mins
May 2026
Satyakatha
दुनिया का सब से मोटा तोता
हाल ही में जीवजंतुओं के सरंक्षण करने वालों ने 30 साल पहले विलुप्त होने के कगार पर दुनिया के सब से मोटे तोते के चूजे के जन्म का जश्न मनाया.
1 min
May 2026
Satyakatha
लाडली सुहाना
पूरा ध्यान देता है, जिस से सामने वाला व्यक्ति भी महत्त्वपूर्ण महसूस करता है.
1 min
May 2026
Satyakatha
सील्स पर डौल्फिन की हत्या का आरोप
समुद्र में पाए गए जीवों में एक नर ग्रे सील है, जो बड़ी मछलियों का शिकार करने में माहिर है. वेल्स में पहली बार किसी ग्रे सील द्वारा एक आम डल्फिन को मारने का मामला सामने आया.
1 min
May 2026
Satyakatha
दलदल अपराध की अंधेरी दुनिया
वेब सीरीज 'दलदल' एक मनोवैज्ञानिक क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जो विश्व धमीजा के उपन्यास 'भिंडी बाजार' पर आधारित है, जो अपराध, महिलाओं के खिलाफ हिंसा, स्त्री विरोधी सोच और सत्ता के खेल को दर्शकों के सामने पिरोती है.
8 mins
May 2026
Satyakatha
अजीबोगरीब शौक खुद को समझती है 'कुत्ता'
कई लोगों में बड़े ही अजीबोगरीब और अचंभे में डालने वाले शौक होते हैं, जिस से इनकी खूब चर्चा होती है. ऐसी ही एक लड़की है, जो खुद को इंसान नहीं कुत्ता समझती है और लोगों के सामने कुत्ते की तरह पेश आती है.
2 mins
May 2026
Satyakatha
'कौकटेल 2' में हौलीवुड जैसा तड़का
शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन जैसे सितारों से सजी फिल्म 'कौकटेल 2' को भव्य बनाने की तैयारी की जा चुकी है.
1 min
May 2026
Satyakatha
सोना पिघला कर पैसे देने वाला एटीएम
पैसा जमा करने और निकालने की मशीन एटीएम से हर कोई परिचित है. लेकिन चीन ने एक गजब का एटीएम बनाया है, जिस में पैसे की जगह सोना डाला जाता है और वह 30 मिनट में पिघल कर उस के मूल्य की राशि सीधे खाते में जमा हो जाती है.
1 min
May 2026
Translate
Change font size

