Facebook Pixel प्यार में लगी सेंध | Satyakatha - entertainment - Magzter.comでこの記事を読む
Magzter GOLDで無制限に

Magzter GOLDで無制限に

10,000以上の雑誌、新聞、プレミアム記事に無制限にアクセスできます。

$149.99
 
$74.99/年

試す - 無料

प्यार में लगी सेंध

Satyakatha

|

December 2022

सीमा वैसे तो शिवम मिश्रा की प्रेमिका थी, लेकिन जब एक दिन शिवम ने उस की मुलाकात अपने दोस्त शालू से कराई तो सीमा पहली मुलाकात में ही शालू को दिल दे बैठी. जिगरी दोस्त द्वारा प्यार में सेंध लगाए जाने पर शिवम ने जो कदम उठाया वह...

- सुरेशचंद्र मिश्र

प्यार में लगी सेंध

5 अक्तूबर, 2022 को दशहरा पर्व था. कानपुर शहर की कच्ची बस्ती परमपुरवा निवासी 25 वर्षीय शालू भी अपने दोस्तों के साथ रात 12 बजे अरमापुर स्टेट का दशहरा मेला देखने घर से निकला. रात अधिक होने के कारण शालू की बहन नसीमा ने उसे मना किया तो वह बोला, "आपा, घंटे-2 घंटे में वापस आ जाऊंगा. तुम परेशान न होना."

नसीमा की बात को नकार कर शालू चला तो गया, लेकिन नसीमा की चिंता कम नहीं हुई. वह कमरे में पड़ी चारपाई पर लेट तो गई, लेकिन नींद नहीं आई.

रात लगभग एक बजे उस के मोबाइल पर काल आई. उस ने स्क्रीन पर नंबर देखा तो वह उस के भाई शालू का था. उस ने काल रिसीव की तो दूसरी तरफ से आवाज आई, "आपा, मुझे बचा लो. दोस्त मुझे पीट रहे हैं. इन के इरादे खतरनाक हैं. मेरी जान जा सकती है."

इस के बाद काल डिसकनेक्ट हो गई. नसीमा को लगा, जैसे किसी ने शालू से फोन छीन लिया हो.

भाई की जान खतरे में भांप कर नसीमा घबरा गई. उस ने बड़े भाई शेरू को जगाया फिर सारी बात बताई.

सीमा की बात सुन कर शेरू भी घबरा गया. शेरू को पता था कि उस के भाई शालू के 3 दोस्त शिवम मिश्रा उर्फ बांगरू, अमित पासवान व सनी गुप्ता हैं, जो दर्शनपुरवा व ओमनगर में रहते हैं.

अतः शेरू भाई की तलाश में रात में ही दर्शनपुरवा उस के दोस्तों के घर गया. लेकिन तीनों में से कोई भी घर पर नहीं मिला. शेरू तब वापस घर आ गया. इस के बाद घर वाले रात भर शालू के वापस आने का इंतजार करते रहे.

सुबह होते ही शेरू व उस के घर वालों ने फिर से शालू की तलाश शुरू की. लेकिन जब उस का कुछ भी पता न चला तो शेरू अपनी बहन नसीमा के साथ सुबह 10 बजे थाना जूही जा पहुंचा.

उस समय एसएचओ जितेंद्र सिंह थाने में ही मौजूद थे. शेरू ने उन्हें सारी बात बताई और शालू की गुमशुदगी दर्ज करने का अनुरोध किया.

शालू कोई बच्चा तो था नहीं. वह 25 साल का हट्टाकट्टा युवक था. अतः घर वालों के अनुरोध पर एसएचओ जितेंद्र सिंह ने गुमशुदगी तो दर्ज कर ली, लेकि उसे खोजने का प्रयास नहीं किया.

Satyakatha からのその他のストーリー

Satyakatha

Satyakatha

शादीशुदा से प्यार जरा सोचसमझ के

शाम होने को आई थी. राजू गुप्ता काफी निराश बैठा था. इस की वजह यह थी कि उस की दूसरी पत्नी पूजा उसे ब्लैकमेल कर रही थी.

time to read

1 mins

May 2026

Satyakatha

Satyakatha

लिवड्न रिलेशन कितना सुरक्षित

एक दिन रामसिंह परिहार झांसी के मिनर्वा के पास रहने वाली अपनी दूसरी पत्नी गीता से मिला और प्रेमिका प्रीति रैकवार से छुटकारा दिलाने में मदद की गुहार लगाई.

time to read

2 mins

May 2026

Satyakatha

Satyakatha

अनोखे समुद्री जीव और मूंगे की चट्टानें

समुद्र की अतल गहराई में तरहतरह के अनोखे जीवजंतु और बेशकीमती वस्तुएं हैं. उन्हीं में तरहतरह की मछलियां और मूंगा भी है.

time to read

2 mins

May 2026

Satyakatha

Satyakatha

दुनिया का सब से मोटा तोता

हाल ही में जीवजंतुओं के सरंक्षण करने वालों ने 30 साल पहले विलुप्त होने के कगार पर दुनिया के सब से मोटे तोते के चूजे के जन्म का जश्न मनाया.

time to read

1 min

May 2026

Satyakatha

लाडली सुहाना

पूरा ध्यान देता है, जिस से सामने वाला व्यक्ति भी महत्त्वपूर्ण महसूस करता है.

time to read

1 min

May 2026

Satyakatha

Satyakatha

सील्स पर डौल्फिन की हत्या का आरोप

समुद्र में पाए गए जीवों में एक नर ग्रे सील है, जो बड़ी मछलियों का शिकार करने में माहिर है. वेल्स में पहली बार किसी ग्रे सील द्वारा एक आम डल्फिन को मारने का मामला सामने आया.

time to read

1 min

May 2026

Satyakatha

Satyakatha

दलदल अपराध की अंधेरी दुनिया

वेब सीरीज 'दलदल' एक मनोवैज्ञानिक क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जो विश्व धमीजा के उपन्यास 'भिंडी बाजार' पर आधारित है, जो अपराध, महिलाओं के खिलाफ हिंसा, स्त्री विरोधी सोच और सत्ता के खेल को दर्शकों के सामने पिरोती है.

time to read

8 mins

May 2026

Satyakatha

Satyakatha

अजीबोगरीब शौक खुद को समझती है 'कुत्ता'

कई लोगों में बड़े ही अजीबोगरीब और अचंभे में डालने वाले शौक होते हैं, जिस से इनकी खूब चर्चा होती है. ऐसी ही एक लड़की है, जो खुद को इंसान नहीं कुत्ता समझती है और लोगों के सामने कुत्ते की तरह पेश आती है.

time to read

2 mins

May 2026

Satyakatha

Satyakatha

'कौकटेल 2' में हौलीवुड जैसा तड़का

शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन जैसे सितारों से सजी फिल्म 'कौकटेल 2' को भव्य बनाने की तैयारी की जा चुकी है.

time to read

1 min

May 2026

Satyakatha

Satyakatha

सोना पिघला कर पैसे देने वाला एटीएम

पैसा जमा करने और निकालने की मशीन एटीएम से हर कोई परिचित है. लेकिन चीन ने एक गजब का एटीएम बनाया है, जिस में पैसे की जगह सोना डाला जाता है और वह 30 मिनट में पिघल कर उस के मूल्य की राशि सीधे खाते में जमा हो जाती है.

time to read

1 min

May 2026

Translate

Share

-
+

Change font size