試す 金 - 無料
प्यार बना कंकाल
Satyakatha
|December 2022
खुशबू प्रेमी गौरव को दिलोजान से चाहती थी, लेकिन गौरव उसे केवल मौजमजे की चीज समझता था. खुशबू उस के कपटी दिल को नहीं भांप सकी, इसलिए उस ने जब गौरव पर शादी करने का दबाव बनाया तो उस का प्यार कंकाल में ऐसे बदला कि...
चूड़ियों की खनक के लिए प्रसिद्ध फिरोजाबाद जिले के थाना सिरसागंज का एक गांव है कीठौत. इसी गांव के रहने वाले हैं भीकम सिंह और चंद्रभान सिंह. दोनों के घरों के बीच मात्र 4 घरों का फासला है. एक ही जाति के होने के कारण दोनों के परिवार का एकदूसरे के यहां आनाजाना था.
चंद्रभान सिंह के 3 बेटे अक्षय, गौरव व सौरभ थे. इन में दूसरे नंबर का 24 वर्षीय गौरव कुमार रेलवे में बिजली के तार खींचने का प्राइवेट काम करता था. जबकि भीकम सिंह के 2 बेटे रवि व अंकुश के अलावा 2 बेटियां आरती व खुशबू थीं.
आरती की शादी काफी पहले हो चुकी थी. भीकम सिंह व उन के बेटे गुजरबसर के लिए सिरसागंज में मट्ठा (छाछ) बेचने का काम करते थे.
जब गौरव छुट्टी पर गांव कठौत आता तो अपनी बाइक से गांव में घूमता था. एक दिन खुशबू ने अपनी मां आशा देवी से कहा, "मां, मैं भी बाइक चलाना सीखना चाहती हूं."
इस पर आशा देवी ने गौरव से कहा, "बेटा खुशबू बाइक चलाना सीखना चाहती है. तुम उसे चलाना सिखा दो."
इस पर गौरव को कोई ऐतराज नहीं था. लिहाजा वह उसे बाइक सिखाने को तैयार हो गया. इस के बाद गौरव खुशबू को बाइक सिखाने लगा. दोनों ही हमउम्र थे. उन्हें एकांत मिला तो इस बीच दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती चली गईं.
बाइक सिखाने के दौरान मौका मिलते ही दोनों बाइक से गांव के बाहर निकल जाते. बाइक पर पीछे बैठने के दौरान वह गौरव को कस कर भींच लेती थी. खुशबू की इस छुअन से गौरव के शरीर में सी दौड़ जाती. ऐसा करना खुशबू को भी अच्छा लगता था. क्योंकि वह उसे प्यार जो करने लगी थी.
अब दोनों का यह हाल हो गया था कि जब तक वे एकदूसरे को देख नहीं लेते थे, उन्हें चैन नहीं आता था.
जब गौरव अपनी नौकरी पर चला जाता तो खुशबू उस का बेसब्री से इंतजार करती. उस के गांव आने पर वह उस से मिलने उस के घर पहुंच जाती. दोनों एकदूसरे से प्यार करने लगे थे.
गौरव ने खुशबू को उस के साथ घर बसाने के सपने दिखाए. एक ही जाति के होने से खुशबू को पूरा विश्वास था कि घर वाले उन की शादी में रोड़ा नहीं अटकाएंगे. इस दौरान उन के बीच शारीरिक संबंध भी बन गए थे.
このストーリーは、Satyakatha の December 2022 版からのものです。
Magzter GOLD を購読すると、厳選された何千ものプレミアム記事や、10,000 以上の雑誌や新聞にアクセスできます。
すでに購読者ですか? サインイン
Satyakatha からのその他のストーリー
Satyakatha
शादीशुदा से प्यार जरा सोचसमझ के
शाम होने को आई थी. राजू गुप्ता काफी निराश बैठा था. इस की वजह यह थी कि उस की दूसरी पत्नी पूजा उसे ब्लैकमेल कर रही थी.
1 mins
May 2026
Satyakatha
लिवड्न रिलेशन कितना सुरक्षित
एक दिन रामसिंह परिहार झांसी के मिनर्वा के पास रहने वाली अपनी दूसरी पत्नी गीता से मिला और प्रेमिका प्रीति रैकवार से छुटकारा दिलाने में मदद की गुहार लगाई.
2 mins
May 2026
Satyakatha
अनोखे समुद्री जीव और मूंगे की चट्टानें
समुद्र की अतल गहराई में तरहतरह के अनोखे जीवजंतु और बेशकीमती वस्तुएं हैं. उन्हीं में तरहतरह की मछलियां और मूंगा भी है.
2 mins
May 2026
Satyakatha
दुनिया का सब से मोटा तोता
हाल ही में जीवजंतुओं के सरंक्षण करने वालों ने 30 साल पहले विलुप्त होने के कगार पर दुनिया के सब से मोटे तोते के चूजे के जन्म का जश्न मनाया.
1 min
May 2026
Satyakatha
लाडली सुहाना
पूरा ध्यान देता है, जिस से सामने वाला व्यक्ति भी महत्त्वपूर्ण महसूस करता है.
1 min
May 2026
Satyakatha
सील्स पर डौल्फिन की हत्या का आरोप
समुद्र में पाए गए जीवों में एक नर ग्रे सील है, जो बड़ी मछलियों का शिकार करने में माहिर है. वेल्स में पहली बार किसी ग्रे सील द्वारा एक आम डल्फिन को मारने का मामला सामने आया.
1 min
May 2026
Satyakatha
दलदल अपराध की अंधेरी दुनिया
वेब सीरीज 'दलदल' एक मनोवैज्ञानिक क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जो विश्व धमीजा के उपन्यास 'भिंडी बाजार' पर आधारित है, जो अपराध, महिलाओं के खिलाफ हिंसा, स्त्री विरोधी सोच और सत्ता के खेल को दर्शकों के सामने पिरोती है.
8 mins
May 2026
Satyakatha
अजीबोगरीब शौक खुद को समझती है 'कुत्ता'
कई लोगों में बड़े ही अजीबोगरीब और अचंभे में डालने वाले शौक होते हैं, जिस से इनकी खूब चर्चा होती है. ऐसी ही एक लड़की है, जो खुद को इंसान नहीं कुत्ता समझती है और लोगों के सामने कुत्ते की तरह पेश आती है.
2 mins
May 2026
Satyakatha
'कौकटेल 2' में हौलीवुड जैसा तड़का
शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन जैसे सितारों से सजी फिल्म 'कौकटेल 2' को भव्य बनाने की तैयारी की जा चुकी है.
1 min
May 2026
Satyakatha
सोना पिघला कर पैसे देने वाला एटीएम
पैसा जमा करने और निकालने की मशीन एटीएम से हर कोई परिचित है. लेकिन चीन ने एक गजब का एटीएम बनाया है, जिस में पैसे की जगह सोना डाला जाता है और वह 30 मिनट में पिघल कर उस के मूल्य की राशि सीधे खाते में जमा हो जाती है.
1 min
May 2026
Translate
Change font size

