試す 金 - 無料
बर्थडे तनुजा समर्थ मुखर्जी: 12 साल की उम्र में बेटी काजोल को दी जीने की आज़ादी
Mayapuri
|Mayapuri Edition 2660
अपने दौर की फिल्मों में बेहद बोल्ड और बिंदास अदाकारा तनुजा ने हाल ही में अपना 82 वां जन्मदिन मनाया है. एक दौर था जब तनुजा की खूबसूरती के लाखों मुरीद थे, उनके हर अंदाज़ की दुनिया कायल थी पर उम्र के इस मोड़ पर आकर आज उनको पहचानना भी मुश्किल है. आज की पीढ़ी उन्हें काजोल की मां और अजय देवगन की सास के नाम से ज्यादा जानती है. ज्यादातर लोग जानते हैं कि मशहूर अदाकारा नूतन उनकी बड़ी बहन हैं.
तनुजा का जन्म 23 सितंबर 1943 को मुंबई में हुआ था. उनके पिता कुमारसेन समर्थ एक फ़िल्म डायरेक्टर थे और मां शोभना समर्थ एक कामयाब एक्ट्रेस. तनूजा की तीन बहनें हैं-नूतन, चतुरा, रेशमा. तनुजा ने अपने फ़िल्मी सफ़र की शुरूआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट साल 1950 में आई फ़िल्म 'हमारी बेटी के जरिए की थी.
तो आइए आज Tanuja Mukherjee के Birthday के मौके पर हम आपको बताते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें..
तनुजा हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री की शुरुआती लिबरल महिलाओं में से एक थीं. उनकी अपनी अलग ही जीवन शैली थी और वो हर तरह की लेटेस्ट सब्जेक्ट्स की, हर वैरायटी की किताबें पढ़ती थीं और बड़े जानकर, नामी राइटर-डायरेक्टर्स-एक्टर्स को भी काम्प्लेक्स फील करवा देती थीं. वो कई बार जानबूझकर तनुजा की बातों को अवॉयड करते थे क्योंकि वो तनुजा की बुद्धि और उनकी सोच तक पहुँच ही नहीं सकते थे. वो खुले में शराब पीती थीं, सिगरेट फूंकती थीं और इस बात की उन्हें कोई परवाह नहीं थी कि लोग उनके बारे में क्या सोचेंगे. वो कुछ भी किसी के भी सामने बोलने से डरती नहीं थीं, एक बार उन्होंने राजेश खन्ना से कह दिया था कि मुझे आपके साथ अब और काम नहीं करना है क्योंकि आपको हर मामले में अपनी नाक घुसाने की आदत है जो कि मुझे बिल्कुल पसंद नहीं है. ये हाल तब था जब वो 'हाथी मेरे साथी' और 'मेरे जीवन साथी' सरीखी दो ब्लॉकबस्टर फिल्में राजेश खन्ना के साथ कर चुकी थीं. तनुजा के अलावा किसी की हिम्मत नहीं थी कि ये शब्द उस आदमी को कहे जो ख़ुद को इंडस्ट्री का भगवान या भगवान के ठीक बाद मानने लग गया था. पर चाहें कोई कितनी कोशिश कर लेता, तनुजा जो है उसे उससे बदल नहीं सकता था.
このストーリーは、Mayapuri の Mayapuri Edition 2660 版からのものです。
Magzter GOLD を購読すると、厳選された何千ものプレミアム記事や、10,000 以上の雑誌や新聞にアクセスできます。
すでに購読者ですか? サインイン
Mayapuri からのその他のストーリー
Mayapuri
आशा पारेख और राजेश खन्ना की वो दोस्ती जो फिल्मों से परे थी
हिंदी सिनेमा में साठ के दशक की अभिनेत्रियों की जब भी बात उठती है, तो जेहन में एक ऐसी नायिका का चेहरा उभर कर सामने आता है जो पर्दे पर रोती-धोती लाचार स्त्री या फिर ग्लैमर डॉल की भूमिकाएं करना पसंद नहीं करती थीं, हालाँकि शुरुआत में उन्हें ग्लैमरस रोल ही करने पड़े थे लेकिन कुछ ही समय बाद उन्होंने उन फ़िल्मों को चुनना शुरू कर दिया जिसमें उन्हें चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं करने को मिले।
6 mins
Mayapuri Edition 2697
Mayapuri
अभिनेता मनोज बाजपेयी, विपुल ए. शाह द्वारा प्रोड्यूस की गई फ़िल्म 'गवर्नर' से रचेंगे सिनेमाई इतिहास
पावरहाउस स्टार-एक्टर मनोज बाजपेयी उन एवरग्रीन स्टार एक्टर्स में से हैं जो पक्का मानते हैं कि 'वर्सटाइल-वैरायटी ही एक्टिंग लाइफ का मसाला है'.
4 mins
Mayapuri Edition 2697
Mayapuri
नेहा धूपिया और अंगद बेदी के चैट शो डबल डेट में अपारशक्ति खुराना ने किया बड़ा खुलासा
अभिनेता अपारशक्ति खुराना ने हाल ही में नेहा धूपिया और अंगद बेदी के चैट शो डबल डेट में अपनी पत्नी आकृति खुराना के साथ शिरकत की, जहां उन्होंने अपनी जिंदगी और करियर से जुड़े कई दिल छू लेने वाले खुलासे किए.
2 mins
Mayapuri Edition 2697
Mayapuri
कंगना रनौत का यूनिक फ़ैशन: गौरंग शाह की कांजीवरम साड़ी में बिखेरा जलवा
बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत अपने काम के साथ-साथ अपने फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं।
4 mins
Mayapuri Edition 2697
Mayapuri
हुमा कुरैशी की क्राइम थ्रिलर 'बेबी डू डाई डू' का टीजर हुआ रिलीज
हुमा कुरैशी एक बार फिर दमदार अंदाज में स्क्रीन पर वापसी करने के लिए तैयार हैं.
2 mins
Mayapuri Edition 2697
Mayapuri
अनुराग कश्यप की 'बंदर' ने खोली जेल सिस्टम की परतें, दर्शक हुए सोचने पर मजबूर
कुछ फिल्में मनोरंजन करती हैं, कुछ प्रेरित करती हैं, और फिर कुछ ऐसी होती हैं जो क्रेडिट्स खत्म होने के बाद भी आपके साथ बनी रहती हैं.
2 mins
Mayapuri Edition 2697
Mayapuri
ओटीटी रिव्यू: 'राख'
1978 के दिल्ली के रंगा-बिल्ला कांड की यादें हुई ताजा...
4 mins
Mayapuri Edition 2697
Mayapuri
टाइगर श्रॉफ, जान्हवी और लक्ष्य की फिल्म 'लग जा गले' की रिलीज डेट का हुआ ऐलान
बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ, एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और उभरते एक्टर लक्ष्य पहली बार फिल्म 'लग जा गले' में साथ नजर आने वाले हैं.
2 mins
Mayapuri Edition 2697
Mayapuri
आलिया भट्ट की कान्स ट्रोलिंग थी पेड कैंपेन का हिस्सा? अनुपमा चोपड़ा ने किया बड़ा दावा
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने शानदार लुक्स से काफी सुर्खियां बटोरी थीं.
2 mins
Mayapuri Edition 2697
Mayapuri
कौन है यह रहस्यमयी अभिनेत्री जिसके साथ रोमांस कर रहे हैं वेदांग रैना?
वेदांग रैना अभिनीत मैडॉक फिल्म्स की आगामी फिल्म में अभिनेत्री प्रगति श्रीवास्तव के किरदार से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है।
1 mins
Mayapuri Edition 2697
Listen
Translate
Change font size

