試す 金 - 無料
बौयफ्रेंड क्यों बना कातिल
Manohar Kahaniyan
|June 2025
22 वर्षीय कोमल और 26 वर्षीय मोहम्मद आसिफ की पिछले 4 सालों से गहरी दोस्ती थी. कैब ड्राइवर आसिफ उसे जीजान से चाहता था, इसलिए वह उसे इधरउधर घुमाता और शौपिंग कराता था. फिर एक दिन आसिफ ने कार में ही कोमल की न सिर्फ हत्या कर दी, बल्कि उस की लाश को गहरे नाले में ठिकाने लगा दिया. आखिर बॉयफ्रेंड क्यों बना कातिल?
उत्तरपूर्वी दिल्ली के सुंदरनगरी के रहने वाले 26 वर्षीय मोहम्मद आसिफ का चेहरा उदास था. वह बहुत परेशान नजर आ रहा था. उस का मन किसी काम में नहीं लग रहा था. वह कैब ड्राइवर था. उस की कैब बुक करने के लिए सुबह से कितने ही फोन आ चुके थे, लेकिन वह किसी की बुकिंग स्वीकार नहीं कर रहा था. उस दिन वह सुबह उठ कर वह नहाया भी नहीं था, बस बिस्तर में पड़ा हुआ कुछ सोच रहा था.
उस के विचारों में कौन है, यह केवल वही जानता था, लेकिन उसी के खयालों में वह खोया हुआ था और परेशान हुए जा रहा था. उस का मोबाइल उस के पास ही पड़ा हुआ था. जिस पर उस वक्त किसी का मैसेज फ्लैश हो रहा था.
एकाएक आसिफ का ध्यान मोबाइल पर चला गया. उस ने मोबाइल उठा कर मैसेज पढ़ा, 'यार, तुम्हें कितनी बार फोन किया है, तुम फोन ही नहीं उठा रहे हो. खैरियत तो है ?
हार कर मैसेज करना पड़ा है. फोन कर के बताओ, क्या बात है ? - मोहम्मद जुबैर उर्फ जावेद.'
आसिफ ने काल डिटेल्स में देखा, जुबैर की 4 मिस्ड काल थीं. आसिफ को हैरानी हुई, वह इतना परेशान था कि किसी की काल आने का भी पता नहीं चला.
कुछ सोच कर आसिफ ने जुबैर को फोन लगाया. जुबैर को जैसे यकीन था कि आसिफ फोन जरूर करेगा. उस ने तुरंत आसिफ की काल अटेंड कर ली, "हां आसिफ, कहां बिजी हो तुम, मेरा फोन भी नहीं उठा रहे हो ?"
"बस, ऐसे ही यार..." आसिफ धीरे से बोला.
"चलो, हम कनाट प्लेस चलते हैं, मुझे पालिका बाजार से 2 जींस खरीदनी हैं.""तुम जाओ जुबैर, मेरी कहीं आने जाने की इच्छा नहीं है." "क्यों ? घर में पड़ेपड़े क्या मुरगी के अंडे निकाल रहे हो." जुबैर झल्ला कर बोला, "तुम्हारे कहने पर तो मैं जहन्नुम तक चलने को तैयार हो जाता हूं."
"कहा न जुबैर, मेरा मूड नहीं है. आज तुम अकेले चले जाओ." आसिफ ने कह कर फोन काट दिया.
उस ने फोन को टेबल पर रख दिया और एक गहरी सांस लेने के बाद वह फिर खयालों में डूब गया.
कुछ ही देर हुई थी कि बाहर के दरवाजे पर आहट हुई. आसिफ दरवाजा धकेल कर अंदर आ रहा था.
このストーリーは、Manohar Kahaniyan の June 2025 版からのものです。
Magzter GOLD を購読すると、厳選された何千ものプレミアム記事や、10,000 以上の雑誌や新聞にアクセスできます。
すでに購読者ですか? サインイン
Manohar Kahaniyan からのその他のストーリー
Manohar Kahaniyan
मामी से मोहब्बत
मई, 2025 के अंतिम सप्ताह में मंजू की रिश्तेदारी में शादी थी.
13 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
शादी में छिपी साजिश
पिछले अंक में आप ने पढ़ा कि धनराजजी और उन की पत्नी अंजलि ने अपनी बेटी प्रिया की शादी राज के साथ तय कर दी थी.
13 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
नक्सलियों का मिलिट्री ब्रेन माडवी हिडमा
बस्तर के घनघोर और बियाबान जंगल छत्तीसगढ़ राज्य के दक्षिणी भाग में स्थित है.
5 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
मालिक ने ही चुराए 32 करोड़ के हीरे
डायमंड और साड़ियों के लिए मशहूर गुजरात के सूरत शहर के कापोद्रा इलाके के कपूरवाडी में स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी और रविवार की 3 दिनों की लगातार छुट्टी के बाद 18 अगस्त, 2025 को जब डी. के. संस के मालिक देवेंद्र कुमार चौधरी अपनी कंपनी पहुंचे तो गेट में लगा ताला खुला हुआ था. यह देख कर वह चौंके. जल्दीजल्दी सीढ़ियां चढ़ कर चौथी मंजिल पर पहुंचे तो वहां सब कुछ अस्तव्यस्त था. उन्हें लगा कि कुछ तो गड़बड़ है. वह सीधे वहां पहुंचे, जहां हीरे रखने वाली तिजोरी रखी थी.
9 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
ठगी का फरजी दूतावास
नटवर लाल को गुजरे हुए जमाना हो गया, लेकिन उस के जैसी कहानी को आगे बढ़ाने वालों की अब भी कमी नहीं है. ऐसी ही महाठगी की कहानी सामने आई है गाजियाबाद से. दिल्ली में करीब डेढ़ सौ से ज्यादा देशों के दूतावास या उच्चायोग मौजूद हैं, लेकिन हर्षवर्धन जैन नाम के एक नटवर लाल ने गाजियाबाद में एक नहीं, बल्कि 4-4 फरजी दूतावास खोल डाले. इन फरजी दूतावासों के जरिए उस ने ऐसेऐसे गैरकानूनी कार्य किए कि...
12 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
'कमला पसंद' मालिक की बहू के सुसाइड का राज
'घरेलू कलह मध्यमवर्गीय परिवारों में ही होती है, ' लोगों की इस धारणा को 'कमला पसंद' औद्योगिक घराने में घटी घटना ने नकार दिया है. लोगों को आश्चर्य इस बात पर है कि अरबपति परिवार की बहू दीप्ति चौरसिया ने साधनसंपन्न होने के बावजूद आत्महत्या क्यों की?
5 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
चीटर कौन दरोगा या उस की बीवी
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के बी. बी. नगर का रहने वाला आदित्य कुमार लोचन यूपी पुलिस में दरोगा था. गांव के ही ताऊजी दिव्यांशी चौधरी नाम की युवती का रिश्ता आदित्य कुमार के लिए ले कर आए थे. जब आदित्य कुमार को पता चला कि उसे दहेज में स्कॉर्पियो और लाखों के जेवर मिलने वाले हैं तो उस ने शादी के लिए हां कर दी. पर कहते हैं न कि लालच बुरी बला है और इसी बला ने दरोगाजी को घेर लिया.
14 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
लाल किला बम ब्लास्ट आतंक का डोक्टर मौड्यूल
लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के बाद जांच एजेंसियों को जो जानकारी मिली, उस से खुफिया एजेंसियों की नींद उड़ चुकी है. अल फलाह यूनिवर्सिटी में डाक्टरों ने जिस तरह आतंक का मौड्यूल तैयार किया, वह देश में बड़ी तबाही करने का प्लान था. आखिर उच्चशिक्षित लोग आतंक के दलदल में क्यों उतरे?
7 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
भोली सूरत वाली कातिल प्रेमिका
उत्तरी दिल्ली से एक ऐसी हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है, जिसे सुनकर लोग सन्न रह गए.
1 mins
November 2025
Manohar Kahaniyan
फरजी सीबीआई असली डकैती
फिल्म 'स्पैशल 26' की तर्ज पर दिल्ली के एक प्रौपर्टी डीलर के औफिस में 7 लोगों की फरजी सीबीआई टीम ने छापा मार कर ढाई करोड़ रुपए लूट लिए. आखिर कौन थे ये लोग और उन्होंने कैसे बनाया इस बड़ी लूट का फुलप्रूफ प्लान?
13 mins
November 2025
Listen
Translate
Change font size

