試す 金 - 無料
बरगद के पेड़ का भूत
Champak - Hindi
|March Second 2025
चंंपकवन की यह शाम ठंडी और धुंध भरी थी और जंगल असामान्य रूप से शांत था. इतना ही नहीं, चहचहाते झींगुर भी शांत हो गए थे. चीकू खरगोश और मीकू चूहा, स्कूल में एक दिन बिताने के बाद लौट रहे थे और आनंदवन में होने वाली खेल प्रतियोगिता के बारे में बातें कर रहे थे.
जैसे ही वे पुराने बरगद के पेड़ के पास संकरी पगडंडी पार कर रहे थे, बर्फीली हवा चलने लगी और पत्ते सरसराने लगे. चीकू वहीं पर जम गया.
“मेरे शरीर में एक ठंडक दौड़ गई. क्या तुम्हें भी महसूस हुआ, मीकू?” उस ने फुसफुसाते हुए कहा, उस की आवाज बड़ी मुश्किल से सुनाई दे रही थी.
मीकू ने घबरा कर कहा, “हां, लेकिन हो सकता है कि यह सिर्फ हवा हो.”
अचानक एक डरावनी आवाज ने सन्नाटा तोड़ा, “वूऊऊऊ...” धुंधली चांदनी में चीकू और मीकू ने कुछ ऐसा देखा, जिस से उन के पैर कांपने लगे. एक पीला, सफेद और लाल आखों वाला चमकता हुआ शरीर बरगद के पेड़ की शाखाओं से झूल रहा था, उस की लंबी भुजाएं फैली हुई थीं.
“कौन है जिस ने मेरी शांति को भंग करने की “हिम्मत की है?” आकृति ने कराहते हुए कहा.
“चीकू, क्या वह कोई भूत है?” मीकू ने हकला कर कहा.
“मुझे लगता है कि वह भूत है,” चीकू ने उत्तर दिया. उस के दांत किटकिटा रहे थे. “भागो, मीकू, भागो.”
वे अपनी शक्ति के अनुसार तेजी से भागने लगे.
उन के लड़खड़ाते पैर उन्हें ढो रहे थे. उन के दिल ढोल की तरह धड़क रहे थे. उन के पीछे चीखने चिल्लाने की आवाज तेज होती जा रही थी और ये अचानक बंद हो गई.
जब वे अंततः प्रधानमंत्री शेरसिंह के कार्यालय में पहुंचे तो सांस लेने के लिए जमीन पर धड़ाम से गिर पड़े.
“सर,” उस के पीछे की ओर इशारा करते हुए चीकू चिल्लाया, “पुराने बरगद के पेड़ पर एक भूत है.”
“इस की आंखें लाल और चमकीली हैं तथा यह डरावनी आवाजें निकालता है,” मीकू ने डर से कांपते हुए कहा.
“चंपकवन में भूत है? यह तो गंभीर मामला है, हमें बिना घबराए पता लगाना चाहिए कि क्या हो रहा है,” शेरसिंह ने शांत किंतु आदेशात्मक स्वर में कहा.
लेकिन भूत की कहानी जंगल में आग की तरह फैल गई और जानवर आपस में धीमी व डरी हुई आवाज में फुसफुसा कर बातें करने लगे. ब्लैकी भालू ने अपने हार्डवियर स्टोर को जल्दी से बंद कर दिया. जंबो हाथी ने अपना घर छोड़ने से इंकार कर दिया और यहां तक कि बैडी फौक्स और जैकी जैकाल भी नहीं दिखाई दिए. हर कोई डरा हुआ दिखाई दे रहा था और किसी ने भी बरगद के पेड़ के पास जाने की हिम्मत नहीं की. हालांकि टैरी और हैरी मेंढकों ने इसे एक मूर्खतापूर्ण अफवाह के रूप में हंसी में उड़ा दिया.
このストーリーは、Champak - Hindi の March Second 2025 版からのものです。
Magzter GOLD を購読すると、厳選された何千ものプレミアム記事や、10,000 以上の雑誌や新聞にアクセスできます。
すでに購読者ですか? サインイン
Champak - Hindi からのその他のストーリー
Champak - Hindi
रविवार के सप्लीमेंट का रहस्य
“हमारी पड़ोसी मिसेज चौहान ने मुझे बताया कि अखबार वाला लड़का संडे सप्लीमेंट देना भूल गया था,” मम्मी ने रम्या को बताया.
5 mins
April Second 2026
Champak - Hindi
मोंटी की शरारत
कमरे में सुबह की हल्की रोशनी फैल रही थी और लोलो भालू नींद में करवट बदल रहा था.
4 mins
April Second 2026
Champak - Hindi
पीले पोस्टबौक्स का जादू
पीपल रोड के कोने पर लगे पीले रंग के पोस्टबौक्स के एक तरफ गड्ढा था, उस का मुंह टेढ़ामेढ़ा बना था और सुनने की आदत के चलते वह थोड़ा बाईं ओर झुका रहता था. कम से कम 11 साल की नैना का तो यही मानना था.
6 mins
April Second 2026
Champak - Hindi
लड्डू का स्वाद
बैडी और भानु दोनों बेहद आलसी सियार थे. वे कभी कोई काम नहीं करते थे और अपना समय दूसरों को बेवकूफ बनाने और धोखा देने में बिताते थे.
5 mins
April Second 2026
Champak - Hindi
इतिहास की आवाज
दिल्ली में एक सुबह हल्की ठंडक थी. नीले आसमान के नीचे कुतुब शांत, गंभीर और गर्व से भरा हुआ दिखाई दिया.
5 mins
April Second 2026
Champak - Hindi
मुसकराने वाला गधा
ईशान और मायरा भाईबहन थे. वे अपने बैग हिलाते हुए जब घर जा रहे थे, तो दोनों इस बात पर बहस कर रहे थे कि उन में कौन ज्यादा बुद्धिमान है.
4 mins
April Second 2026
Champak - Hindi
माइलो की जोखिम भरी पार्टी
जब माइलो चूहा अपने घर पहुंचा, जो आम के एक बड़े पेड़ के नीचे था, तो उस ने एक लिफाफा देखा.
4 mins
April First 2026
Champak - Hindi
विज्ञान का जादू
आज मयंक के स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था.
4 mins
April First 2026
Champak - Hindi
रौबी और खजाना
रौबी ने अपने खिलौनों की टोकरी में देखा और उसे एक प्लास्टिक का फावड़ा मिला. उस ने अपने कैंपिंग टूलबौक्स से सीटी, हेड लैंप और एक फ्लोरोसेंट जैकेट निकाली.
5 mins
April First 2026
Champak - Hindi
डाक्टर पौप्रिंट के नुस्खे
सेनलिन वुड्स के जंगल में मोटेताजे, चश्माधारी डाक्टर फिनियस पांडा रहते थे, जिन्होंने पड़ोस के जंगल में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद अपना खुद का क्लिनिक खोला था।
5 mins
April First 2026
Listen
Translate
Change font size
