Facebook Pixel आय दोगुनी करने में कृषि तकनीकी सूचना तंत्र का योगदान | Modern Kheti - Hindi - business - Magzter.comでこの記事を読む

試す - 無料

आय दोगुनी करने में कृषि तकनीकी सूचना तंत्र का योगदान

Modern Kheti - Hindi

|

15th January 2025

आज किसानों को समय-समय पर नई कृषि तकनीकों की जानकारियां देश में इंटरनेट, दूरदर्शन या मोबाइल फोन का कृषि उत्पादन को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान है।

- श्री ओम, डॉ. गुलाब चंद यादव एवं डॉ. वी.पी. पांडये

आय दोगुनी करने में कृषि तकनीकी सूचना तंत्र का योगदान

इनके माध्यम से विशेषज्ञों व अन्य स्रोतों द्वारा एकत्र कर समुचित जानकारियां समय पर दी जाती हैं। इन संचार के साधनों के महत्व को समझते हुए भारत के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 26 मई, 2015 को दूरदर्शन पर डी डी किसान चैनल की शुरूआत की गई थी जो किसानों के लिये 24 घंटे चालू रहता है। इन कृषि तकनीकी सूचनाओं को किसान अधिक से अधिक कैसे प्राप्त कर सकें जिससे वह अपना उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ अपने उत्पाद का उचित मूल्य भी प्राप्त कर सकें।

आधुनिक युग में किसान भी नवीनतम तकनीकों के प्रति जागरूक हो रहा है। किसान आज बड़े पैमाने पर दूरदर्शन मोबाइल फोन तथा कुछ युवा किसानों द्वारा इंटरनेछ का प्रयोग नवीनतम कृषि तकनीकों को हासिल करने के लिये किया जा रहा है। निश्चित तौर पर इन प्रसार साधनों के माध्यम से कम समय में अधिक से अधिक कृषकों को कृषि संबंधित जानकारी अतिशीघ्र पहुंचाई जाती है। आजकल राज्य सरकारें भी उन्हीं किसानों को खाद, बीज, यंत्र इत्यादि में अनुदान (सब्सिडी) देती हैं जो कसान इंटरनेट के माध्यम से अपना पंजीकरण करवाते हैं। इन प्रभावी प्रसार माध्यमों से कृषि, पशुपालन, मशरूम उत्पादन, मछली पालन, कुक्कुट पालन, केंचुआ पालन, कृषि यंत्रों का बाजार भाव, मौसम इत्यादि के विषय में अतिशीघ्र जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

दूरदर्शन

1. डी डी किसान : डी डी किसान कार्यक्रम चैनल की शुरूआत भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी ने 26 मई, 2015 को देश के लिए लोकार्पित किया। इस चैनल के माध्यम से उन्नत कृषि या कृषि से जुड़े व्यवसायों की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह देश का पहला चैनल जो किसानों के लिए 24 घंटे कार्यक्रम प्रस्तुत करता है जिसमें कृषि, पशुपालन, मशरूम उत्पादन, मछली पालन, मुर्गी पालन, केंचुआ पालन, मधुमक्खी पालन, फूलों की खेती, कृषि यंत्रों का विकास बाजार भाव, मौसम इत्यादि की वांछित जानकारी दी जाती है। इस कार्यक्रम के माध्यम से अशिक्षित किसानों को भी सबसे अधिक लाभ होगा क्योंकि कृषि संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिये अन्य स्रोतों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इस चैनल के माध्यम से आधुनिक खेती करने के लिए एक नई ऊर्जा मिलेगी।

Modern Kheti - Hindi からのその他のストーリー

Modern Kheti - Hindi

Modern Kheti - Hindi

बहुआयामी कीट प्रबंधन समय की जरूरत ...

आज कृषि राष्ट्रीय विषय न रह कर अंतर्राष्ट्रीय विषय बनती जा रही है। विश्व की मंडिया एक होने जा रही हैं। अंतर्राष्ट्रीय मंडियों में शुद्ध एवं विष रहित भोजन की मांग दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। अंतर्राष्ट्रीय मंडियों में निश्चित स्तर से अधिक यदि विष के अंश आते हैं तो ये यूरोपीय देश प्रमाणित नहीं करते जैसे आपने सुना ही होगा कि बासमती चावल की खेपें विदेशी मुल्कों में स्वीकार नहीं की जा रहीं

time to read

12 mins

15th June 2026

Modern Kheti - Hindi

Modern Kheti - Hindi

वर्षा आधारित खेती में आय बढ़ाने वाले सुझाव और आधुनिक तकनीकें

वर्षा आधारित कृषि क्षेत्र देश के कुल खेती क्षेत्रफल के लगभग 60 से 65 प्रतिशत भू-भाग में फैला हुआ है।

time to read

8 mins

15th June 2026

Modern Kheti - Hindi

Modern Kheti - Hindi

जैविक पद्धति से पादप रोग नियंत्रण

जैविक पद्धति का प्रयोग करने से एक रोगजनक के जीवित बने रहने की आशा अथवा उसकी क्रियाशीलता को किसी दूसरे जीव (मनुष्य को छोड़कर) द्वारा कम कर दिया जाता है, जिसके परिणामस्वरूप उस रोग जनक से उत्पन्न रोग में कमी हो जाती है।

time to read

3 mins

15th June 2026

Modern Kheti - Hindi

Modern Kheti - Hindi

खाद्य उत्पादन से बढ़ रहा है बागवानी उत्पादन

देश में बागवानी क्षेत्र लगातार मजबूत होता दिखाई दे रहा है।

time to read

1 mins

15th June 2026

Modern Kheti - Hindi

Modern Kheti - Hindi

बेर में गहन कटाई-छंटाई का महत्व

बेर भारत का एक महत्वपूर्ण फलदार वृक्ष है, जो शुष्क एवं अर्ध-शुष्क क्षेत्रों में सफलतापूर्वक उगाया जाता है।

time to read

2 mins

15th June 2026

Modern Kheti - Hindi

Modern Kheti - Hindi

धान में फसल विकास एवं खरपतवारों के नियंत्रण के लिए कोनोवीडर

एस.आर.आई. तकनीक एवं धान की सीधी बिजाई वाले खेतों में खरपतवारों की रोकथाम के लिए बहुत ही लाभकारी है कोनोवीडर।

time to read

1 min

15th June 2026

Modern Kheti - Hindi

Modern Kheti - Hindi

संरक्षित कृषि के तहत फसल उत्पादन कैसे करें?

नवीनतम हरित क्रांति फसल उत्पादन तकनीकों में कई घटकों को शामिल किया गया है, ताकि उन्नत किस्म के उच्च उपज वाले फसल उत्पादन में इसका परिणाम हो।

time to read

6 mins

15th June 2026

Modern Kheti - Hindi

Modern Kheti - Hindi

वर्ल्ड फूड प्राइज़ विजेता डॉ. मारिया एंड्राडे

केप वर्डी टापू निवासी मारिया एंड्राडे ने विश्वविद्यालय ऑफ ऐरीजोना से कृषि विज्ञान एवं पौधा प्रजनन की पढ़ाई की और 1997 में संतरी छिलके वाली मीठी शकरकंदी को उगाने की खोज की।

time to read

2 mins

15th June 2026

Modern Kheti - Hindi

खरपतवारों पर नियंत्रण करेगा कृषि रोबोट

आज के दौर में खेतों में मजदूरों की कमी और लगातार बढ़ती लागत किसानों के लिए एक बहुत बड़ी सिरदर्दी बन चुकी है।

time to read

3 mins

15th June 2026

Modern Kheti - Hindi

Modern Kheti - Hindi

आम को ताजा रखने के लिए उचित तापमान की खोज

आम दुनिया के सबसे लोकप्रिय उष्णकटिबंधीय फलों में से एक है।

time to read

3 mins

15th June 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size