試す 金 - 無料
सब्जी उत्पादन हेतु आवश्यक सुझाव
Modern Kheti - Hindi
|15th July 2023
जब सब्जियों की पैदावार ज्यादा हो और बाजार भाव गिर गया हो तो उनको संरक्षित करके अच्छा लाभ कमाया जा सकता है। हरी सब्जियों की डिब्बाबंदी, कैनिंग आदि करके इन्हें दूर के बाजारों में भेजा जा सकता है एवं बाजार भाव अच्छा होने पर उन्हें बेचा जा सकता है।
हमारे देश में सब्जी उत्पादन में कमी के अनेक कारण हैं। सबसे पहला कारण यह है कि खाद्यान्नों की अपेक्षा सब्जियों की उन्नत और अधिक पैदावार देने वाली किस्में कम विकसित की गई हैं। इसके अतिरिक्त तम्बाकू, गन्ना जैसी नगदी फसलों ने भी अधिक क्षेत्र घेर लिया है। यदि कुछ किसान थोड़ी बहुत सब्जियां बोते भी हैं तो कमजोर और अनुपयुक्त भूमि में, बेमौसम और बिना खाद पानी या कम खाद पानी देकर बोते हैं जिससे पैदावार तो कम मिलती ही है साथ-साथ सब्जियों की गुणवता में भी कमी आ जाती है जो स्वास्थ्य के लिए अनुपयुक्त होती है। यदि ध्यान दिया जाए तो, सब्जी उत्पादन अन्य फसलों की अपेक्षा अधिक लाभकारी है परन्तु सब्जियों की खेती करते समय अधिक सावधानी की आवश्यकता होती है। सब्जियों को मुख्यतः दो प्रकार से लगाया जाता है। एक तो पौध तैयार करके एवं दूसरा खेत में बीज बोकर। सामान्यतः जिन सब्जियों के बीज छोटे होते हैं, उनकी नर्सरी तैयार की जाती है। जिनका बीज बड़ा होता है। उन्हें सीधे खेत में बो दिया जाता है। यहां पर कुछ सुझाव दिये जा रहे हैं जिनको अपनाकर किसान अच्छी आय अर्जित कर सकता है।
सब्जी उत्पादन के लिए सुझाव
1. मिट्टी का चुनाव: सब्जी उत्पादन के लिए भूमि बलुई दोमट, उपजाऊ, कंकड़, उत्थरों से रहित तथा जीवांश पदार्थों युक्त होनी चाहिए। अधिक अम्लीय, क्षारीय या जल भराव वाली भूमि सब्जियों के लिए उपयुक्त नहीं है। सब्जियों के लिए 6-7 पी. एच. मान वाली भूमि उपयुक्त रहती है।
2. खेत की तैयारी: सब्जी उगाने वाले खेत में गहरी जुताई करके भूमि को समतल व भुरभुरा बना लेना चाहिए। इसके बाद देशी हल या कल्टीवेटर द्वारा जुताई करके पाटा लगाकर खेत के ढेले तोड़ देना चाहिएं। खेत की अंतिम जुताई के पहले फसल की आवश्यकतानुसार गोबर की सड़ी खाद या कम्पोस्ट, नाइट्रोजन की आधी मात्रा, फास्फोर्स एवं पोटाश की पूरी मात्रा खेत में डालकर जुताई कर देनी चाहिए ताकि सभी खादें अच्छी प्रकार से खेत में मिल जाएं। इसके बाद खेत में आवश्यकतानुसार क्यारियां व नालियां बना लेनी चाहिएं।
このストーリーは、Modern Kheti - Hindi の 15th July 2023 版からのものです。
Magzter GOLD を購読すると、厳選された何千ものプレミアム記事や、10,000 以上の雑誌や新聞にアクセスできます。
すでに購読者ですか? サインイン
Modern Kheti - Hindi からのその他のストーリー
Modern Kheti - Hindi
बहुआयामी कीट प्रबंधन समय की जरूरत ...
आज कृषि राष्ट्रीय विषय न रह कर अंतर्राष्ट्रीय विषय बनती जा रही है। विश्व की मंडिया एक होने जा रही हैं। अंतर्राष्ट्रीय मंडियों में शुद्ध एवं विष रहित भोजन की मांग दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। अंतर्राष्ट्रीय मंडियों में निश्चित स्तर से अधिक यदि विष के अंश आते हैं तो ये यूरोपीय देश प्रमाणित नहीं करते जैसे आपने सुना ही होगा कि बासमती चावल की खेपें विदेशी मुल्कों में स्वीकार नहीं की जा रहीं
12 mins
15th June 2026
Modern Kheti - Hindi
वर्षा आधारित खेती में आय बढ़ाने वाले सुझाव और आधुनिक तकनीकें
वर्षा आधारित कृषि क्षेत्र देश के कुल खेती क्षेत्रफल के लगभग 60 से 65 प्रतिशत भू-भाग में फैला हुआ है।
8 mins
15th June 2026
Modern Kheti - Hindi
जैविक पद्धति से पादप रोग नियंत्रण
जैविक पद्धति का प्रयोग करने से एक रोगजनक के जीवित बने रहने की आशा अथवा उसकी क्रियाशीलता को किसी दूसरे जीव (मनुष्य को छोड़कर) द्वारा कम कर दिया जाता है, जिसके परिणामस्वरूप उस रोग जनक से उत्पन्न रोग में कमी हो जाती है।
3 mins
15th June 2026
Modern Kheti - Hindi
खाद्य उत्पादन से बढ़ रहा है बागवानी उत्पादन
देश में बागवानी क्षेत्र लगातार मजबूत होता दिखाई दे रहा है।
1 mins
15th June 2026
Modern Kheti - Hindi
बेर में गहन कटाई-छंटाई का महत्व
बेर भारत का एक महत्वपूर्ण फलदार वृक्ष है, जो शुष्क एवं अर्ध-शुष्क क्षेत्रों में सफलतापूर्वक उगाया जाता है।
2 mins
15th June 2026
Modern Kheti - Hindi
धान में फसल विकास एवं खरपतवारों के नियंत्रण के लिए कोनोवीडर
एस.आर.आई. तकनीक एवं धान की सीधी बिजाई वाले खेतों में खरपतवारों की रोकथाम के लिए बहुत ही लाभकारी है कोनोवीडर।
1 min
15th June 2026
Modern Kheti - Hindi
संरक्षित कृषि के तहत फसल उत्पादन कैसे करें?
नवीनतम हरित क्रांति फसल उत्पादन तकनीकों में कई घटकों को शामिल किया गया है, ताकि उन्नत किस्म के उच्च उपज वाले फसल उत्पादन में इसका परिणाम हो।
6 mins
15th June 2026
Modern Kheti - Hindi
वर्ल्ड फूड प्राइज़ विजेता डॉ. मारिया एंड्राडे
केप वर्डी टापू निवासी मारिया एंड्राडे ने विश्वविद्यालय ऑफ ऐरीजोना से कृषि विज्ञान एवं पौधा प्रजनन की पढ़ाई की और 1997 में संतरी छिलके वाली मीठी शकरकंदी को उगाने की खोज की।
2 mins
15th June 2026
Modern Kheti - Hindi
खरपतवारों पर नियंत्रण करेगा कृषि रोबोट
आज के दौर में खेतों में मजदूरों की कमी और लगातार बढ़ती लागत किसानों के लिए एक बहुत बड़ी सिरदर्दी बन चुकी है।
3 mins
15th June 2026
Modern Kheti - Hindi
आम को ताजा रखने के लिए उचित तापमान की खोज
आम दुनिया के सबसे लोकप्रिय उष्णकटिबंधीय फलों में से एक है।
3 mins
15th June 2026
Translate
Change font size
