試す - 無料

Samay Patrika - May 2023

filled-star

Click here to filter issues by date range


Samay Patrika
From Choose Date
To Choose Date

Samay Patrika Description:

Samay Patrika hindi magazine -all about books.

この号では

इस अंक में पढ़िए नई किताबों की ख़ास बातें जिनमें सबसे पहले जिक्र है गुलज़ार साहब से बातचीत की किताब का। इस किताब में ढेर सारे क़िस्से हैं, विचार हैं, विश्लेषण है और हैं चालीस से ज़्यादा गीत। ये पुस्तक छात्रों और हिन्दी सिनेमा, संगीत और कविता के दीवानों के लिए एक ख़ज़ाना है।

पंकज राग की नई पुस्तक 'कैफ़े सिने संगीत' में फ़िल्मी गीतों के इतिहास को अलग-अलग सन्दर्भों और कोणों से देखते हुए वे इस किताब में न सिर्फ़ फ़िल्मी गीतों का विश्लेषण करते हैं, बल्कि उनकी संरचना, स्वीकृति, लोकप्रियता और विषयवस्तु की जानकारी देते हुए भारतीय समाज के उतार-चढ़ाव, उसके ग्राफ़ को भी अंकित करते चलते हैं।

अशोक कुमार और ओ.पी. मनोचा द्वारा लिखित बेहद चर्चित किताब ‘साइबर एनकाउंटर्स’ में ऑनलाइन अपराधियों के साथ भिड़ंत की सच्ची कहानियाँ हैं। पुस्तक पढ़ने के बाद पाठकों को पीड़ितों की मानसिक स्थिति और अपराधियों द्वारा अपनाई जानेवाली चालबाजी और दाँव-पेंच की बेहतर समझ होगी। इस पुस्तक को पढ़ने के बाद आप यह भी जानेंगे कि आप खुद को ठगे जाने से कैसे रोक सकते हैं और पुलिस पीड़ितों की मदद कैसे करती है!

जानेमाने टीवी पत्रकार नीरज राजपूत ने रुस-युक्रेन युद्ध पर एक खास किताब लिखी है -‘ऑपरेशन Z लाइव’। उनका कहना है कि यह युद्ध जितना मैदान में लड़ा जा रहा है, उससे कहीं ज्यादा भीषण तरीके से इन्फॉर्मेशन स्पेस में लड़ा जा रहा है यानी इंफो वॉरफेयर जिसके चलते यह पता करना बेहद मुश्किल हो रहा है कि युद्ध में आखिर चल क्या रहा है।

पढ़ें नई किताबों की चर्चा।

最近の問題

関連タイトル

人気カテゴリー