試す - 無料

Dainik Bhaskar Damoh - May 21, 2025

filled-star

その他のエディション:

もっと

Dainik Bhaskar Damoh

Oops! Sorry, this magazine is unavailable.

この号では

May 21, 2025

शाहरूख खान के कारण हुआ अभिनय से प्यारः लिसा मिश्रा

लिसा मिश्रा एक लोकप्रिय गायिका हैं। उनकी आवाज ने बॉलीवुड की म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है। फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में तारिफां गाने के अपने रीप्राइज वर्जन के लिए उन्हें सराहा गया। उन्होंने बॉलीवुड में कई हिट गाने गाए। वह भारतीय संगीत के अलावा, अंतरराष्ट्रीय प्लेटफार्मों पर भी अपनी गायकी का जलवा बिखेर चुकी हैं। अब वह गायकी के साथ अभिनय में भी किस्मत आजमा रही हैं। 'कॉल मी बे' और 'द रॉयल्स' के बाद लिसा अब जल्द ही एक संगीत अल्बम में भी नजर आने वाली हैं। बचपन से ही विदेशी पृष्ठभूमि पर पली बढ़ी लिसा को हमेशा बॉलीवुड की फिल्मों से प्यार रहा। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में लीजा ने बताया कि आखिर विदेशों में भी बॉलीवुड क्यों है इतना लोकप्रिय..

1 mins

ग्रामीणों को बताया पानी का महत्व

भास्कर न्यूज सिवनी । धनौरा की समीपी ग्राम पंचायत पिंडराबोड़ी में जल संगोष्ठी और जागरूकता का संदेश देने के लिए रैली का आयोजन किया गया। मप्र जनअभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक श्याम उईके ने बताया कि आयोजन में लोगों को पानी का महत्व बताया गया। साथ ही पानी को सहेजने के लिए जानकारी दी। सभी से कहा गया कि वे पानी का संरक्षण करेंगे। बिन पानी सब सूना है। कार्यक्रम के बाद गांव में जागरूकता रैली निकाली गई। साथ ही सभी को जल संरक्षण के लिए शपथ दिलाई गई। गांव के नाले में श्रमदान कार्य कर गहरीकरण किया गया। इस अवसर पर सरपंच ममता मर्सकोले, महेश परते, महासिंह मेघ, प्रेमसिंह उईके, विमला केराम, विजय नागेश, कोमल सिंह उईके, सुशील पटेल, अनिल काकोड़िया, बरमान कुमरे, दशरथ सिहोसे, शंकर इनवाती, इंद्रा उईके, वंदना पुसाम आदि मौजूद रहे।

1 mins

आतंकवाद का मुहंतोड़ जवाब देने देशभक्ति और जागरूकता जरूरी

भारत हर साल 21 मई को राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस मनाता है। इस दिन का उद्देश्य आतंकवाद से होने वाले नुकसान के प्रति लोगों को जागरूक करना और आतंकवाद को रोकने के लिए देशभक्तिके साथ ही एकजुटता दिखाना है। इस दिन को मनाने का मुख्य कारण 21 मई को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या की गई थी। यह कहना है कॉलेज युवाओं का। इनका कहना है कि राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस का उद्देश्य लोगों को आतंकवाद से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक करना है। इसके साथ देश में शांति, सद्भाव और एकता को बढ़ावा देना है। वे बताते हैं कि युवाओं को आतंकवाद और हिंसा से दूर रखने के साथ आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष में एकजुटता दिखाने के लिए वे प्रेरित कर रहे हैं।

1 mins

人気カテゴリー