कोशिश गोल्ड - मुक्त
गण संस्कृति-यज्ञ संस्कृति
Kendra Bharati - केन्द्र भारती
|January 2023
“हम भारतवासी, पूरी गम्भीरता से भारत को एक सार्वभौम, लोकतान्त्रिक गणराज्य के रूप में संगठित करने का संकल्प करते है।" भारत के संविधान की मूल प्रस्तावना की यह प्रारम्भिक पंक्तियाँ हैं।
वर्ष १६७५ में पूरे देश में आपातकाल थोपकर संविधान की हत्या करनेवाले ४२वें संविधान संशोधन में इसमें सार्वभौम के बाद पंथनिरपेक्ष तथा समाजवादी ये दो विशेषण और जोड़े गए। संविधान की मूल प्रकृति तथा प्रावधान में किसी भी प्रकार के संशोधन के बिना ही उसके उद्देश्य में दो अनावश्यक संकल्पनाओं की पूछ जोड़ दी गई । चुनावी मजबूरियों के नाम पर इन को पुनः संशोधित करने का साहस कोई भी राजनीतिक दल आजतक नहीं दिखा पा रहा है। आपातकाल के बाद स्थापित जनता सरकार ने ४४वें संविधान संशोधन से ४२वें संशोधन द्वारा जनता मौलिक अधिकारों को स्थगित करनेवाले सभी प्रावधानों को तो निरस्त कर पूर्ववत् कर दिया किन्तु प्रस्तावना में की गई छेड़छाड़ को वैसे ही रखा। इन विशेषणों के जुड़ने के कारण ही आज हम राजनीतिक दलों को तुष्टिकरण की नित नई सीमाओं को लांघते हुए देखते हैं।
इन विषयों पर चिन्तन करना इसलिए आवश्यक है क्योंकि इन बातों से गणतन्त्र की नींव पर ही आघात हो रहे हैं। गणराज्य का आधार है गण। गण अर्थात एकमन से कार्य करनेवाला समूह। प्रबन्धन के क्षेत्र में आजकल अत्यधिक प्रचलित अंग्रेजी शब्द है- टीम। इसकी परिभाषा की जाती है, “एक कार्य के लिए गठित, एक लक्ष्यगामी दल”। यह तात्कालिक होता है कार्य की अवधि तक के लिए, कार्य की पूर्णता का लक्ष्य लेकर यह कार्य करता है। 'गण' की संकल्पना अधिक गहरी है। अंग्रेजी में उपयुक्त Republic शब्द से भी बहुत गहरी। गण एक पारम्पारिक पारिभाषिक शब्द है। इसके राजनीति शास्त्र के उपयोग से भी पूर्व इसका आध्यात्मिक प्रयोग है। हमारी परम्परा में पूजा का पहला अधिकार गणेशजी का है जो गणों के ईश, गणनायक हैं। केवल शिवजी के गणों का नायक होने के कारण ही वे गण-पति नहीं है। मानव का मानव से सम्बन्ध स्थापित करने की वैज्ञानिक आध्यात्मिक प्रक्रिया 'गण' के वे अधिपति हैं। 'मैं' से 'हम' की ओर जाने की प्रक्रिया है गण। और इस प्रक्रिया के लिए आवश्यक साधना के अधिपति हैं गणपति।
यह कहानी Kendra Bharati - केन्द्र भारती के January 2023 संस्करण से ली गई है।
हजारों चुनिंदा प्रीमियम कहानियों और 10,000 से अधिक पत्रिकाओं और समाचार पत्रों तक पहुंचने के लिए मैगज़्टर गोल्ड की सदस्यता लें।
क्या आप पहले से ही ग्राहक हैं? साइन इन करें
Kendra Bharati - केन्द्र भारती से और कहानियाँ
Kendra Bharati - केन्द्र भारती
प्रेमकृष्ण खन्ना
स्थानिक विभूतियों की कथा - २५
6 mins
July 2023
Kendra Bharati - केन्द्र भारती
स्वस्थ विश्व का आधार बना 'मिलेट्स'
मिलेट्स यानी मोटा अनाज। यह हमारे स्वास्थ्य, खेतों की मिट्टी, पर्यावरण और आर्थिक समृद्धि में कितना योगदान कर सकता है, इसे इटली के रोम में खाद्य एवं कृषि संगठन के मुख्यालय में मोटे अनाजों के अन्तरराष्ट्रीय वर्ष (आईवाईओएम) के शुभारम्भ समारोह के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी के इस सन्देश से समझा जा सकता है :
7 mins
July 2023
Kendra Bharati - केन्द्र भारती
जब प्राणों पर बन आयी
एक नदी के किनारे एक पेड़ था। उस पेड़ पर बन्दर रहा करते थे।
1 mins
July 2023
Kendra Bharati - केन्द्र भारती
देव और असुर
बहुत पहले की बात है। तब देवता और असुर इस पृथ्वी पर आते-जाते थे।
2 mins
July 2023
Kendra Bharati - केन्द्र भारती
हर्षित हो गयी वानर सेना
श्री हनुमत कथा-२१
4 mins
July 2023
Kendra Bharati - केन्द्र भारती
पण्डित चन्द्र शेखर आजाद
क्रान्तिकारियों को एकजुट कर अंग्रेजी शासन की जड़ें हिलानेवाले अद्भुत योद्धा
6 mins
July 2023
Kendra Bharati - केन्द्र भारती
भारत राष्ट्र के जीवन में नया अध्याय
भारत के त्रिभुजाकार नए संसद भवन का उद्घाटन समारोह हर किसी को अभिभूत करनेवाला था।
6 mins
July 2023
Kendra Bharati - केन्द्र भारती
समान नागरिक संहिता समय की मांग
विगत दिनों से समान नागरिक संहिता का विषय निरन्तर चर्चा में चल रहा है। यदि इस विषय पर अब भी कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो इसके गम्भीर परिणाम आनेवाली सन्तति और देश को भुगतना पड़ सकता है।
7 mins
July 2023
Kendra Bharati - केन्द्र भारती
शिक्षा और स्वामी विवेकानन्द
\"यदि गरीब लड़का शिक्षा के मन्दिर न आ सके तो शिक्षा को ही उसके पास जाना चाहिए।\"
5 mins
July 2023
Kendra Bharati - केन्द्र भारती
लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक
२३ जुलाई, जयन्ती पर विशेष
5 mins
July 2023
Translate
Change font size

