कोशिश गोल्ड - मुक्त
भारत-चीन विकास में साझेदार हैं, एक-दूसरे के प्रतिद्वंद्वी नहीं
Jansatta
|September 01, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भारत-चीन सीमा मुद्दे के ‘निष्पक्ष, उचित और पारस्परिक रूप से स्वीकार्य' समाधान की दिशा में काम करने पर रविवार को सहमति जताई।
-
- मोदी और जिनपिंग ने आर्थिक संबंधों को विस्तार देने पर जोर दिया, कहा
तियानजिन में दोनों नेताओं की वार्ता के बाद विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है, 'दोनों नेताओं ने अक्तूबर में कजान में हुई अपनी पिछली बैठक के बाद द्विपक्षीय संबंधों को मिली सकारात्मक गति और उसमें हो रही निरंतर प्रगति का स्वागत किया।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दोनों देश विकास साझेदार हैं, न कि प्रतिद्वंद्वी। उनके मतभेद विवादों में नहीं बदलने चाहिए।'
विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बताया कि जिनपिंग से बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी ने सीमा पार आतंकवाद का जिक्र किया।
विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बताया कि जिनपिंग से बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी ने सीमा पार आतंकवाद का जिक्र किया। साथ ही, कहा कि सीमा पर शांति और सौहार्द बनाए रखना संबंधों के समग्र विकास के लिए बीमा की तरह है । सीमा पर स्थिति किसी न किसी रूप में समग्र संबंधों पर प्रतिबिंबित होगी। भारत और चीन के बीच मतभेदों को विवाद में नहीं बदलने देना चाहिए। मिसरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने संबंधों के निरंतर और सुचारू विकास के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और सौहार्द की आवश्यकता पर बल दिया |
मोदी दो देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में शनिवार शाम जापान से तियानजिन पहुंचे थे। यह सात साल से अधिक समय में मोदी की चीन की पहली यात्रा है । प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले साल अक्तूबर में कजान में उनकी और शी की मुलाकात के बाद भारतचीन सीमा पर शांति एवं स्थिरता का माहौल कायम है। मोदी ने चीन द्वारा शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की सफलतापूर्वक अध्यक्षता किए जाने के लिए शी को बधाई भी दी।
यह कहानी Jansatta के September 01, 2025 संस्करण से ली गई है।
हजारों चुनिंदा प्रीमियम कहानियों और 10,000 से अधिक पत्रिकाओं और समाचार पत्रों तक पहुंचने के लिए मैगज़्टर गोल्ड की सदस्यता लें।
क्या आप पहले से ही ग्राहक हैं? साइन इन करें
Jansatta से और कहानियाँ
Jansatta
ममता ने दक्षिण कोलकाता में रोड शो किया
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार समाप्त होने से कुछ घंटे पहले, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार दोपहर दक्षिण कोलकाता में छह किलोमीटर से अधिक लंबा रोड शो किया।
1 min
April 28, 2026
Jansatta
'चुनाव के 60 और दिन तक केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात रहेंगे'
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद कम से कम 60 और दिन तक केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात रहेंगे।
1 mins
April 28, 2026
Jansatta
शपथ ग्रहण में फिर आऊंगा बंगाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को विश्वास जताया कि विधानसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पश्चिम बंगाल में अगली सरकार बनाएगी।
2 mins
April 28, 2026
Jansatta
सहमति से संबंध बना तो अपराध का सवाल कहां
कोई कानूनी बंधन नहीं है।
1 min
April 28, 2026
Jansatta
संघर्ष में कमाई के अवसर की तलाश
पश्चिम एशिया में भले ही युद्धविराम को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दिया गया है, लेकिन होर्मुज जलमार्ग से जुड़ा संकट जस का तस है। ईरान ने तेल व्यापार के वास्ते अपने लिए 'एक सुरक्षित कारिडोर' बनाया है और यहां से गुजरने वाले जहाजों से वह भारी-भरकम शुल्क वसूल रहा है।
5 mins
April 28, 2026
Jansatta
आरोपी को सात दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
दिल्ली की एक अदालत ने भारतीय राजस्व सेवा (आइआरएस) के वरिष्ठ अधिकारी की बेटी की हत्या के आरोपी उनके पूर्व घरेलू सहायक राहुल मीणा को सोमवार को सात दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
1 min
April 28, 2026
Jansatta
आइएनएस अरिदमन : समंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत
बदलते दौर में भारत ने अपनी रणनीति बदली है।
2 mins
April 28, 2026
Jansatta
ईरानी सैन्यबलों ने तेल टैंकर पर की गोलीबारी
टोगो का लगा था ध्वज, जहाज पर सवार सभी 17 भारतीय नाविक सुरक्षित
1 min
April 28, 2026
Jansatta
भारत के 100% निर्यात न्यूजीलैंड में शुल्क-मुक्त
दोनों देशों ने मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए
3 mins
April 28, 2026
Jansatta
सरकार कराएगी 1300 श्रद्धालुओं को सोमनाथ धाम की मुफ्त यात्रा
दिल्ली सरकार 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व-सोमनाथ यात्रा' का आयोजन करने जा रही है।
1 min
April 28, 2026
Listen
Translate
Change font size

