कोशिश गोल्ड - मुक्त
मैं जानता हूं कि निजी रूप से मुझे बहुत बड़ी कीमत चुकानी होगी, इसके लिए तैयार हूं
Jansatta
|August 08, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका को दो टूक
-
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को परोक्ष रूप से संदेश देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि भारत अपने किसानों, मछुआरों और डेयरी क्षेत्र से जुड़े लोगों के हितों से कभी समझौता नहीं करेगा। प्रधानमंत्री ने कहा, 'मैं जानता हूं, व्यक्तिगत रूप से मुझे बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी, लेकिन मैं इसके लिए तैयार हूं।'
ट्रंप द्वारा भारतीय वस्तुओं पर शुल्क (टैरिफ) बढ़ाकर 50 फीसद करने के एक दिन बाद प्रधानमंत्री का यह बयान आया है। अमेरिका ने कच्चे तेल को लेकर रूस पर अपनी निर्भरता कम करने के लिए भारत पर दबाव बनाने के मकसद से भारतीय वस्तुओं पर व्यापार शुल्क में और वृद्धि कर दी है। भारत का कहना है कि दोनों देश द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर चर्चा कर रहे हैं। अमेरिका मक्का, सोयाबीन, सेब, बादाम और इथेनाल जैसे उत्पादों पर शुल्क कम करने के साथ-साथ अपने डेयरी उत्पादों तक पहुंच बढ़ाने की मांग कर रहा है। हालांकि, भारत इन मांगों का विरोध कर रहा है, क्योंकि इनका सीधा असर किसानों पर पड़ेगा | प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'हमारे लिए अपने किसानों का हित सर्वोच्च प्राथमिकता है । भारत अपने किसानों, पशु पालकों और मछुआरे भाई-बहनों के हितों के साथ कभी भी समझौता नहीं करेगा ।'
यह कहानी Jansatta के August 08, 2025 संस्करण से ली गई है।
हजारों चुनिंदा प्रीमियम कहानियों और 10,000 से अधिक पत्रिकाओं और समाचार पत्रों तक पहुंचने के लिए मैगज़्टर गोल्ड की सदस्यता लें।
क्या आप पहले से ही ग्राहक हैं? साइन इन करें
Jansatta से और कहानियाँ
Jansatta Delhi
सर्जियो गोर ने ट्रंप से की मुलाकात, कहा भारत-अमेरिका संबंधों के मजबूत भविष्य पर हुई चर्चा
नई दिल्ली में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ भारत-अमेरिका संबंधों के मजबूत भविष्य के निर्माण के तरीकों पर चर्चा की।
1 min
April 09, 2026
Jansatta Delhi
सहमति के बिना लिया गया कोई भी निर्णय मंजूर नहीं : स्टालिन
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बुधवार को कहा कि दक्षिणी राज्यों ने निष्पक्ष परिसीमन की मांग की है और उनका राज्य इस विषय पर केंद्र द्वारा उसकी सहमति के बिना लिए गए किसी भी निर्णय को स्वीकार नहीं करेगा।
1 min
April 09, 2026
Jansatta Delhi
स्थायी शांति के लिए संवाद जरूरी, पूरी तरह खोला जाए होर्मुज : भारत
भारत ने अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह के युद्धविराम का बुधवार को स्वागत किया और पश्चिम एशिया में स्थायी शांति सुनिश्चित करने के लिए 'तनाव कम करने, संवाद और कूटनीति' का आह्वान किया।
1 min
April 09, 2026
Jansatta Delhi
बायर्न म्यूनिख ने रियाल मैड्रिड को 2-1 से हराया
चोट से उबरकर वापसी करने वाले हैरी केन के शानदार प्रदर्शन की बदौलत बायर्न म्यूनिख ने चैंपियंस लीग फुटबाल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल के पहले चरण में रियाल मैड्रिड को 2-1 से हराया।
1 min
April 09, 2026
Jansatta Delhi
खुशी के स्रोत
अगर हम आज कोई एक ऐसा चुनाव कर सकें, जिससे यह पक्का हो जाए कि हम अपनी पूरी जिंदगी खुश और स्वस्थ रहेंगे, तो हम किसका चयन करेंगे?
3 mins
April 09, 2026
Jansatta Delhi
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जीएसटी कार्यालय का किया औचक निरीक्षण कई अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर जताई नाराजगी
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आइटीओ स्थित व्यापार एवं कर विभाग के दफ्तर का बुधवार को औचक निरीक्षण किया।
1 min
April 09, 2026
Jansatta Delhi
शीर्ष स्थान की भिड़ंत में जमशेदपुर एफसी का सामना मुंबई सिटी एफसी से
इंडियन सुपर लीग निर्णायक मुकाबलों के साथ फिर शुरू हो रहा है, जहां अंक तालिका के शीर्ष पर काबिज टीमों के बीच भिड़ंत होगी।
1 min
April 09, 2026
Jansatta Delhi
अमेरिका-ईरान युद्धविराम, सोने और चांदी के दाम में आई तेजी
अमेरिका और ईरान के दो हफ्ते के युद्धविराम पर सहमत होने के बाद मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतें 11,000 रुपए बढ़कर 2.51 लाख रुपए प्रति किलोग्राम हो गईं, जबकि सोना बढ़कर 1.56 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया।
1 min
April 09, 2026
Jansatta Delhi
दिल्ली में बारिश से गिरा पारा, 11 वर्षों में अप्रैल का सबसे ठंडा दिन
मौसम विभाग का अनुमान, आज से बढ़ेगा तापमान
1 min
April 09, 2026
Jansatta Delhi
मंगोलपुरी में महिला की गला घोंटकर हत्या, बेड में मिला शव
पुलिस को बलात्कार की भी आशंका, तीन आरोपी गिरफ्तार
1 mins
April 09, 2026
Listen
Translate
Change font size
