कोशिश गोल्ड - मुक्त
कीटों की प्रजातियों पर गहराता संकट
Jansatta Lucknow
|October 09, 2025
विशेषज्ञों का मानना है कि दुनिया भर में कीटों की प्रजातियों की संख्या लाखों में घट चुकी है। बचे हुए कीटों में भी हर वर्ष करीब एक से ढाई फीसद तक कमी आ रही है। यह आंकड़ा खाद्य-श्रृंखला और पारिस्थितिकी तंत्र के लिए खतरे का संकेत है।
धरती पर जितने भी जीव-जंतु हैं, उनमें सबसे बड़ा हिस्सा कीटों का है। लगभग एक करोड़ से अधिक अनुमानित प्रजातियों में से केवल एक छोटा हिस्सा ही वैज्ञानिक रूप से पहचाना जा सका है। कीट मनुष्य के सहायक हैं और ये हमारे खेतों, जंगलों, नदियों तथा घरों तक में पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखते हैं। मधुमक्खियां और तितलियां परागण कर फसलों को फलने-फूलने में मदद करती हैं। चींटियां मिट्टी को हवादार और उर्वर बनाती हैं। कई कीट अपशिष्ट को विघटित कर स्वच्छता बनाए रखते हैं। जबकि अनगिनत कीट अन्य जीवों के भोजन स्रोत के रूप में कार्य करते हैं। धरती पर जीवन की विविधता का सबसे बड़ा हिस्सा कीटों से ही बनता है। ये छोटे-छोटे जीव न केवल पारिस्थितिकी संतुलन की आधारशिला हैं, बल्कि मानव जीवन की खाद्य सुरक्षा और पर्यावरणीय स्थिरता में भी विशेष योगदान देते हैं। अब यही आधारभूत स्तंभ ढहने लगे हैं।
हाल के अध्ययनों से स्पष्ट हो चुका है कि दुनिया भर में कीटों की संख्या घट रही है। केवल महाद्वीप ही नहीं, बल्कि वे द्वीप भी अब इस संकट की गिरफ्त में आ चुके हैं, जहां प्रकृति अपेक्षाकृत संतुलित मानी जाती थी। फिजी द्वीपसमूह की चींटी प्रजातियों का जीनोम अध्ययन यह दर्शाता है कि इनकी लगभग 79 फीसद स्थानीय प्रजातियां गायब हो चुकी हैं। इसी तरह अमेरिका में तितलियों की आबादी दो दशकों में बाईस फीसद कम हुई है और यूरोप के संरक्षित क्षेत्रों में भी उड़ने वाले कीटों की संख्या तीन दशकों में पचहत्तर फीसद घट गई है। इन आंकड़ों को देख कर यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी कि हम एक 'कीट प्रलय' की ओर बढ़ रहे हैं और परागक संकट में हैं। यह संकट केवल पारिस्थितिकी के लिए ही नहीं, बल्कि मानव सभ्यता के लिए भी है।
यह कहानी Jansatta Lucknow के October 09, 2025 संस्करण से ली गई है।
हजारों चुनिंदा प्रीमियम कहानियों और 10,000 से अधिक पत्रिकाओं और समाचार पत्रों तक पहुंचने के लिए मैगज़्टर गोल्ड की सदस्यता लें।
क्या आप पहले से ही ग्राहक हैं? साइन इन करें
Jansatta Lucknow से और कहानियाँ
Jansatta Lucknow
संघर्ष का गणित
इ तिहास में युद्धों को अक्सर महान उद्देश्यों, राष्ट्र की रक्षा और सम्मान की भाषा में प्रस्तुत किया जाता है, लेकिन जब हम युद्धों के आर्थिक और सामाजिक परिणामों का विश्लेषण करते हैं, तो एक कठोर वास्तविकता सामने आती है।
4 mins
April 29, 2026
Jansatta Lucknow
भाजपा ने कांग्रेस पर उमर खालिद का समर्थन करने का आरोप लगाया
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को कांग्रेस के नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार पर आरोप लगाया कि वह नागरिकों की आपत्ति के बावजूद उमर खालिद से जुड़े कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति देकर 'एक राष्ट्र-विरोधी तत्व का खुलेआम समर्थन और महिमामंडन' कर रही है।
1 min
April 29, 2026
Jansatta Lucknow
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार के लिए 'कैलेंडर' जारी होना चाहिए : संसदीय समिति
राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, विश्वसनीय और समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से संसदीय समिति ने कई महत्त्वपूर्ण सिफारिशें की हैं।
2 mins
April 29, 2026
Jansatta Lucknow
ममता की सरकार जा रही, भाजपा की बनेगी : नितिन नवीन
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को यहां दावा किया कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी (दीदी) की सरकार जा रही है और वहां भाजपा सरकार बनने जा रही है।
1 min
April 29, 2026
Jansatta Lucknow
ऊर्जा सुधार : पीएनजी के विस्तार की तेज हुई रफ्तार
श्चिम एशिया संकट के दौर में ऊर्जा सुरक्षा के लिहाज से देश में पीएनजी विस्तार की रफ्तार तेज होने लगी है।
1 min
April 29, 2026
Jansatta Lucknow
भारत ने अपने नाम किए चार स्वर्ण पदक
भारतीय भारोत्तोलकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए समोआ के अपिया में चल रही राष्ट्रमंडल युवा एवं जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप और संबंधित यूनिवर्सल कप (सीनियर) में प्रतियोगिता के दूसरे दिन चार स्वर्ण पदक जीते।
1 min
April 29, 2026
Jansatta Lucknow
अटल योजना : पांच में से चार प्रखंडों में भूजल स्तर सुधरा
देश में अत्यधिक दोहन व भूजल की कमी वाले क्षेत्रों में अटल भूजल योजना से पांच में से चार प्रखंडों में भूजल के स्तर में सुधार दिखा।
2 mins
April 29, 2026
Jansatta Lucknow
डब्ल्यूएफआइ ने दो जन्म प्रमाण पत्र के मामले में अंडर-17 पहलवान को प्रतियोगिता में भाग लेने से रोका
भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआइ) ने संभाजी नगर में राष्ट्रीय चैंपियनशिप के पहले दिन एक अंडर 17 महिला पहलवान को प्रतियोगिता में भाग लेने से रोक दिया, क्योंकि उसके पिता ने अलग-अलग राज्यों से दो जन्म प्रमाण पत्र पेश किए थे जिससे सरकारी स्तर पर दस्तावेज सत्यापन में स्पष्ट कमियां भी उजागर हुईं।
1 min
April 29, 2026
Jansatta Lucknow
तैंतीस प्रश्नों में सबसे पेचीदा सवाल है परिवार की गणना
नगणना के 33 प्रश्नों में सबसे पेचीदा व दिलचस्प सवाल किसी भी आवास में दंपति का निर्धारण होगा।
2 mins
April 29, 2026
Jansatta Lucknow
पुदुचेरी विस चुनाव में 91.81 फीसद 'ट्रांसजेंडर' मतदाताओं ने डाले मत
हाल में संपन्न विधानसभा चुनावों के दौरान पुदुचेरी ट्रांसजेंडर मतदाताओं के मतदान फीसद के मामले में सबसे आगे रहा जहां इनका मत फीसद 91.81 दर्ज किया गया।
1 min
April 29, 2026
Listen
Translate
Change font size

