कोशिश गोल्ड - मुक्त
सुरक्षा के समांतर संवेदना के सवाल
Jansatta Kolkata
|August 20, 2025
यह सच है कि भारत में कुत्तों के काटने से रेबीज फैलने के आंकड़े वैश्विक स्तर पर सर्वाधिक हैं। मगर, दिल्ली-एनसीआर में कुत्तों को सड़कों, गलियों-मोहल्लों से हटाकर जिन आश्रय स्थलों में रखा जाएगा, वहां पर जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
उच्चतम न्यायालय ने हाल में दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों को सड़कों और गलियों से हटाकर आश्रय स्थलों में भेजने के निर्देश दिए हैं। इसका कारण लोगों पर कुत्तों के बढ़ते हमले हैं।
यह सच है कि कुछ स्थानों पर कुत्तों के समूह बच्चों को निशाना बनाते हैं। यहां तक कि गलियों में घूम रहे कुत्ते वयस्क और बुजुर्गों पर भी हमला कर उन्हें घायल कर देते हैं। इस समस्या से निपटने के लिए निश्चित रूप से प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए। यह भी सही है कि भारत में कुत्तों के काटने से रेबीज फैलने के आंकड़े वैश्विक स्तर पर सर्वाधिक हैं। दुनिया भर में कुत्तों से फैलने वाले रेबीज के कारण हर वर्ष अनुमानित 59,000 लोगों की मौत होती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, रेबीज के कारण विश्व भर में होने वाली मौतों में से 36 फीसद भारत में होती हैं। दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र की बात करें, तो रेबीज के कारण होने वाली 65 फीसद मौतें भारत में होती हैं। यानी भारत में स्थिति चिंताजनक है।
सड़कों और गली-मोहल्लों में कुत्तों के हमलों की घटनाएं दिन-प्रतिदिन बढ़ रही हैं। हाल में दिल्ली में कुत्ते के काटने से एक मासूम बच्चे की जान चली गई। यह बहुत दुखद और भयानक स्थिति है। पहले भी इस तरह की घटनाएं होती रही हैं और इसी के मद्देनजर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में सड़कों पर घूमने वाले कुत्तों को आश्रय स्थलों में रखने का निर्देश दिया है। मगर, सवाल यह है कि क्या कुत्तों को सड़क, गली-मोहल्ले से हटा देना ही एकमात्र विकल्प है? न्यायालय का फैसला जनहित में है, मगर एक पक्ष पशु प्रेमियों का भी है, जो कुछ अलग मत रखते हैं। पशु क्रूरता के विरोध में काम करने वाले लोगों के भी अपने मत हैं। सभी पक्षों के मत पर गौर किया जाए तो एक नया नजरिया सामने आता है।
यह कहानी Jansatta Kolkata के August 20, 2025 संस्करण से ली गई है।
हजारों चुनिंदा प्रीमियम कहानियों और 9,500 से अधिक पत्रिकाओं और समाचार पत्रों तक पहुंचने के लिए मैगज़्टर गोल्ड की सदस्यता लें।
क्या आप पहले से ही ग्राहक हैं? साइन इन करें
Jansatta Kolkata से और कहानियाँ
Jansatta Kolkata
मोदी ने शी को दिया ब्रिक्स सम्मेलन का न्योता
चीनी राष्ट्रपति ने कहा, दोनों देशों पर मानव समाज की प्रगति की ऐतिहासिक जिम्मेदारी
2 mins
September 01, 2025
Jansatta Kolkata
भारत-चीन विकास में साझेदार हैं, एक-दूसरे के प्रतिद्वंद्वी नहीं
विकास के लिए बीमा की तरह है। सीमा पर स्थिति किसी न किसी रूप में समग्र संबंधों पर प्रतिबिंबित होगी। भारत और चीन के बीच मतभेदों को विवाद में नहीं बदलने देना चाहिए। मिसरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने संबंधों के निरंतर और सुचारू विकास के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और सौहार्द की आवश्यकता पर बल दिया। मोदी दो देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में शनिवार शाम जापान से तियानजिन पहुंचे थे।
2 mins
September 01, 2025
Jansatta Kolkata
जब क्रोधित भीम ने घुमा दिया मंदिर का द्वार
नर्मदा नदी के किनारे बसे नगर नेमावर के प्राचीन सिद्धनाथ महादेव के मंदिर की प्रसिद्धि दूर-दूर तक है।
2 mins
September 01, 2025
Jansatta Kolkata
वोटर अधिकार यात्रा का समापन आज, विपक्ष दिखाएगा अपना दम
एसपी वर्मा रोड, डाकबंगला चौराहा, आयकर गोलंबर होते हुए उच्च न्यायलय के आंबेडकर पार्क तक पहुंचेगा।
1 min
September 01, 2025
Jansatta Kolkata
गोत्र है भारतीय सभ्यता की धार्मिक संरचना का मूलाधार
रतीय वैदिक परंपरा में गोत्र शब्द अत्यंत महत्त्वपूर्ण सामाजिक, धार्मिक और पारिवारिक अवधारणा भा को व्यक्त करता है।
3 mins
September 01, 2025
Jansatta Kolkata
विश्व चैंपियनशिप में सात्विक व चिराग की जोड़ी ने कांस्य जीता
चीन के चेन व लियू से हारे, 2022 में भी फाइनल तक नहीं पहुंच सके थे
1 mins
September 01, 2025
Jansatta Kolkata
हरियाली बढ़ाने के लिए अब मिल सकेगा कार्बन क्रेडिट
हरियाली बढ़ाने वाली एजेंसियां अब हरियाली बढ़ाने के लिए कार्बन क्रेडिट भी पा सकेंगी।
1 min
September 01, 2025
Jansatta Kolkata
पुंछ में दो आतंकी गिरफ्तार, हथियार बरामद
जनसत्ता ब्यूरो नई दिल्ली, 31 अगस्त। जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिले पुंछ में पुलिस ने दो आतंकवादियों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार बरामद किए हैं।
1 mins
September 01, 2025
Jansatta Kolkata
कर्नाटक व तमिलनाडु के तीन दिवसीय दौरे पर आज जाएंगी राष्ट्रपति मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को कर्नाटक और तमिलनाडु के तीन दिवसीय दौरे पर जाएंगी। उनके कार्यालय ने रविवार को यह जानकारी दी।
1 min
September 01, 2025
Jansatta Kolkata
बिहार : सभी मतदाताओं को नए पहचान पत्र जारी होंगे
बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) कार्य के पूरा होने के बाद राज्य के सभी मतदाताओं को निर्वाचन आयोग द्वारा नए मतदाता पहचान पत्र जारी किए जाएंगे।
1 min
September 01, 2025
Listen
Translate
Change font size