कोशिश गोल्ड - मुक्त

65 लाख की पहचान अब जगजाहिर

Jansatta Kolkata

|

August 19, 2025

बताया कि निर्वाचन आयोग ने मतदान केंद्रों पर 'एएसडी' (अनुपस्थित, स्थानांतरित और मृत) मतदाताओं के नाम प्रकाशित किए, साथ ही इसने उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर अमल करते हुए हटाए गए नामों का प्रकाशन आनलाइन भी किया।

कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने सोमवार को निर्वाचन आयोग पर स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव प्रणाली सुनिश्चित करने के अपने संवैधानिक कर्तव्य का निर्वहन करने में विफल रहने का आरोप लगाया और कहा मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुमार भाजपा प्रवक्ता की तरह काम कर रहे हैं। कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा), द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक), राष्ट्रीय जनता दल (राजद), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), आम आदमी पार्टी (आप) और शिवसेना (उबाठा) के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) और मतदाता सूची में अनियमितताओं से संबंधित मुद्दों पर उनके सवालों का जवाब देने में 'विफल' रहे। कांग्रेस सहित 20 विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था सुनिश्चित करने के अपने संवैधानिक कर्तव्य का निर्वहन करने में निर्वाचन आयोग 'पूरी तरह विफल' रहा है। इन दलों ने कहा कि अब यह स्पष्ट हो गया है कि निर्वाचन आयोग का नेतृत्व ऐसे अधिकारी नहीं कर रहे हैं जो समान अवसर सुनिश्चित कर सकें। कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा, 'मतदान का अधिकार संविधान द्वारा आम नागरिक को दिया गया सबसे महत्वपूर्ण अधिकार है। लोकतंत्र इसी पर निर्भर करता है। निर्वाचन आयोग इसकी रक्षा के लिए बना निकाय है ... लेकिन हम देख सकते हैं कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने राजनीतिक दलों द्वारा उठाए जा रहे महत्त्वपूर्ण सवालों का जवाब नहीं दिया और अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं।

'तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा ने कहा कि यदि मतदाता सूची, जिसके आधार पर पिछला आम चुनाव हुआ था, सही नहीं है तो लोकसभा को भंग कर देना चाहिए।

Jansatta Kolkata

यह कहानी Jansatta Kolkata के August 19, 2025 संस्करण से ली गई है।

हजारों चुनिंदा प्रीमियम कहानियों और 9,500 से अधिक पत्रिकाओं और समाचार पत्रों तक पहुंचने के लिए मैगज़्टर गोल्ड की सदस्यता लें।

क्या आप पहले से ही ग्राहक हैं?

Jansatta Kolkata से और कहानियाँ

Jansatta Kolkata

मोदी ने शी को दिया ब्रिक्स सम्मेलन का न्योता

चीनी राष्ट्रपति ने कहा, दोनों देशों पर मानव समाज की प्रगति की ऐतिहासिक जिम्मेदारी

time to read

2 mins

September 01, 2025

Jansatta Kolkata

भारत-चीन विकास में साझेदार हैं, एक-दूसरे के प्रतिद्वंद्वी नहीं

विकास के लिए बीमा की तरह है। सीमा पर स्थिति किसी न किसी रूप में समग्र संबंधों पर प्रतिबिंबित होगी। भारत और चीन के बीच मतभेदों को विवाद में नहीं बदलने देना चाहिए। मिसरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने संबंधों के निरंतर और सुचारू विकास के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और सौहार्द की आवश्यकता पर बल दिया। मोदी दो देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में शनिवार शाम जापान से तियानजिन पहुंचे थे।

time to read

2 mins

September 01, 2025

Jansatta Kolkata

जब क्रोधित भीम ने घुमा दिया मंदिर का द्वार

नर्मदा नदी के किनारे बसे नगर नेमावर के प्राचीन सिद्धनाथ महादेव के मंदिर की प्रसिद्धि दूर-दूर तक है।

time to read

2 mins

September 01, 2025

Jansatta Kolkata

वोटर अधिकार यात्रा का समापन आज, विपक्ष दिखाएगा अपना दम

एसपी वर्मा रोड, डाकबंगला चौराहा, आयकर गोलंबर होते हुए उच्च न्यायलय के आंबेडकर पार्क तक पहुंचेगा।

time to read

1 min

September 01, 2025

Jansatta Kolkata

गोत्र है भारतीय सभ्यता की धार्मिक संरचना का मूलाधार

रतीय वैदिक परंपरा में गोत्र शब्द अत्यंत महत्त्वपूर्ण सामाजिक, धार्मिक और पारिवारिक अवधारणा भा को व्यक्त करता है।

time to read

3 mins

September 01, 2025

Jansatta Kolkata

विश्व चैंपियनशिप में सात्विक व चिराग की जोड़ी ने कांस्य जीता

चीन के चेन व लियू से हारे, 2022 में भी फाइनल तक नहीं पहुंच सके थे

time to read

1 mins

September 01, 2025

Jansatta Kolkata

हरियाली बढ़ाने के लिए अब मिल सकेगा कार्बन क्रेडिट

हरियाली बढ़ाने वाली एजेंसियां अब हरियाली बढ़ाने के लिए कार्बन क्रेडिट भी पा सकेंगी।

time to read

1 min

September 01, 2025

Jansatta Kolkata

पुंछ में दो आतंकी गिरफ्तार, हथियार बरामद

जनसत्ता ब्यूरो नई दिल्ली, 31 अगस्त। जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिले पुंछ में पुलिस ने दो आतंकवादियों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार बरामद किए हैं।

time to read

1 mins

September 01, 2025

Jansatta Kolkata

कर्नाटक व तमिलनाडु के तीन दिवसीय दौरे पर आज जाएंगी राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को कर्नाटक और तमिलनाडु के तीन दिवसीय दौरे पर जाएंगी। उनके कार्यालय ने रविवार को यह जानकारी दी।

time to read

1 min

September 01, 2025

Jansatta Kolkata

बिहार : सभी मतदाताओं को नए पहचान पत्र जारी होंगे

बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) कार्य के पूरा होने के बाद राज्य के सभी मतदाताओं को निर्वाचन आयोग द्वारा नए मतदाता पहचान पत्र जारी किए जाएंगे।

time to read

1 min

September 01, 2025

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size