कोशिश गोल्ड - मुक्त
बिहार में अब आमने-सामने की बिसात
Hindustan Times Hindi
|October 24, 2025
गुरुवार को तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित करने के साथ बिहार में महागठबंधन के सहयोगी दलों के बीच चल रही नूरा कुश्ती खत्म हो गई। सातों सहयोगी दलों के नेताओं ने मंच से बढ़-चढ़कर एकजुटता का एलान किया। इससे पहले सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस, राजद और वीआईपी में खींचतान की वजह से बनी संवादहीनता से यह लगने लगा था कि महागठबंधन बिखर गया है। 13 सीटों पर एक-दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार उतारने से इन दलों के साथ-साथ चुनाव लड़ने की उम्मीदें भी खत्म होने लगी थीं। मगर बीते चार-पांच दिनों में 'डैमेज कंट्रोल' की कोशिशों ने रंग दिखाया और अंततः बात बन गई।
पहली बार महागठबंधन ने तेजस्वी को मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित किया है। इसके साथ यह भी तय हो गया है कि बिहार का चुनाव चाचा बनाम भतीजा होगा। इनमें कौन बीस साबित होगा, इसका जवाब बिहार की जनता देगी। वैसे महागठबंधन ने तेजस्वी को सीएम उम्मीदवार घोषित करने के साथ ही एक दांव भी खेल दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने एनडीए से पूछा कि उनका मुख्यमंत्री का चेहरा कौन है? साथ ही, उन्होंने दावा भी किया कि महाराष्ट्र के एकनाथ शिंदे की तरह भाजपा बिहार में भी नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी। जाहिर है, गठबंधन पूरे चुनाव में यह संदेश देना चाहेगा कि बहुमत मिलने पर भाजपा अपने दल के किसी नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी और नीतीश कुमार किनारे कर दिए जाएंगे।
यह कहानी Hindustan Times Hindi के October 24, 2025 संस्करण से ली गई है।
हजारों चुनिंदा प्रीमियम कहानियों और 10,000 से अधिक पत्रिकाओं और समाचार पत्रों तक पहुंचने के लिए मैगज़्टर गोल्ड की सदस्यता लें।
क्या आप पहले से ही ग्राहक हैं? साइन इन करें
Hindustan Times Hindi से और कहानियाँ
Hindustan Times Hindi
पीएफ निकासी भी स्वचालित होगी
केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त रमेश कृष्णमूर्ति ने बुधवार को कहा कि ईपीएफओ जल्द ही अंतिम भविष्य निधि निकासी दावों के निपटान की प्रक्रिया को स्वचालित करेगा।
1 min
May 14, 2026
Hindustan Times Hindi
यह सीधे-सीधे परीक्षा तंत्र की विफलता
आखिरकार वही हुआ, जिसका अंदेशा था।
2 mins
May 14, 2026
Hindustan Times Hindi
विधानसभा में विजय ने साबित किया बहुमत
तमिलनाडु में चार दिन पुरानी सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) सरकार ने बुधवार को विधानसभा में विश्वास मत जीत लिया।
1 mins
May 14, 2026
Hindustan Times Hindi
श्रीकांत, सिंधु और लक्ष्य प्री-क्वार्टर में, आयुष बाहर
बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन और किदांबी श्रीकांत थाईलैंड ओपन टूर्नामेंट के प्री- क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं।
1 min
May 14, 2026
Hindustan Times Hindi
अन्नाद्रमुक ने क्रॉस वोटिंग कर जीत की राह आसान की
अन्नाद्रमुक के 25 बागी विधायकों द्वारा की गई क्रॉस वोटिंग से टीवीके सरकार ने विधानसभा में 144 मतों के साथ विश्वासमत हासिल कर लिया।
1 mins
May 14, 2026
Hindustan Times Hindi
फुटबॉल और बैडमिंटन के देश में तेजी से पांव पसार रहा क्रिकेट
जिस इंडोनेशिया की पहचान अब तक फुटबॉल के जुनून और बैडमिंटन के ओलंपिक पदकों से होती थी, वहां अब क्रिकेट तेजी से पैर पसार रहा है।
1 mins
May 14, 2026
Hindustan Times Hindi
स्टार्टअप का कैसे करें शुभारंभ
भारत में स्टार्टअप अब केवल बिजनेस मॉडल नहीं, बदलती सोच का प्रतीक है।
3 mins
May 14, 2026
Hindustan Times Hindi
केरल के छात्र ने भेजा था 'गेस पेपर'
नीट-यूजी 2026 में पूछे गए प्रश्नों से समानता वाला गेस पेपर मूल रूप से केरल के एक एमबीबीएस छात्र से सीकर के छात्र को मिला था।
1 mins
May 14, 2026
Hindustan Times Hindi
राजनीति से दूर रहकर भी चर्चाओं में
मुलायम सिंह यादव राजनीति में वह नाम था, जो धरती पुत्र और नेताजी जैसे उपनामों से जाना गया।
1 min
May 14, 2026
Hindustan Times Hindi
ई-मेल से इजहार फिर तकरार के बाद सब ठीक
प्रतीक यादव और अपर्णा ने करीब 15 साल का वैवाहिक जीवन साथ बिताया।
2 mins
May 14, 2026
Listen
Translate
Change font size
