कोशिश गोल्ड - मुक्त
बसव के बाद मारा गया बड़ा नक्सली नेता सुधाकर तीन राज्यों में था एक करोड़ से ज्यादा का ईनाम
Hari Bhoomi
|June 06, 2025
पखवाड़े भर पूर्व 21 मई को अबूझमाड़ के जंगलों में करोड़ों के ईनामी नक्सल संगठन के महासचिव नंबाला केशवराव उर्फ बसवराजु समेत 3 करोड़ के ईनामी 27 नक्सली को ढेर करने के बाद गुरुवार को एक और करोड़ों रुपए के इनामी केन्द्रीय समिति सदस्य गौतम उर्फ सुधाकर को बीजापुर जिले के नेशनल पार्क इलाके में ढेर कर दिया गया है।
-
मौके से सुरक्षाबलों ने एके 47 रायफल के अलावा भारी मात्रा में विस्फोटक, गोला बारूद व अन्य नक्सल सामग्री बरामद की है। एक और केन्द्रीय कमेटी मेंबर के मारे जाने के बाद नक्सल सगंठन को बड़ा झटका लगा है।
इसकी पुष्टि करते हुए आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि सटीक इनपुट के बाद नेशनल पार्क इलाके में ऑपरेशन लांच किया गया था। इस इलाके में शीर्ष माओवादी केंद्रीय समिति सदस्य गौतम उर्फ सुधाकर, तेलंगाना राज्य समिति सदस्य बांदी प्रकाश, दंडकारण्य स्पेशल जोनल समिति सदस्य पप्पा राव और कुछ अन्य सशस्त्र माओवादी कैडरों मौजूदगी की सूचना पर 5 जून को डीआरजी, एसटीएफ व कोबरा की संयुक्त टीम रवाना की गई थी। मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक वरिष्ठ माओवादी कैडर का शव के साथ एके 47 राइफल बरामद किया है। इलाके की सर्चिंग में सुरक्षाबलों ने इसके अलावा भारी मात्रा में विस्फोटक, गोला बारूद व अन्य नक्सल सामग्री भी बरामद की है। मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की शिनाख्त केंद्रीय समिति सदस्य गौतम उर्फ सुधाकर के रूप में की गई है। गौतम एक कुख्यात माओवादी नेता था, जो कई हिंसक घटनाओं के लिए जिम्मेदार था। जिनमें कई निर्दोष आदिवासी नागरिकों की मृत्यु और सुरक्षा बलों के जवानों की शहादत हुई। सुधाकर पर छग समेत आंध्र, तेलगांना, महाराष्ट्र व ओडिशा में करोड़ों रूपए का ईनाम घोषित था।
यह कहानी Hari Bhoomi के June 06, 2025 संस्करण से ली गई है।
हजारों चुनिंदा प्रीमियम कहानियों और 10,000 से अधिक पत्रिकाओं और समाचार पत्रों तक पहुंचने के लिए मैगज़्टर गोल्ड की सदस्यता लें।
क्या आप पहले से ही ग्राहक हैं? साइन इन करें
Hari Bhoomi से और कहानियाँ
Hari Bhoomi
छाल के जंगलों में बाघ की धमक से दहशत, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट
जिले में हाथियों के बाद अब बाघ की धमक से लोगों में दहशत का माहौल है। धरमजयगढ़ वन मंडल द्वारा गांव वालों को अलर्ट करते हुए जिस जगह बाघ आने की सूचना मिली है, आसपास के जंगलों में सर्चिंग की जा रही है।
1 min
August 04, 2025
Hari Bhoomi
कोलंबिया को पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराया ब्राजील ने जीता कोपा अमेरिका फेमिनिना खिताब
छह बार विश्व की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रही मार्टा के शानदार प्रदर्शन की मदद से ब्राजील की महिला फुटबॉल टीम ने तीन बार पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए कोलंबिया को पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराकर नौवां कोपा अमेरिका फेमिनिना खिताब जीता।
1 min
August 04, 2025
Hari Bhoomi
पतंजलि चिकित्सालय में एम्स, टाटा कैंसर सर गंगा राम के साथ मिलकर उपचार : रामदेव
हरिद्वार। पतंजलि विश्वविद्यालय, पतंजलि अनुसंधान संस्थान और केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय अनामयम अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया।
1 min
August 04, 2025
Hari Bhoomi
डिग्रियां अब जरूरी नहीं, कौशल मेहनत हो तो कमा सकते हैं करोड़ों
एमबीए जैसी डिग्रियां सिर्फ चोचलेबाजी है। वर्तमान में यू- ट्यूबर भी करोड़ों कमा लेते हैं।
1 min
August 04, 2025
Hari Bhoomi
कुली के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे आमिर रजनीकांत के छुए पैर
रजनीकांत की फिल्म कुली का ट्रेलर लॉन्च इवेंट हुआ।
1 min
August 04, 2025
Hari Bhoomi
रेवन्ना अब कैदी नंबर-15528, रोते हुए कटी जेल में पहली रात
बलात्कार के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने के एक दिन बाद जनता दल (सेक्युलर) के नेता प्रज्वल रेवन्ना को बेंगलुरु के परप्पना अग्रहारा केंद्रीय कारागार में कैदी नंबर 15528 दिया गया।
1 mins
August 04, 2025
Hari Bhoomi
2000-500 की गड्डियों का ढेर, पैसा गिनते दिखे पूर्व विधायक के खास
आंध्र प्रदेश शराब घोटाला मामले में पैसों की गड्डियां का ढेर सामने आया है।
1 mins
August 04, 2025
Hari Bhoomi
पत्नी ने पति की करवाई हत्या : बेटी ने भी साथ दिया
असम के डिब्रूगढ़ जिले में पत्नी ने बेटी की मदद से पति की हत्या करवा दी।
1 min
August 04, 2025
Hari Bhoomi
ओवल टेस्टः कृष्णा ने झटके तीन विकेट, सिराज के खाते में आए दो रोमांचक मोड़ पर मैच, इंग्लैंड जीत से 35 रन दूर, भारत को 4 विकेट की दरकार
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की श्रृंखला का रोमांचक पांचवें टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल रविवार को खराब रोशनी और फिर बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका।
2 mins
August 04, 2025
Hari Bhoomi
विपक्षी एकता पर भारी कांग्रेस-आप टकराव
सं सद के मानसून सत्र से ठीक पहले आप का 'इंडिया' गठबंधन से अलगाव बताता है कि भाजपानीत राजग के चुनावी मुकाबले के बड़े लक्ष्य के साथ हुई विपक्षी एकता परस्पर दलगत हितों के टकराव के ग्रहण से नहीं बच पा रही।
4 mins
August 04, 2025
Listen
Translate
Change font size

