कोशिश गोल्ड - मुक्त
गुवाहाटी में भारतीय टीम नतमस्तक
Dainik Jagran
|November 26, 2025
द. अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट में दिया 549 रन का लक्ष्य भारत के दो विकेट गिरे
-
जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली : पिछले कुछ सालों में भारतीय टेस्ट टीम अपने सबसे खराब दौर से गुजर रही है।
स्पिन ट्रैक पर उसके बल्लेबाज रन नहीं बना पा रहे हैं, स्पोर्टिंग विकेट पर उसके गेंदबाज विकेट नहीं ले पा रहे हैं, विश्व चैंपियन दक्षिण अफ्रीका उसे हर विभाग में धो रही है और गौतम गंभीर की टीम 25 साल बाद घर में दक्षिण अफ्रीका से टेस्ट सीरीज हारने की कगार पर पहुंच गई है। गंभीर की कोचिंग में भारतीय टीम पहली बार न्यूजीलैंड से 0-3 से क्लीन स्वीप भी झेल चुकी है।
भारतीय बल्लेबाजों के बल्ले पर लगा ताला : गुवाहाटी की जिस पिच पर दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 489 रन बनाने के बाद दूसरी पारी पांच विकेट पर 260 रनों पर घोषित की, वहां पर भारतीय टीम के बल्लेबाज पहली पारी में 201 रनों पर आलआउट होने के बाद दूसरी पारी में 27 रन पर दो विकेट गंवा चुके हैं। दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही भारतीय टीम को जीतने के लिए 522 रन की जरूरत है, जिसको हासिल करना असंभव है। जरूरत पर फेल होने वाले केएल राहुल छह और यशस्वी जायसवाल 13 रन बनाकर पवेलियन पहुंच चुके हैं। नाइटवाचमैन कुलदीप यादव ने टी-20 स्पेशलिस्ट साई सुदर्शन के साथ मोर्चा संभाल रखा है। अगर भारतीय टीम को क्लीन स्वीप की बदनामी से बचना है तो उसे पांचवें दिन के तीन सत्रों में अपने आठ विकेट बचाने होंगे। यही एकमात्र चीज है जो कोच गौतम गंभीर की टीम को भारी बदनामी से बचा सकती है। जायसवाल ने पहली पारी में छह विकेट लेने वाले मार्को जेनसेन की तेजी से उठती गेंद पर कट करने के प्रयास में विकेट के पीछे कैच दिया, जबकि राहुल आफ स्पिनर साइमन हार्मर की गेंद पर पूरी तरह से गच्चा खाकर बोल्ड हो गए।

यह कहानी Dainik Jagran के November 26, 2025 संस्करण से ली गई है।
हजारों चुनिंदा प्रीमियम कहानियों और 10,000 से अधिक पत्रिकाओं और समाचार पत्रों तक पहुंचने के लिए मैगज़्टर गोल्ड की सदस्यता लें।
क्या आप पहले से ही ग्राहक हैं? साइन इन करें
Dainik Jagran से और कहानियाँ
Dainik Jagran
भाजपा सरकार की नाकामी से राजधानी के लोग ले रहे जहरीली हवा में सांस: कांग्रेस
दिल्ली कांग्रेस के नेताओं ने बुधवार को मास्क पहनकर और ऑक्सीजन सिलिंडर हाथ में लेकर दिल्ली में गिरती वायु गुणवत्ता पर चिंता जताई।
1 min
November 27, 2025
Dainik Jagran
ताइवान चीन के खिलाफ रक्षा बजट में 40 अरब डालर अतिरिक्त खर्चेगा
ताइवान की राष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने कहा कि ताइवान अब चीन से बढ़ते खतरे के मद्देनजर अपनी रक्षा को मजबूत करने के लिए 40 अरब डालर का अतिरिक्त रक्षा बजट पेश करने की योजना बनाई है।
1 min
November 27, 2025
Dainik Jagran
यमुना एक्सप्रेसवे पर असंतुलित होकर पलटी तेज रफ्तार डबल डेकर बस, 14 यात्री घायल
क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार रात एक बजे आगे चल रही बस को ओवरटेक करने के दौरान दिल्ली से वाराणसी जा रही डबल डेकर बस असंतुलित होकर पलट गई।
1 mins
November 27, 2025
Dainik Jagran
कालेजों में नशाखोरी से युवाओं को बचाएंगे 'नशा मुक्ति प्रहरी'
'नशे को कहो ना-जीवन को हां', 'हम सबका एक ही नारा-नशामुक्त हो देश हमारा...'। कैंपस में ये संदेश युवा छात्रों तक पहुंचाएंगे।
1 min
November 27, 2025
Dainik Jagran
राष्ट्रीयता की भावना जगाता है वंदे मातरम्ः सचदेवा
वंदे मातरम् भारत का राष्ट्र गीत है, जो हर भारतवासी के दिल में देशभक्ति और राष्ट्रीयता की भावना को जगाता है।
1 min
November 27, 2025
Dainik Jagran
सिरहौल बार्डर के पास डंपर ने पुलिसकर्मी को कुचला, मौत
दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर सिरहौल बार्डर के पास मंगलवार रात ट्रैफिक पुलिसकर्मी को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया।
1 min
November 27, 2025
Dainik Jagran
डीसीसीआई में सीईओ-सीएफओ के दखल से पदाधिकारी नाराज
दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) में सीईओ और सीएफओ के हस्तक्षेप को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।
1 mins
November 27, 2025
Dainik Jagran
टीटीई से विवाद के बाद ट्रेन से कूदी नेवी जवान की पत्नी, मौत
पटना से नई दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल जा रही सुपरफास्ट विशेष ट्रेन (ट्रेन संख्या 04089) में गलती से चढ़ने पर टीटीई से टिकट को लेकर विवाद के बाद महिला चलती ट्रेन से कूद गई।
1 min
November 27, 2025
Dainik Jagran
बाजार में गिरावट पर विराम, सेंसेक्स 1,022 अंक चढ़ा
स्थानीय शेयर बाजार में तीन कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर बुधवार को विराम लगा और चौतरफा लिवाली से बीएसई सेंसेक्स 1,000 अंक से अधिक चढ़ गया जबकि एनएसई निफ्टी ने फिर से 26,000 अंक के स्तर को प्राप्त कर लिया।
1 mins
November 27, 2025
Dainik Jagran
सोनीपत में पिलर से टकराई कार, दिल्ली के युवक की मौत
दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर गिवाना गांव के नजदीक बुधवार शाम को कार पिलर से टकराने के बाद रेलिंग तोड़ते हुए ग्रीनबेल्ट में उतर गई।
1 min
November 27, 2025
Listen
Translate
Change font size

