कोशिश गोल्ड - मुक्त
बाहुबलियों के बीच बिहार में महारान
Dainik Jagran
|October 31, 2025
बिहार में छह और 11 नवंबर को विधानसभा चुनाव होना है। इसी बीच बिहार के राजनीतिक घटनाक्रमों से प्रेरित वेब सीरीज महारानी का चौथा सीजन सोनी लिव पर सात नवंबर को प्रदर्शित होगा। महारानी में घरेलू महिला के मुख्यमंत्री बनने के साथ शुरू हुई रानी भारती की राजनीतिक यात्रा को पर्दे पर दर्शाती नजर आएंगी हुमा कुरैशी। वहीं उनकी फिल्म सिंगल सलमा आज रिलीज हो रही है। बिहार की राजनीति, शो, पात्र से जुड़ाव व आने वाले प्रोजेक्ट को लेकर उनसे प्रियंका सिंह की फोन पर बातचीत के अंश...
-
• बिहार में लालू प्रसाद यादव के चारा घोटाले से लेकर मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र व पत्नी को मुख्यमंत्री बनाए जाने जैसे घटनाक्रमों व जंगलराज जैसे मुद्दों से प्रेरित महारानी को पहले सीजन से खूब पसंद किया गया। अब महारानी का चौथा सीजन आ रहा है। आपने पहले कहा था कि पात्र की तरह ही आपकी राजनीति में रुचि नहीं थी। कहानी आगे बढ़ने के साथ ही क्या राजनीति में रुचि बढ़ी है?
नहीं, मुझे राजनीति की बहुत समझ नहीं है। मेरे लिए अब भी यह एक महिला की कहानी है, जो पढ़ी-लिखी नहीं है, फिर भी मजबूत है। शो बिहार की राजनीति पर बना है, इसमें वहां की राजनीतिक उठा-पटक दिखाई गई है । मेरा पात्र भी उन्हीं में उलझा है, पर मैं दो-तीन बार ही वहां गई हूं। ज्यादा रुकने का मौका नहीं मिला है, लेकिन वहां से जुड़ाव पहली फिल्म से ही था, जब मैंने गैंग्स आफ वासेपुर फिल्म की थी। लगता है कि पिछले जन्म का कनेक्शन बिहार से रहा है।
• इंडस्ट्री में जहां कई अभिनेत्रियां बड़े अभिनेताओं के साथ बड़ी फिल्में कर रही हैं, आप अकेले शो की जिम्मेदारी पिछले चार सीजन से उठा रही हैं...
बहुत कम महिला प्रधान शो चौथे सीजन तक पहुंच पाते हैं। मुझे याद है, भोपाल शहर से दूर कचनारिया जैसी छोटी-सी जगह पर जब मैं जमीन पर बैठकर सब्जी काट रही थी, उस वक्त दिमाग में नहीं था कि रानी का सफर इतना आगे बढ़ेगा। पहला सीजन जब रिलीज हुआ था, तब पहले दिन के रिव्यू बहुत अच्छे नहीं थे। फिर शो ने रफ्तार पकड़ी। पहली बार ऐसा हुआ था कि मेरा फोन बजना बंद ही नहीं हो रहा था। ऐसा हर सीजन के साथ हुआ।
यह कहानी Dainik Jagran के October 31, 2025 संस्करण से ली गई है।
हजारों चुनिंदा प्रीमियम कहानियों और 10,000 से अधिक पत्रिकाओं और समाचार पत्रों तक पहुंचने के लिए मैगज़्टर गोल्ड की सदस्यता लें।
क्या आप पहले से ही ग्राहक हैं? साइन इन करें
Dainik Jagran से और कहानियाँ
Dainik Jagran
रमजान के पवित्र महीने में खुल जाते हैं जन्नत के दरवाजे
इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना रमजान पूरी दुनिया के मुसलमानों के लिए सबसे पाक और बरकतों वाला महीना माना जाता है।
1 min
March 12, 2026
Dainik Jagran
किसान बनेंगे डेव्हलपर, गांव में बनेंगीं गगनचुंबी इमारतें
उत्तर प्रदेश का शो विंडो कहे जाने वाले नोएडा की वैश्विक पटल पर अलग पहचान है।
2 mins
March 12, 2026
Dainik Jagran
बम के घातक प्रभाव से बचने के लिए 'टैक्टिकल बैलिस्टिक शील्ड' खरीदेगी दिल्ली पुलिस
स्कूलों-कालेजों में बम रखे होने की फर्जी सूचनाओं को देखते हुए लिया गया फैसला
2 mins
March 12, 2026
Dainik Jagran
आहार मेले में देश-दुनिया के 600 शेफ दिखा रहे पाक कला
अगर आप खाने-पीने के शौकीन हैं तो भारत मंडपम में चल रहे 40वें आहार मेले में पहुंचना नहीं भूलें।
1 mins
March 12, 2026
Dainik Jagran
एलपीजी आपूर्ति बाधित होने से रेस्तरां बंद होने का सिलसिला शुरू
व्यावसायिक सिलिंडर की दो दिन से आपूर्ति बाधित होने से बढ़ी समस्या, कुछ गैस गोदाम पर लटका ताला
2 mins
March 12, 2026
Dainik Jagran
किडनी के एक रिश्ते से जुड़ गए कश्मीर और बिहार के दो परिवार
बारामुला के अजीज के शरीर में बिहार के सुजीत की, सुजीत की पत्नी के शरीर में लगी है अजीज की पत्नी की किडनी
2 mins
March 12, 2026
Dainik Jagran
देहरादून जाने में समय लगेगा आधा, टोल डेढ़ गुना बढ़ गया
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे जल्द ही शुरू होने वाला है।
1 mins
March 12, 2026
Dainik Jagran
हाथ लेकर टिकट को भाजपा कार्यालय पहुंचा किसान
बंगाल में विधानसभा चुनाव में टिकट के लिए कंधे पर हल लिए एक किसान 225 किलोमीटर की यात्रा कर कोलकाता के बांकुड़ा स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचा है।
1 min
March 12, 2026
Dainik Jagran
अमेरिका में रिफाइनरी लगाएगी रिलायंस
मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज अमेरिका में बनने वाली नई तेल रिफाइनरी में निवेश करेगी।
1 mins
March 12, 2026
Dainik Jagran
अविश्वास प्रस्ताव को न बनाएं किसी के अहंकार की संतुष्टि का माध्यम: रविशंकर प्रसाद
लोकसभा स्पीकर के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान जब तर्क-संग्राम हुआ तो सत्ता पक्ष ने भी ऐतिहासिक संदर्भों से पैने-तीखे तीर निकाल लिए।
2 mins
March 12, 2026
Listen
Translate
Change font size
