कोशिश गोल्ड - मुक्त
कश्मीर से दिल्ली 22 घंटे में आ रहा सेब, मंडी पहुंचने में लग रहे पांच घंटे
Dainik Jagran
|September 18, 2025
793 किमी दूर बड़गाम से चलकर सुबह छह बजे आदर्श नगर रेलवे स्टेशन पहुंची ट्रेन, 11 बजे के बाद आजादपुर मंडी पहुंची खेप
अच्छी योजनाएं भी अक्सर लालफीताशाही की औपचारिकताओं में उलझकर लोगों के लिए परेशानी का सबब बन जाती हैं। पहली बार कश्मीर से दिल्ली की आजादपुर मंडी तक सेब पहुंचाने के लिए शुरू की गई विशेष कार्गो पार्सल ट्रेन को लेकर मंडी के फल व्यापारियों को भी कुछ ऐसा ही अनुभव हो रहा है। कश्मीर के बड़गाम से सेब लेकर दिल्ली के आदर्श नगर रेलवे स्टेशन तक 793 किमी की दूरी महज 22-23 घंटे में नापने वाली कार्गो पार्सल ट्रेन से फल व्यापारी खुश हैं, लेकिन यहां आजादपुर मंडी के बीच की 500 मीटर की दूरी तय करने में 5 घंटे समय लगने से वे परेशान हैं। बुधवार सुबह छह बजे पार्सल ट्रेन आदर्श नगर रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। इसके बावजूद सेब को मंडी तक पहुंचते-पहुंचते 11 बज गए। लगातार दूसरे दिन भी बोगियों की चाबी न मिलने से लेकर जांच व कागजी औपचारिकताओं में तीन से चार घंटे लगे, जिससे व्यापारियों को डिलीवरी में देरी हुई।
यह कहानी Dainik Jagran के September 18, 2025 संस्करण से ली गई है।
हजारों चुनिंदा प्रीमियम कहानियों और 10,000 से अधिक पत्रिकाओं और समाचार पत्रों तक पहुंचने के लिए मैगज़्टर गोल्ड की सदस्यता लें।
क्या आप पहले से ही ग्राहक हैं? साइन इन करें
Dainik Jagran से और कहानियाँ
Dainik Jagran
दैनिक जागरण के निहाल सिंह को उत्कृष्ट पत्रकारिता सम्मान
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रेरित इंद्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र (आइवीएसके) की तरफ से मंगलवार को मीडियाकर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान 2024 प्रदान किया गया।
1 min
June 17, 2026
Dainik Jagran
पार्किंग एरिया से लोगों के बैग और लैपटॉप चोरी करने वाला गिरफ्तार
कनाट प्लेस थाना पुलिस की टीम ने शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।
1 min
June 17, 2026
Dainik Jagran
प्रशंसकों के सिर चढ़कर बोल रही लियोन मेसी की दीवानगी
फुटबाल की दुनिया में लियोन मेसी सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की भावनाओं का नाम हैं।
1 mins
June 17, 2026
Dainik Jagran
प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में आ रही दिक्कत, नीट अभ्यर्थी हो रहे परेशान
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) भले ही नीट सहित विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर सभी व्यवस्थाएं सुचारू होने का दावा कर रही हो, लेकिन कई छात्रों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
1 min
June 17, 2026
Dainik Jagran
जून की शुरुआत में रिकार्ड उच्च स्तर पर पहुंचा चावल का भंडार
सरकारी गोदामों में चावल का भंडार एक साल पहले की तुलना में 15 प्रतिशत बढ़कर जून की शुरुआत में रिकार्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया है।
1 min
June 17, 2026
Dainik Jagran
पाकिस्तान से संचालित साइबर ठगी के गिरोह का भंडाफोड़
क्रिप्टोकरेंसी में बदलकर पाक भेजा जाता था ठगी का पैसा, आतंकी फंडिंग का अंदेशा
3 mins
June 17, 2026
Dainik Jagran
राम मंदिर ट्रस्ट में तीन सदस्य ही रहे सक्रिय, शेष बैठकों में आते रहे
पांच सौ वर्षों के संघर्षों और लंबी अदालती सुनवाई के पश्चात नौ नवंबर 2019 को आए सर्वोच्च न्यायालय के आदेश से जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ, तो न्यायालय के आदेश पर केंद्र सरकार ने निर्माण संबंधी कार्यों व समस्त प्रबंधन के लिए श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट गठित किया।
2 mins
June 17, 2026
Dainik Jagran
कोर्ट ने तीनों आरोपितों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
तुगलकाबाद एक्सटेंशन में 12 जून को आग लगाने की घटना में गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपितों को मंगलवार को साकेत कोर्ट में पेश किया गया।
1 min
June 17, 2026
Dainik Jagran
कोरियर की फ्रेंचाइजी के नाम पर 50 लाख ठगे
ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के कोरियर प्वाइंट की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर सेक्टर दो स्थित एक कंपनी प्रबंधन पर 50 लाख रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।
1 min
June 17, 2026
Dainik Jagran
महिला टीम की नजर दूसरी जीत पर
पाकिस्तान के विरुद्ध पहले मैच में शानदार जीत से आत्मविश्वास से भरी भारतीय टीम बुधवार को यहां नीदरलैंड्स के विरुद्ध होने वाले महिला टी-20 विश्व कप के अपने दूसरे ग्रुप मैच में बल्लेबाजी में और बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी।
1 min
June 17, 2026
Listen
Translate
Change font size

