कोशिश गोल्ड - मुक्त

कॉम्बिनेशन: सुंदर की जगह कौन?

Dainik Bhaskar Singrouli

|

December 06, 2025

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का फैसला शनिवार को विशाखापट्टनम में होगा।

- भास्कर न्यूज | विशाखापट्टनम

यह मुकाबला सिर्फ सीरीज का नतीजा तय नहीं करेगा, बल्कि टीम इंडिया के उस आत्मविश्वास की भी परीक्षा लेगा, जो पिछले कुछ समय में बार-बार चुनौती झेल रहा है। टेस्ट में 0-2 की शिकस्त के बाद अगर यहां भी टीम इंडिया लड़खड़ाई, तो अफ्रीकी टीम भारत में पहली बार किसी वनडे सीरीज पर कब्जा कर लेगी।

सबकी निगाहें एक बार फिर विराट और रोहित पर रहेंगी, जिन्होंने भारत के लिए मुश्किल हालात में कई बार मैच निकाले हैं। कोहली पिछले 3 मैचों में दो शतक और एक अर्धशतक जमा चुके हैं, जबकि रोहित ने भी पिछले चार मैचों में एक शतक और दो फिफ्टी जमाई हैं। दोनों की यह फॉर्म बताती है कि दबाव भरे मुकाबलों में भारत की सबसे बड़ी उम्मीद अब भी वही हैं। मैच का सीधा प्रसारण दोपहर 1:30 बजे से जियो-स्टार पर होगा।

रणनीतिः टॉस तय कर रहा 'हिडन रिजल्ट' ; नई गेंद से मैच जीतना होगा

विशाखापट्टनम में भी टॉस 'हिडन रिजल्ट' तय करेगा क्योंकि यहां भी ओस की निर्णायक भूमिका रहेगी। 34वें ओवर के बाद सिर्फ एक गेंद इस्तेमाल होने से गेंद और भी जल्दी नरम हो रही है। ओस से गेंदबाज लाइन-लेंथ नियंत्रित नहीं रख पाते। भारत चाहेगा कि टॉस पक्ष में गिरे क्योंकि भारत ने लगातार 20 वनडे टॉस गंवाए हैं। इस बार भी भारत ने टॉस गंवाया और पहले बैटिंग की तो उसे पहली पारी में नई गेंद का अधिकतम फायदा उठाना और 300+ का स्कोर बनाना होगा। दूसरी पारी में स्विंग खत्म होने से पहले शुरुआती 10-12 ओवर में विकेट निकालना होगा।

Dainik Bhaskar Singrouli से और कहानियाँ

Dainik Bhaskar Singrouli

हर्निया के ऑपरेशन का भुगतान नहीं किया निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी ने

इलाज के दौरान 24 घंटे सहयोग देने का दावा करने वाली बीमा कंपनी सर्जरी के इलाज का भी भुगतान नहीं कर रही है।

time to read

1 min

December 06, 2025

Dainik Bhaskar Singrouli

भारत-रूस दोस्ती का नया रोडमैप... 2030 तक ₹ 9 लाख करोड़ का ट्रेड

भारत और रूस की दोस्ती का नया अध्याय शुरू हुआ है।

time to read

1 min

December 06, 2025

Dainik Bhaskar Singrouli

सेफ्टी मैटर्स फाउंडेशन के सर्वे में खुलासा 95% 'असुरक्षित थकान' में उड़ा रहे हैं विमान

इंडिगो संकट ने एविएशन सिस्टम के वर्क-कल्चर में खामियों को सामने ला दिया है।

time to read

2 mins

December 06, 2025

Dainik Bhaskar Singrouli

एआई से बच्चों को पढ़ाई के अच्छे अवसर, पर सोचने की क्षमता प्रभावित होगी, अकेलापन बढ़ने की आशंका

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) बचपन को नए सिरे से गढ़ रहा है।

time to read

2 mins

December 06, 2025

Dainik Bhaskar Singrouli

रुपया गोल है इसलिए लुढ़कता है...!

जो लोग रुपए के गिरने के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं, उन्हें मैं साफ-साफ बता देना चाहता हूं कि रुपया सरकार के कारण नहीं, तुम्हारी फटी हुई जेब के कारण गिरता है।

time to read

1 mins

December 06, 2025

Dainik Bhaskar Singrouli

कॉम्बिनेशन: सुंदर की जगह कौन?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का फैसला शनिवार को विशाखापट्टनम में होगा।

time to read

3 mins

December 06, 2025

Dainik Bhaskar Singrouli

पॉक्सोः यूपी में 2 साल से पेंडिंग केस सबसे ज्यादा; महाराष्ट्र दूसरे, मप्र पांचवें नंबर पर

देश में पॉक्सो के 35,434 से ज्यादा मामले दो साल से ज्यादा से पेंडिंग हैं।

time to read

1 mins

December 06, 2025

Dainik Bhaskar Singrouli

एयरलाइंस ने सोचा, हवाई यात्रियों को भी रेल यात्रा का अहसास कराएं

प्रस्तुत हैं इस हफ्ते के मुख्य समाचार...

time to read

1 mins

December 06, 2025

Dainik Bhaskar Singrouli

मोदी सरकार का एक ही फॉर्मूला, किसानों का कल्याण : शिवराज

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि मोदी सरकार का एक ही फार्मूला है, किसानों का कल्याण।

time to read

1 min

December 06, 2025

Dainik Bhaskar Singrouli

एक साल में करीब 27% घट गई देश के टॉप 10 अमीरों की संपत्ति

फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट • देश के टॉप 10 अमीरों के पास कुल 30 लाख करोड़ रु. से ज्यादा संपत्ति, बीते साल 42 करोड़ थी

time to read

1 min

December 06, 2025

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size