कोशिश गोल्ड - मुक्त

40 करोड़ सब्सक्राइबर वाले दुनिया के इकलौते यूट्यूबर, हर घंटे 50 लाख कमाते हैं मिस्टर बीस्ट

Dainik Bhaskar Singrouli

|

August 08, 2025

जून 2024, 26 वर्ष के अमेरिकी यूट्यूबर जिमी डोनाल्डसन ने एक ट्वीट किया, जिसमें बताया कि उन्होंने भारतीय संगीत कंपनी टी-सीरीज के सर्वाधिक सब्सक्राइबर वाले रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

उस समय टी-सीरीज के 26 करोड़ 60 लाख सब्सक्राइबर थे। उनके इस ट्वीट ने पूरे इंटरनेट पर हलचल मचा दी। क्योंकि टी-सीरीज 2019 से सर्वाधिक सब्सक्राइबर वाले चैनल के रूप में यूट्यूब पर राज कर रहा था। एक अकेले शख्स ने पूरी कंपनी को पछाड़ दिया था।

हालांकि जिमी डोनाल्डसन जिन्हें लोग मिस्टरबीस्ट के नाम से जानते हैं, अब इस कॉम्पटीशन में बहुत आगे निकल चुके हैं। हाल ही में उन्होंने सब्सक्राइबर्स के मामले में 40 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, लेकिन एक समय था यूट्यूब के उनके इस जुनून के लिए मां ने घर से निकाल दिया था। सफल यूट्यूबर बनने के लिए उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई छोड़ दी थी, जिससे उनकी मां बेहद नाराज हुई थीं। वीडियो बनाने की विशेष शैली के लिए पहचाने जाने वाले मिस्टरबीस्ट अपार संपत्ति के मालिक भी हैं।

अमेरिका में अलग-अलग लोकेशन पर उनके पांच घर हैं। उन्हें पास टेस्ला की कस्टमाइज कार से लेकर 3 करोड़ की बीएमडब्ल्यू तक है। बटरफ्लाई डोर वाली जर्मन कार बीएमडब्ल्यू 18 उनकी फेवरेट कार है, जिसे उन्होंने बिटकॉइन से खरीदा था। जिमी परोपकारी भी हैं। 2020 में उन्होंने 100 लोगों को करीब 87 करोड़ रुपए दान किए थे। इसके अलावा 2020 में ही हैशटैग (#) टीमट्रीज कैम्पेन के तहत 20 करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष्य पूरा किया था।

Dainik Bhaskar Singrouli से और कहानियाँ

Dainik Bhaskar Singrouli

वेनेजुएला हमले पर ट्रम्प घिरे; पद से हटाने के लिए महाभियोग का खतरा

वेनेजुएला पर हमला कर शेखी बघारने में जुटे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अब 'घर' में ही घिर रहे हैं।

time to read

1 min

January 06, 2026

Dainik Bhaskar Singrouli

इंटरपोल की मदद से पकड़ा गया अर्जुन शर्मा अमेरिका में युवती की हत्या करके भागा आरोपी तमिलनाडु से गिरफ्तार

अमेरिका में एक भारतीय-अमेरिकी युवती की हत्या कर भारत भागे आरोपी अर्जुन शर्मा को तमिलनाडु से गिरफ्तार कर लिया गया है।

time to read

1 min

January 06, 2026

Dainik Bhaskar Singrouli

मणिपुर फिर दहला... 3 घंटे में दो आईईडी ब्लास्ट, तनाव बढ़ा

कुछ दिनों की शांति के बाद मणिपुर में एक बार फिर धमाकों की गूंज सुनाई दी है।

time to read

1 min

January 06, 2026

Dainik Bhaskar Singrouli

वेनेजुएला • स्विट्जरलैंड ने मादुरो की संपत्तियां फ्रीज कीं अमेरिकी कोर्ट में मादुरो पेश, कहा-मैं बेकसूर, अब भी वेनेजुएला का राष्ट्रपति

वेनेजुएला के अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने न्यूयॉर्क की एक अदालत में ड्रग तस्करी समेत अन्य आरोपों पर खुद को निर्दोष बताया है।

time to read

1 min

January 06, 2026

Dainik Bhaskar Singrouli

रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी से बीमित को नहीं मिला क्लेम

सालों पुरानी पॉलिसी होने के बाद भी बीमितों को इलाज के दौरान कैशलेस का लाभ नहीं मिल रहा है।

time to read

1 min

January 06, 2026

Dainik Bhaskar Singrouli

बांग्लादेशः हिंदू विधवा से दुष्कर्म, पेड़ से बांधा, बाल काटे; एक हिंदू का मर्डर

बांग्लादेश के झिनाइदह में विधवा हिंदू महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

time to read

2 mins

January 06, 2026

Dainik Bhaskar Singrouli

चीन में 60 लाख थीसिस की स्टडी से संकेत... नकल का स्कोर ऊंचा तो सिविल सर्विस में जाने की संभावना ज्यादा; कस्टम-टैक्स सबसे आगे

चीन के 37 लाख युवा नवंबर, 2025 में सिविल सर्विस परीक्षा में बैठे थे।

time to read

1 mins

January 06, 2026

Dainik Bhaskar Singrouli

वोट की खातिर भाषा की पतंगबाजी

महाराष्ट्र की चुनावी राजनीति में भाषा को घसीटे जाने का संकेत यही है कि राजनीतिक पैतरेबाजी में इसका प्रयोग संभव है।

time to read

1 mins

January 06, 2026

Dainik Bhaskar Singrouli

कर्नाटक... नदी में छोड़े कपड़ों से बैग बनाकर मुफ्त बांट रहीं

कर्नाटक के कोप्पल जिले में तुंगभद्रा नदी किनारे लोगों के छोड़े गए कपड़ों से गांव की महिलाएं बैग बनाकर मुफ्त बांट रही हैं।

time to read

1 min

January 05, 2026

Dainik Bhaskar Singrouli

वेनेजुएलाः अगस्त से सीआईए तैनात, सेफ हाउस से अभ्यास

अमेरिकी सुरक्षा बलों ने शनिवार को 'ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिजॉल्व' के तहत वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर लिया।

time to read

1 min

January 05, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size