कोशिश गोल्ड - मुक्त
सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के शिल्पी मोदी
Dainik Bhaskar Satna
|September 17, 2025
17 सितंबर का दिन कई कारणों से इतिहास में महत्वपूर्ण है। आज के दिन सभी शिल्पकार बंधु व कामगार हर्षोल्लास से विश्वकर्मा जयंती मनाते हैं। आज ही के दिन हैदराबाद को क्रूर निजाम और रजाकारों से मुक्ति मिली थी और आज के ही दिन एक ऐसे जनसेवक का भी जन्म हुआ, जिन्होंने अपना पूरा जीवन देश और देशवासियों को समर्पित कर दिया - हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
मोदी जी का यह जन्मदिन विशेष है, क्योंकि यह उनका 75वां जन्मदिन है। मैं 140 करोड़ देशवासियों की ओर से मोदी जी को मनपूर्वक जन्मदिन की बधाई देता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि भारत के मजबूत भविष्य के निमित्त लंबी आयु, ऊर्जा और स्वास्थ्य प्रदान करें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दशकों से कार्य करते हुए मैंने यह अनुभव किया है कि उनका व्यक्तित्व एक राजनेता से कहीं बढ़कर राष्ट्रहित को समर्पित एक ध्येयनिष्ठ नेतृत्वकर्ता का है। ऐसे नेतृत्वकर्ता, जिनके नेतृत्व के मूल में राष्ट्र का उत्थान और जनता का कल्याण ध्येयवाक्य की तरह विद्यमान है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व की विशेषता है कि वे अपने शासन में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने की दृष्टि रखते हैं। समाज का कोई भी वर्ग और व्यक्ति विकास से वंचित न रहे, इस उद्देश्य के साथ नीतियों के निर्माण और क्रियान्वयन पर उनका जोर रहता है। वे शासन को सत्ता का साधन नहीं, सेवा का माध्यम मानते हैं। यही कारण है कि उनकी सरकार में गरीब-कल्याण को केंद्र में रखकर अनेक योजनाएं न केवल शुरू हुईं, अपितु सफलता पूर्वक अपने लक्ष्यों को प्राप्त भी कर रही हैं। जनधन योजना ने पचास करोड़ से अधिक लोगों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ते हुए वित्तीय समावेशन की नई इबारत लिखी; उज्ज्वला योजना ने घर-घर तक धुएं से मुक्ति और सम्मानजनक जीवन का संदेश पहुंचाया; आयुष्मान भारत ने गरीबों को स्वास्थ्य की सुरक्षा दी, तो वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना ने गरीब वर्ग को अपने घर का सपना पूरा करने का अवसर दिया।
यह कहानी Dainik Bhaskar Satna के September 17, 2025 संस्करण से ली गई है।
हजारों चुनिंदा प्रीमियम कहानियों और 10,000 से अधिक पत्रिकाओं और समाचार पत्रों तक पहुंचने के लिए मैगज़्टर गोल्ड की सदस्यता लें।
क्या आप पहले से ही ग्राहक हैं? साइन इन करें
Dainik Bhaskar Satna से और कहानियाँ
Dainik Bhaskar Satna
बिजनेस आइडिया 8-12 लाख के निवेश से शुरू करें ई-बाइक रेंटल बिजनेस
शहरों में रोजमर्रा की आवाजाही के साधनों में बड़ा बदलाव आ रहा है। सस्टेनेबल ई-बाइक और स्कूटर रेंटल हब का बिजनेस तेजी से बढ़ रहा है। कॉलेज कैंपस, पर्यटन स्थलों और भीड़-भाड़ वाले शहरी इलाकों के पास इस सेवा की डिमांड बढ़ रही है। यह उन के लिए परफेक्ट है जो ग्रीन फ्यूचर में निवेश करना चाहते हैं। मार्केट रिसर्च फर्म मॉरडोर इंटेलिजेंस के अनुसार, वर्ष 2025-2030 के बीच इसके सालाना 12.17% कम्पाउंडेड रेट से बढ़ने का अनुमान है। अभी देश में इसका बाजार 64 करोड़ रुपए का है।
1 min
November 03, 2025
Dainik Bhaskar Satna
आनंद जीत में है या विजयगान में ?
एक दृश्य है- दो मुर्गों की लड़ाई हुई, एक विजयी हुआ। विजेता के इर्द-गिर्द मुर्गियों का घेरा बन गया। सभी उसे शाबाशी दे रही थीं।
2 mins
November 03, 2025
Dainik Bhaskar Satna
सियासी त्रिकोण में फंसे ट्रंप; न्यूयॉर्क मेयर वर्जीनिया-न्यूजर्सी गवर्नर चुनाव में पार्टी पिछड़ी
अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दोबारा चुने जाने को 5 नवंबर को एक साल पूरा होने जा रहा है। लेकिन उससे एक दिन पहले यानी 4 नवंबर 2025 को उनके लिए अब तक का सबसे बड़ा लिटमस टेस्ट होने वाला है। इसी दिन न्यूयॉर्क सिटी अपने नए मेयर का चुनाव करेगी और साथ ही वर्जीनिया और न्यूजर्सी राज्य में गवर्नर और विधानसभा चुनाव होंगे।
2 mins
November 03, 2025
Dainik Bhaskar Satna
शिक्षक की जिद ने पहली बार उदयपुर में शुरू की केले की खेती
आमतौर पर सूखे के लिए जाने-जाने वाले राजस्थान में केले की फसलें लहलहा रही हैं।
1 mins
November 03, 2025
Dainik Bhaskar Satna
मार्केट इनसाइट अमेरिका से ट्रेड डील और बिहार के चुनाव नतीजों पर रहेगी नजर बाजार थका है ... , पर टूटा नहीं, निफ्टी के 26 हजार पार होने तक सतर्क रहें
निफ्टी ने अक्टूबर में 24,588 के निचले स्तर से 1,500 अंक से अधिक की असाधारण रैली के बाद आखिरी हफ्ता कंसॉलिडेशन में बिताया।
2 mins
November 03, 2025
Dainik Bhaskar Satna
अब डर भी मेरा किरदार है: सोनाक्षी सिन्हा
विशेष संवाददाता | मुंबई 15 साल के फिल्मी सफर के बाद जब सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर नए अवतार में पर्दे पर लौटी हैं। इस बार उन्होंने 'धन पिशाचिनी' का रूप धारण किया है। फिल्म 'जटाधारा' में उनका यह रहस्यमयी और शक्तिशाली किरदार लोक कथाओं की उस दुनिया को जीवंत करता है, जहां लालच, जादू और अमरत्व एक-दूसरे में उलझे हैं। फिल्म 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। हिंदी सिनेमा की 'दबंग गर्ल' अब साउथ इंडस्ट्री में अपना डेब्यू कर रही हैं और उनके मुताबिक, यह किसी नई शुरुआत से कम नहीं। 'दैनिक भास्कर' से खास बातचीत में सोनाक्षी सिन्हा ने अपने बचपन, ट्रोलिंग और आने वाले प्रोजेक्ट पर खुलकर बात की ...
2 mins
November 03, 2025
Dainik Bhaskar Satna
सर्जरी का क्लेम निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी ने नहीं दिया
बीमा कंपनी के अधिकारी सालों पुरानी पॉलिसी होने के बाद भी बीमितों को इलाज में सहयोग नहीं कर रहे हैं।
1 min
November 03, 2025
Dainik Bhaskar Satna
झारखंड: खनन में टॉप और पर्यटन में शीर्ष-12 राज्यों में
झारखंड 15 नवंबर 2000 को बिहार के दक्षिणी जिलों को काटकर देश का 28वां राज्य बनाया गया।
2 mins
November 03, 2025
Dainik Bhaskar Satna
खूब मेहनत करें, लेकिन सबसे जरूरी यह है कि खुद से कभी झूठ मत बोलें
मेरा बचपन पंजाब रोडवेज की बसों के बीच बीता। पिता वहीं काम करते थे और मां घर संभालती थीं। हमारे हालात आसान नहीं थे। पढ़ाई बीच में छोड़नी पड़ी। मेरे माता-पिता ने मुझे दो सबसे कीमती बातें सिखाईं... मेहनत और विनम्रता। यही वो चीजें हैं, जो मेरी जिंदगी की जड़ हैं। लुधियाना, ये शहर मेरे दिल के बहुत करीब है।
2 mins
November 02, 2025
Dainik Bhaskar Satna
उत्तराखंड; इंडस्ट्रीज से 44% कमाई हो रही, कर्ज भी कम
उत्तराखंड भारत का 27वां राज्य है, जो 9 नवंबर 2000 को उत्तर प्रदेश के पहाड़ी और सीमान्त जिलों को मिलाकर बना। अलग राज्य की मांग की प्रमुख वजहें थीं- कम विकास, आर्थिक पिछड़ापन, सांस्कृतिकभौगोलिक अलगाव और स्थानीय प्रतिनिधित्व की कमी।
2 mins
November 02, 2025
Listen
Translate
Change font size
