Facebook Pixel 265 साल बाद अपने पुराने स्वरूप में आ रही दीवानजी की तलैया | Dainik Bhaskar Jabalpur - newspaper - इस कहानी को Magzter.com पर पढ़ें

कोशिश गोल्ड - मुक्त

265 साल बाद अपने पुराने स्वरूप में आ रही दीवानजी की तलैया

Dainik Bhaskar Jabalpur

|

May 31, 2025

1760 के आसपास दीवानजी की तलैया का निर्माण कराया गया था। यह ऐतिहासिक महत्व का प्रमुख जलस्रोत है। जो चारों ओर अतिक्रमण से घिर चुका है। इसकी पार पर बने घरों की पूरी गंदगी इसमें छोड़ी जा रही है यह तलैया कई सालों से उपेक्षित पड़ी थी। पूर्व के अधिकारी इस तलैया की दुर्दशा देखकर मुंह मोड़ लेते थे। इस बार कलेक्टर सुधीर कोचर ने संकल्प लिया और गहरीकरण कार्य शुरू कराया तो तलैया अपने पुराने अस्तित्व में 265 साल बाद आती हुई दिखाई दे रही है, जिसके लिए भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। दरअसल दीवानजी की ये तलैया बाजीराव पेशवा के बुंदेलखंड प्रवास के दौरान सन 1760 के आसपास बनी थी। उस समय बांदकपुर के जागेश्वरनाथ महादेव की प्रतिमा दमोह लाने के लिए तब के दीवान बालाजी चांदोरकर ने बनवाया था। लेकिन जागेश्वर नाथ बांदकपुर से नहीं हटे तो यहां बने मंदिर में भगवान शिव और राम दरबार बना दिया गया। तब ये तालाब शिव के अभिषेक लिए बनाई गई थी। ऊंचाई पर बनी इस तलैया के कारण करीब 2 किमी तक कुओं और बोरिंग में पानी बना रहता है। जिसका फायदा 50 हजार की आबादी को होता था। लेकिन बीते सालों से इसके चारों अतिक्रमण होने लगे थे। साथ ही घरों का गंदा पानी व शौचालय के पाइप बगैर टैंक खोदे तलैया में छोड़ दिए गए थे। जिससे बारिश के दिनों में इस तलैया से बदबू उठती है, जो पूरे शहर को गंदा करती है।

दृढ़ संकल्प व इच्छा शक्ति हो तो बगैर सरकारी रुपया खर्च किए भी उम्दा कार्य कराए जा सकते हैं। ऐसा ही एक उत्कृष्ट उदाहरण मराठा कालीन दीवानजी की तलैया गहरीकरण कार्य में देखा जा रहा है। जहां न तो हर्रा लग रहा है, और न ही फिटकरी लग रही है, फिर भी रंग चोखो यानि तलैया के गहरीकरण कार्य में एक भी सरकारी रुपया नहीं लगा है। निजी सहयोग से हो रहे कार्य की अच्छी गहराई भी दिखने लगी है। यह सब कर दिखाया है दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर ने जिनकी मंशा को पूरा करने में जिला शहरी परियोजना अधिकारी कपिल खरे व जिला खनिज अधिकारी मेजर सिंह जामरा ने दिन-रात अथक परिश्रम किया है। वहीं अपर कलेक्टर मीना मसराम स्थल निरीक्षण कर समय-समय पर दिशा निर्देश जारी कर रही हैं।

Dainik Bhaskar Jabalpur

यह कहानी Dainik Bhaskar Jabalpur के May 31, 2025 संस्करण से ली गई है।

हजारों चुनिंदा प्रीमियम कहानियों और 10,000 से अधिक पत्रिकाओं और समाचार पत्रों तक पहुंचने के लिए मैगज़्टर गोल्ड की सदस्यता लें।

क्या आप पहले से ही ग्राहक हैं?

Dainik Bhaskar Jabalpur से और कहानियाँ

Dainik Bhaskar Jabalpur

नागपुर-भोपाल समेत 19 शहरों ने हीट एक्शन प्लान लागू नहीं किया

शहरों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए बनाया गया हीट एक्शन प्लान अधिकांश शहरों में केवल प्याऊ लगाने और एडवाइजरी जारी करने तक सिमट गया है।

time to read

3 mins

May 17, 2026

Dainik Bhaskar Jabalpur

ये आपदाओं का दशक... हालात नहीं बदले तो गरीबी बढ़ेगी: मोदी

पांच देशों की यात्रा के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीदरलैंड्स पहुंचे।

time to read

1 min

May 17, 2026

Dainik Bhaskar Jabalpur

गर्मियों के लिए खास है पाइनेपल की ये लौंजी

गर्मी के मौसम में भोजन के साथ कुछ खट्टा- मीठा खाने का मन अक्सर करता है।

time to read

1 min

May 17, 2026

Dainik Bhaskar Jabalpur

कोई शख्स हर मायने में इतना 'कंप्लीट' कैसे हो सकता है?

ऐसा बहुत कम होता है, जब आपको किताब के साथ-साथ उस किताब का लेखक भी कंप्लीट लगे।

time to read

3 mins

May 17, 2026

Dainik Bhaskar Jabalpur

गोदावरी से विष्णु भक्ति तक, तेलुगु संस्कृति की ऐसी रही है यात्रा

तेलुगु भाषी क्षेत्र वहां से शुरू होता है, जहां कर्नाटक की काली मिट्टी लाल रंग में बदलने लगती है।

time to read

3 mins

May 17, 2026

Dainik Bhaskar Jabalpur

असली खुशी और सफलता पैसे या ट्रॉफियों में नहीं, जीवन के संतुलन में है

में बहुत कुछ हासिल करने जीवन के बाद मैंने सीखा कि असली सफलता पैसों या ट्रॉफी से कहीं आगे है।

time to read

2 mins

May 17, 2026

Dainik Bhaskar Jabalpur

लाहौर का इस्लामपुरा अब कृष्णनगर, बाबरी चौक फिर से जैन मंदिर चौक

पाकिस्तान के पंजाब सूबे में कहावत है 'जिन्ने लाहौर नहीं वेख्या, ओ जमिया ही नहीं' (जिसने लाहौर नहीं देखा, उसका जन्म ही नहीं हुआ)।

time to read

2 mins

May 17, 2026

Dainik Bhaskar Jabalpur

थाईलैंड ओपन • तीसरी बार फाइनल में सात्विक-चिराग के पास तीसरे टाइटल का मौका

भारत के सात्विकसाईराज और चिराग शेट्टी ने थाईलैंड ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष डबल्स फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

time to read

1 min

May 17, 2026

Dainik Bhaskar Jabalpur

'सुस्वागतम' में एक परफेक्ट सीन के लिए पवन ने 40 टेक लेकर खुद को मारे थे थप्पड़

1998 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म 'सुस्वागतम' केवल एक ब्लॉकबस्टर रोमांटिक ड्रामा नहीं थी, बल्कि यह साउथ सिनेमा के इतिहास का वह पन्ना है जिसने टॉलीवुड को उसका 'पावर स्टार' दिया।

time to read

1 min

May 15, 2026

Dainik Bhaskar Jabalpur

समुंदर में जंग • यूएई में एक जहाज को अगवा कर ईरान ले गए होर्मुज में ड्रोन हमला; भारतीय जहाज डूबा, एक हफ्ते में दूसरा, क्रू सुरक्षित

अमेरिका-ईरान में भले ही युद्धविराम का दावा हो, लेकिन होर्मुज स्ट्रेट के समंदर में जंग जारी है।

time to read

1 min

May 15, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size