कोशिश गोल्ड - मुक्त
निष्पक्ष और पारदर्शी हों आर्थिक तौर-तरीके
Business Standard - Hindi
|September 09, 2025
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने वर्चुअल ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में व्यापार बाधाएं दूर करने पर दिया जोर
-
अमेरिका के टैरिफ विवाद से बढ़ती वैश्विक चिंताओं के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को कहा कि दुनिया बेहतर व्यापार और निवेश के लिए स्थिर और अनुकूल वातावरण चाहती है। उन्होंने यह भी कहा कि आर्थिक तौर-तरीके निष्पक्ष, पारदर्शी और सभी को लाभ पहुंचाने वाले होने चाहिए।
वर्चुअल ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में विदेश मंत्री ने कहा कि भारत का दृढ़ता से मानना है कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रणाली के खुले, निष्पक्ष, पारदर्शी और गैरभेदभावपूर्ण दृष्टिकोण जैसे मूलभूत सिद्धांतों की रक्षा की जानी चाहिए। जयशंकर ने शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन और समूह के कई अन्य नेताओं ने भाग लिया।
यह शिखर सम्मेलन ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा द्वारा अमेरिका की व्यापार और टैरिफ नीतियों के कारण उत्पन्न व्यापार व्यवधानों पर चर्चा करने के लिए बुलाया गया था। जयशंकर ने कहा, 'दुनिया आज व्यापार और निवेश के लिए स्थिर और अनुकूल वातावरण की तलाश कर रही है। यह जरूरी है कि आर्थिक तौर-तरीके निष्पक्ष, पारदर्शी और सभी के लाभ के लिए हों।'
उन्होंने कहा, 'जब व्यापार में कई तरह से अड़चनें खड़ी हों, तो हमारा उद्देश्य इसे ऐसे झटकों से बचाना होना चाहिए। इसके लिए अधिक लचीली, विश्वसनीय और छोटी आपूर्ति श्रृंखलाएं बनानी होंगी।'
यह कहानी Business Standard - Hindi के September 09, 2025 संस्करण से ली गई है।
हजारों चुनिंदा प्रीमियम कहानियों और 10,000 से अधिक पत्रिकाओं और समाचार पत्रों तक पहुंचने के लिए मैगज़्टर गोल्ड की सदस्यता लें।
क्या आप पहले से ही ग्राहक हैं? साइन इन करें
Business Standard - Hindi से और कहानियाँ
Business Standard - Hindi
गृह मंत्री की अमेरिकी राजदूत के साथ चर्चा
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और दोनों ने सुरक्षा के क्षेत्र में विशेषकर आतंकवाद और मादक पदार्थों के खिलाफ सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की।
1 min
June 19, 2026
Business Standard - Hindi
एल्युमीनियम शुल्क ढांचा विनिर्माण को पहुंचा रहा नुकसान
भारत का एल्युमीनियम शुल्क ढांचा देश को वैश्विक विनिर्माण का अड्डा बनाने के बजाय कच्चे धातु का आपूर्तिकर्ता बनने की ओर धकेल रहा है।
2 mins
June 19, 2026
Business Standard - Hindi
जापान की प्रधानमंत्री जुलाई के शुरू में आएंगी असम
जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची जुलाई के शुरू में असम की राजधानी गुवाहाटी का दौरा करेंगी। तकाइची के साथ जापान की 50 कंपनियों के अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल भी आ रहा है।
2 mins
June 19, 2026
Business Standard - Hindi
एनएसई के अनजान शेयरधारक की चांदी!
मसौदे से पता चलता है कि एनएसई, नुवामा वेल्थ फाइनैंस में राणा के डीमैट खाते में दिसंबर 2023 में गलती से जमा हुए एनएसई के 5,000 शेयरों को वापस नहीं करने के मामले में राणा के साथ कानूनी लड़ाई लड़ रहा है।
1 mins
June 19, 2026
Business Standard - Hindi
एआई की होड़ से बच के रहने के अपने फायदे
एक बार आर्टिफिशल इंटेलिजेंस का जोश कमजोर पड़ने के बाद उभरने वाले हालात भारत के लिए अनुकूल परिणाम ला सकते हैं। बता रहे हैं आर जगन्नाथन
5 mins
June 19, 2026
Business Standard - Hindi
भारत-ब्रिटेन सामाजिक समझौते से बचेगा धन
सालाना 50 करोड़ पाउंड की होगी बचत
2 mins
June 19, 2026
Business Standard - Hindi
भारत में फिर आएगा ईरान का तेल!
चुनिंदा गंतव्य और क्रेडिट अवधि
1 mins
June 19, 2026
Business Standard - Hindi
तेल कीमतें सबसे निचले स्तर पर
गुरुवार को तेल की कीमतों में लगभग 3 प्रतिशत की गिरावट आई।
1 min
June 19, 2026
Business Standard - Hindi
कच्चे तेल के आयात का नया मार्ग तलाशे भारत
पश्चिम एशिया संकट ने याद दिलाया है कि भारत के लिए ऊर्जा सुरक्षा केवल तेल- गैस की खरीदारी से सुनिश्चित नहीं हो जाती।
1 mins
June 19, 2026
Business Standard - Hindi
लगातार पांचवें दिन तेजी, सेंसेक्स 254 अंक चढ़ा
भू-राजनीतिक मोर्चे पर सकारात्मक घटनाक्रम और कच्चे तेल की कीमतों में जारी नरमी से स्थानीय शेयर बाजार गुरुवार को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में चढ़कर बंद हुए।
1 min
June 19, 2026
Listen
Translate
Change font size

