कोशिश गोल्ड - मुक्त
सांसत में फंसी निर्यातकों की जान
Business Standard - Hindi
|August 01, 2025
भारतीय माल पर 25 फीसदी आयात शुल्क के ट्रंप की घोषणा से मचा हड़कंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने बुधवार को भारतीय वस्तुओं पर 25 फीसदी शुल्क और जुर्माने का जो झटका दिया, उससे छोटे भारतीय निर्यातक खास तौर पर हिल गए हैं। उत्तर प्रदेश में कानपुर के चमड़ा और वाराणसी के रेशम कारोबारियों की जान सबसे ज्यादा सांसत में है। दोनों शहरों के लिए अमेरिका को होने वाले निर्यात पर 25 फीसदी शुल्क का मतलब ऑर्डर, मुनाफे और रोजगार में कमी है। इसलिए कारोबारी केंद्र सरकार से जल्द हस्तक्षेप कर रियायत मांगने का अनुरोध कर रहे हैं।
हालांकि ट्रंप की इस कार्रवाई की मार पीतल, कांच से लेकर आम के कारोबारियों तक हर किसी पर पड़ रही है मगर उन्हें शायद उतनी गहरी चोट नहीं लगेगी, जितनी चमड़े और रेशम कारोबारियों पर पड़ सकती है। कानपुर से ही सालाना 2,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का चमड़े का माल निर्यात होता है, जिसमें से 25 फीसदी अमेरिका जाता है। पिछले साल ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद ही शुल्क पर जो चर्चा शुरू हुई थी, उसके कारण पिछले वित्त वर्ष में ही निर्यात घटकर 18 फीसदी रह गया था। तगड़ा शुल्क थोपे जाने के बाद तो निर्यात गर्त में पहुंचने का अंदेशा खड़ा हो गया है।
अटकेंगे निर्यात के ऑर्डर !
चमड़ा कारोबारी मान रहे हैं कि कम से कम 100 करोड़ रुपये का जो माल अगस्त में ही निकलने वाला था, उसके ऑर्डर अब रुक सकते हैं। कारोबारी हेमंत राजा ने बताया कि पिछले दो दिने से ही ऑर्डर देने वाले दाम घटाने या शुल्क की 13-13 फीसदी चोट सहने की बात कहने लगे हैं। जिन कंपनियों ने ऑर्डर दिए हैं, वे अब दबाव बना रही हैं कि शुल्क का आधा हिस्सा भारत से माल भेजने वाले उठाएं वरना ऑर्डर रोक दिया जाएगा। इस तरह की शर्तों ने निर्यातकों को परेशान कर दिया है। उनका कहना है कि अगले कुछ महीनों से लेकर मार्च तक उनके माल का निर्यात चरम पर होता है और इसी दौरान सबसे ज्यादा ऑर्डर मिलते हैं। इसी बीच शुल्क लागू हो जने से ऑर्डर तो घटेंगे ही, लागत का गणित भी बिल्कुल बिगड़ जाएगा।
यह कहानी Business Standard - Hindi के August 01, 2025 संस्करण से ली गई है।
हजारों चुनिंदा प्रीमियम कहानियों और 10,000 से अधिक पत्रिकाओं और समाचार पत्रों तक पहुंचने के लिए मैगज़्टर गोल्ड की सदस्यता लें।
क्या आप पहले से ही ग्राहक हैं? साइन इन करें
Business Standard - Hindi से और कहानियाँ
Business Standard - Hindi
खत्म जंग तो ओएमसी पसंद
विश्लेषकों का मानना है कि अमेरिका-ईरान शांति समझौते से तनाव कम होने और घरेलू क्षेत्रों में कई सेक्टरों को लाभ होने की संभावना है।
2 mins
June 16, 2026
Business Standard - Hindi
ओडिशा में खेलों के विकास के लिए 5000 करोड़ रुपये झोंकेगी सरकार
सरकार ने एक बड़ी स्पोर्ट्स वैली के निर्माण के साथ ही राज्य के हर प्रखंड में स्टेडियम बनाने की योजना भी बनाई है
3 mins
June 16, 2026
Business Standard - Hindi
युवा कॉकरोचों से कौन डरता है?
कुछ समय पहले दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) द्वारा आयोजित रैली ने देश की राजनीति की अन्यथा उदासीन और कमोबेश निष्क्रिय हालत में थोड़ी हलचल पैदा कर दी है।
4 mins
June 16, 2026
Business Standard - Hindi
तीन साल में केवल 3% पुराने वाहन हुए स्क्रैप: नीति आयोग
देश की सड़कों पर अपना जीवन पूरा कर चुके पुराने वाहनों (ईएलवी) में से 3 प्रतिशत से भी कम वाहनों को अगस्त 2022 से जुलाई 2025 के दौरान अधिकृत चैनलों के माध्यम से कबाड़ में बदला गया।
2 mins
June 16, 2026
Business Standard - Hindi
मई में आयात तेजी से बढ़ा
वाणिज्य मंत्रालय के सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, मई में आयात में तेज बढ़ोतरी हुई और यह दूसरे सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गया जिससे भारत का व्यापार घाटा बढ़ गया और व्यापारिक वस्तु निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।
2 mins
June 16, 2026
Business Standard - Hindi
मई में थोक महंगाई बढ़कर 9.68%
भारत का थोक मूल्य सूचकांक मई में बढ़कर 9.68 प्रतिशत हो गया।
2 mins
June 16, 2026
Business Standard - Hindi
डिजिटल तकनीक, रक्षा व श्रम में साझेदारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के बीच बातचीत, 14 क्षेत्रों में हुए समझौते
3 mins
June 16, 2026
Business Standard - Hindi
यूरोप, ब्रिटेन के लिए बढ़ी सीटें
पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत से लोगों को दुनिया घुमाने की कमान यूरोप और ब्रिटेन की विमानन कंपनियों ने संभाली
2 mins
June 16, 2026
Business Standard - Hindi
खाड़ी में शांति की लहर, बाजार पर असर
सोमवार को वैश्विक बाजारों के साथ-साथ भारतीय शेयर बाजारों में भी तेजी देखी गई।
2 mins
June 16, 2026
Business Standard - Hindi
होर्मुज: आपूर्ति बहाल होने से भारत उत्साहित
अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म करने के लिए समझौते पर पहुंचने के साथ ही भारत होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते ईंधन की आपूर्ति बहाल होने के लिए काफी आशान्वित है।
3 mins
June 16, 2026
Listen
Translate
Change font size

