Facebook Pixel कोई भी भूखा न रहे, यही सुशासन की पहचानः रेखा | Aaj Samaaj - newspaper - इस कहानी को Magzter.com पर पढ़ें

कोशिश गोल्ड - मुक्त

कोई भी भूखा न रहे, यही सुशासन की पहचानः रेखा

Aaj Samaaj

|

December 26, 2025

पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती के पावन अवसर पर आज दिल्ली में अटल कैंटीनों का भव्य शुभारंभ किया गया।

कोई भी भूखा न रहे, यही सुशासन की पहचानः रेखा

इस अवसर पर केंद्रीय ऊर्जा तथा आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल व मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नेहरू नगर, लाजपत नगर स्थित ‘अपना बाजार’ के निकट अटल कैंटीन का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष सूद, विधायक तरविन्दर सिंह मारवाह सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित थे। यह योजना दिल्ली के श्रमिकों, गरीबों और जरूरतमंद नागरिकों को मात्र 5 रुपये में पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित मंत्रियों व गणमान्य अतिथियों के साथ अटल कैंटीन में भोजन ग्रहण किया तथा संबंधित अधिकारियों को भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सेवा, सुशासन और मानवीय संवेदनाओं के जीवंत प्रतीक श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में दिल्ली सरकार द्वारा शुरू की गई अटल कैंटीन एक ऐतिहासिक पहल है।

उन्होंने बताया कि यह अभिनव पहल केवल एक योजना नहीं है, बल्कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सम्मानपूर्वक सहायता पहुंचाने का एक मजबूत संकल्प है। इस योजना के तहत मात्र 5 रुपये में पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराकर जनसेवा की भावना को सशक्त किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के मंत्र को आत्मसात करते हुए यह पहल सुनिश्चित करेगी कि दिल्ली में किसी को भूखा न रहना पड़े। उन्होंने विशेष रूप से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को इस महत्वपूर्ण पहल के सफल क्रियान्वयन के लिए बधाई दी।

Aaj Samaaj

यह कहानी Aaj Samaaj के December 26, 2025 संस्करण से ली गई है।

हजारों चुनिंदा प्रीमियम कहानियों और 10,000 से अधिक पत्रिकाओं और समाचार पत्रों तक पहुंचने के लिए मैगज़्टर गोल्ड की सदस्यता लें।

क्या आप पहले से ही ग्राहक हैं?

Aaj Samaaj से और कहानियाँ

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

ईरान ने अपना हवाई क्षेत्र 4 चरणों में खोलने की बनाई योजना, पश्चिम एशिया में हालात फिर से तनावपूर्ण, होर्मुज को लेकर पेंच फंसा ईरान अपना डेलिगेशन नहीं भेजेगा पाकिस्तान, ट्रंप ने दी आखिरी मौके की चेतावनी

· समझौते पर साइन नहीं किया तो पूरा देश होगा तबाह

time to read

3 mins

April 20, 2026

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

सेमीकंडक्टर नीति से दिल्ली में डिजाइन, अनुसंधान और उद्योग को मिलेगा समन्वित बढ़ावा : सीएम रेखा गुप्ता

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार ने 'दिल्ली सेमीकंडक्टर पॉलिसी' का ड्राफ्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की है।

time to read

2 mins

April 20, 2026

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

बड़े साहब का 'बड़ा' फैसला

इब इन बड़े साहब अरे भाई मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक और बड़ा फैसला लिया है।

time to read

1 min

April 20, 2026

Aaj Samaaj

अब पंजाब में कोई भी बेअदबी करने की हिम्मत नहीं कर सकेगा : संधवां

पंजाब विधानसभा स्पीकर सरदार कुलतार सिंह संधवां ने बड़ी खुशी के साथ बताया कि पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) बिल 2026 को मंजूरी दे दी है।

time to read

1 min

April 20, 2026

Aaj Samaaj

मुंबई पुलिस का ड्रग्स रैकेट पर बड़ा वार, 2.21 करोड़ की ड्रग्स सहित नाइजीरियन गिरफ्तार

■ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही पुलिस

time to read

1 mins

April 20, 2026

Aaj Samaaj

मौसम : उत्तर भारत के पहाड़ों में ओलावृष्टि

पूर्वोत्तर में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अनुमान

time to read

1 min

April 20, 2026

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

उस के वादे का अब भी यकीन करता हूं ... हजार बार जिसे आजमा लिया मैंने

गुड़गांव का नाम गुरूग्राम करने के बाद देश की जनता की तरह मैं भी पूर्णतः आश्वस्त हो गया था कि अब इस मिलेनियम सिटी के नागरिकों को सब तकलीफों से छुटकारा मिल जाएगा।

time to read

5 mins

April 20, 2026

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

कोलकाता की सीजन में पहली जीत

राजस्थान को 4 विकेट से हराया, रिंकू का नाबाद अर्धशतक, वरुण-कार्तिक को 3-3 विकेट

time to read

1 min

April 20, 2026

Aaj Samaaj

हुड्डा विरोधी गुट की सैलजा समर्थक सुधा भारद्वाज को मेयर कैंडिडेट की टिकट

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रविवार को पंचकूला नगर निगम मेयर प्रत्याशी के नाम की घोषणा करते हुए पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष रही सुधा भारद्वाज को चुनावी रण में उतार दिया है।

time to read

2 mins

April 20, 2026

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

युवक की हत्या पर करनाल-कैथल हाईवे जाम, पिता बोले-गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे

करनाल में मर्डर केस में जमानत पर आए युवक की हत्या के विरोध में परिवार ने रविवार को साढ़े 5 घंटे कैथल हाईवे जाम रखा।

time to read

2 mins

April 20, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size