कोशिश गोल्ड - मुक्त
सफेद पोश आतंक का खौफ
Outlook Hindi
|December 08, 2025
अरसे बाद लाल किले के पास आइ20 कार बम विस्फोट से सुरक्षा और खुफिया तंत्र पर कई सवाल उभरे, कथित तौर पर डॉक्टरों के फरीदाबाद मॉड्यूल के तंत्र कई राज्यों में मगर पुलिस देर से जागी
-
दिल्ली के लाल किले के पास 10 नवंबर 2025 को शाम 6:52 बजे एक सफेद आइ20 कार में हुए धमाके में कथित तौर पर उसे चला रहा डॉ. उमर उन-नबी सहित 12 लोगों की मौके पर ही मौत और 20 के जख्मी होने और 22 गाड़ियों के उसकी जद में आने से अरसे बाद दहशत तारी हो गई। बाद में अब तक मौत का आंकड़ा 14 हो गया। शुरुआत में पुलिस दुर्घटना ही मानकर चल रही थी, जिससे सरकार को भी उसे आतंकी हमला बताने में दो दिन लग गए।
आखिरकार पुलिस को सुराग मिले और सूत्र जोड़े गए, तो बड़ी और आतंकी साजिश का अंदाजा लगा, जिसके तार, बकौल पुलिस, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, उत्तर प्रदेश से जुड़े हैं। इसमें मारे गए नबी की तरह ज्यादातर डॉक्टरों का नेटवर्क फरीदाबाद के अल फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़ा बताया जाता है। इसी वजह से इसे 'फरीदाबाद मॉड्यूल' और 'व्हाइट कॉलर टेरर' (सफेद पोश आतंक) बताया जा रहा है।
हालांकि कई सवाल अभी अनुत्तरित हैं। मसलन, घटनास्थल से अमोनिया नाइट्रेट के निशान तो मिले लेकिन डिटोनेटर और बैटरी नहीं मिली, तो इसके मायने क्या हैं? पुलिस को श्रीनगर के पास काजीकुंड में संदेहास्पद पोस्टर अक्टूबर के मध्य में ही मिले थे तो इतनी भारी मात्रा में आरडीएक्स और हथियार कैसे दिल्ली तक बेरोकटोक कैसे पहुंच आए? फिर आइ20 कार तकरीबन 11 घंटे दिल्ली में घूमती रही और किसी चेकपोस्ट पर क्यों नहीं पकड़ी गई?खैर, अब पुलिस की कहानी के मुताबिक, इस हमले की कड़ी कश्मीर के अनंतनाग जिले के नौगाम से जुड़ती है। पुलिस के मुताबिक अक्टूबर के मध्य में वहां दीवालों पर कुछ पोस्टर लगे देखे गए। पुलिस को संदेह है कि ये चेतावनी देते पोस्टर जैश-ए-मोहम्मद के हो सकते हैं। स्थानीय लोगों को उसमें कुछ भी अलग नहीं लगा क्योंकि वहां इस तरह के पोस्टर पहले भी लगाए जाते रहे हैं।

यह कहानी Outlook Hindi के December 08, 2025 संस्करण से ली गई है।
हजारों चुनिंदा प्रीमियम कहानियों और 10,000 से अधिक पत्रिकाओं और समाचार पत्रों तक पहुंचने के लिए मैगज़्टर गोल्ड की सदस्यता लें।
क्या आप पहले से ही ग्राहक हैं? साइन इन करें
Outlook Hindi से और कहानियाँ
Outlook Hindi
सपनों का आशियाना अपना
समानता को ध्यान में रखते हुए नायब सिंह सैनी सरकार 'सब के लिए अपना घर' का सपना साकार कर रही है
4 mins
December 08, 2025
Outlook Hindi
अपराध पर नकेल
तकनीक एवं प्रौद्योगिकी की मदद से हरियाणा में सार्वजनिक सुरक्षा के नए मानक स्थापित हो रहे हैं। जहां एआई तकनीक से आपातकालीन और फॉरेंसिक प्रणालियों की शुरुआत हुई है, साइबर और महिलाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधों पर नियंत्रण हुआ है
3 mins
December 08, 2025
Outlook Hindi
प्रगति पथ पर रोशन नए युग का नया गांव
युवाओं के नेतृत्व, डिजिटल शासन व्यवस्था और साथ मिलकर निर्णय लेने की पहल के कारण हरियाणा का ग्रामीण परिदृश्य प्रदेश के चहुंमुखी विकास को रेखांकित कर रहा है
3 mins
December 08, 2025
Outlook Hindi
हवाई सपनों की ऊंची उड़ान
हवाई उड़ान के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे के निर्माण से नायब सिंह सैनी सरकार हरियाणा की कनेक्टिविटी योजना को लगे पंख
2 mins
December 08, 2025
Outlook Hindi
उज्ज्वल भविष्य की ठोस बुनियाद
सिर्फ एक दशक में, हरियाणा ने भारत के सबसे व्यापक बुनियादी ढांचे के निर्माण को अंजाम दिया है। इस दौरान 50,000 किलोमीटर से अधिक सड़कों, पुलों और बाईपास का निर्माण किया गया है जिससे शहरी-ग्रामीण सम्पर्क आसान हुआ है
3 mins
December 08, 2025
Outlook Hindi
औद्योगिक विकास की बढ़ती लहर: निवेशकों की पहली पसंद
निवेश को बढ़ावा देने वाली नीतियों, अत्याधुनिक डिजिटल शासन प्रणाली और मजबूत बुनियादी ढांचे के विकास से हरियाणा न सिर्फ औद्योगिक विकास को पुनर्परिभाषित कर रहा है बल्कि नवाचार और व्यापार में सुगमता के कारण निवेशकों के लिए शीर्ष गंतव्य भी बन गया है
3 mins
December 08, 2025
Outlook Hindi
भयावह रात
नौगाम थाने में असावधानी से विस्फोटक के फटने से दिल्ली धमाके की आग वहां भी पहुंची
2 mins
December 08, 2025
Outlook Hindi
शहरनामा कुक्षी
स्थानीय निमाड़ी बोली में कुक्षी का अर्थ है, आरामदायक जगह या ठहरने का स्थान।
3 mins
December 08, 2025
Outlook Hindi
हरियाणा की डिजिटल छलांग
हरियाणा में नागरिक सशक्तिकरण में तकनीकी सुधार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। डिजिटल क्रांति का नतीजा है कि आज सभी क्षेत्रों में पारदर्शिता, दक्षता और समावेशन नजर आ रहा है।
2 mins
December 08, 2025
Outlook Hindi
मुख्यधारा के सफ़र की विकास गाथा
हरियाणा में महिलाओं, छात्रों, श्रमिकों और लोगों की सहायता के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया गया है
3 mins
December 08, 2025
Listen
Translate
Change font size

