कोशिश गोल्ड - मुक्त
कौन और कैसे बनेगा उत्तराधिकारी
Outlook Hindi
|August 04, 2025
आध्यात्मिक और वैश्विक हस्ती तिब्बती नेता 90 साल के हुए तो उनके उत्तराधिकारी का सवाल बड़ा बना
द लाई लामा के 90वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प तक सभी के मन में एक ही सवाल है, तिब्बती बौद्धों के आध्यात्मिक नेता के रूप में उनकी जगह कौन लेगा ? उनके संभावित उत्तराधिकारी को लेकर अटकलें दशकों से चल रही हैं, लेकिन तिब्बती नेता की बढ़ती उम्र के कारण अब यह सवाल गंभीर होता जा रहा है।
आध्यात्मिक प्रतीक तथा वैश्विक हस्ती दलाई लामा कुशल रणनीतिकार भी हैं। उन्होंने निर्वासन, तिब्बत में अपने लोगों के दमन और कम्युनिस्ट चीन की सत्ता के बावजूद बड़ी सफाई से अपना रास्ता निकाला है। वे अपने अनुयायियों को एकजुट रखने और तिब्बती प्रश्न को जीवित रखने में कामयाब रहे हैं।
बीजिंग उनके बाद अपनी पसंद का आज्ञाकारी उत्तराधिकारी नियुक्त करने की फिराक में है। क्योंकि इसमें कोई शक नहीं कि यह आध्यात्मिक नेता दुर्जेय राजनैतिक शक्ति बना हुआ है। हालांकि उन्हें बेचैन तिब्बती युवाओं की आलोचना भी झेलनी पड़ी। युवा उनके अहिंसक मध्य मार्ग, चीन में रहने के उनके निर्णय, पूर्ण स्वतंत्रता के बजाय सांस्कृतिक-धार्मिक अधिकारों को बरकरार रखने और कुछ विवादास्पद कदमों की वजह से नाराजगी जाहिर कर रहे थे।
खुद को "साधारण भिक्षु" कहने वाले दलाई लामा हमेशा मरून रंग का चोला और कभी-कभी कलाई पर रोलेक्स घड़ी पहने दिखाई देते हैं। वे नामचीन शख्सियतों में से एक हैं। 1989 में उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा गया था। हॉलीवुड अभिनेता रिचर्ड गेरे, दो दशकों से भी ज्यादा समय से उनके अनुयायी रहे हैं। ईवा लोंगोरिया, लेडी गागा, शेरोन स्टोन, सेलेना गोमेज भी इसमें शामिल हैं।
वरिष्ठ नौकरशाह तथा तिब्बती मामलों पर गृह मंत्रालय के सलाहकार अमिताभ माथुर तिब्बती नेता से अपनी पहली मुलाकात के बारे में कहते हैं, "उनमें कुछ ऐसा है, जो आपको प्रभावित करता है। मुझे पेरिस में उनसे अपनी पहली मुलाकात याद है, जब उनकी आगवानी के लिए मैं हवाई अड्डे पर था। उन्हें देखकर मैं अवाक रह गया, एकदम अभिभूत। उनमें एक प्रकार की ऊर्जा और करुणा है, जो प्रवाहित होती है और आस-पास के सभी लोगों को प्रभावित करती है।"
यह कहानी Outlook Hindi के August 04, 2025 संस्करण से ली गई है।
हजारों चुनिंदा प्रीमियम कहानियों और 10,000 से अधिक पत्रिकाओं और समाचार पत्रों तक पहुंचने के लिए मैगज़्टर गोल्ड की सदस्यता लें।
क्या आप पहले से ही ग्राहक हैं? साइन इन करें
Outlook Hindi से और कहानियाँ
Outlook Hindi
कविता सियासत के मायने
पारिवारिक विवाद और पिता से मतभेद के बीच कविता राजनीति में पैर जमाने को तत्पर
4 mins
May 25, 2026
Outlook Hindi
परदादा की विरासत
ऋषि कपूर की मौजूदगी ने परदे पर मुहब्बत की नई परिभाषा गढ़ी, जिसने चॉकलेटी हीरो की सीमा से बाहर निकल कर नायिकाओं के साथ प्यार को परदे पर भी कमाई का साधन बना दिया
8 mins
May 25, 2026
Outlook Hindi
सन्नाटा क्यों है भाई?
टूर्नामेंट शुरू होने में दो महीने से भी कम समय लेकिन भारत के मीडिया अधिकार की बोली अभी तक नहीं लगी, जबकि 2022 में यह टूर्नामेंट 40 अरब मिनट देखा गया था
4 mins
May 25, 2026
Outlook Hindi
छोटे शहर लाइव
ऑरेंज इकोनॉमी महानगरों से आगे छोटे शहरों में ज्यादा दिलचस्पी पैदा कर रही और खूब कमाई कर रही
6 mins
May 25, 2026
Outlook Hindi
अभिशप्त अस्तित्व कथा
यथास्थिति को भी रंग बदलते देखा है...।
3 mins
May 25, 2026
Outlook Hindi
साइबर सुरक्षा उपाय
सबके लिए इंटरनेट की सुलभता और व्यापक पहुंच ने मानव जीवन को तीव्रगामी और आधुनिक बनाया है, वहीं दूसरी ओर गोपनीयता और सुरक्षा संबंधी तमाम चिंताएं भी बढ़ाई हैं।
2 mins
May 25, 2026
Outlook Hindi
हैट्रिक का दमखम
भाजपा गठजोड़ की लगातार तीसरी बड़ी जीत से हिमंता और मजबूत, पार्टी की पूर्वोत्तर में राजनैतिक पकड़ के लिए अहम
5 mins
May 25, 2026
Outlook Hindi
जब कैमरा बोला करता था...
रघु राय का कैमरा बोलता था।
4 mins
May 25, 2026
Outlook Hindi
रंगास्वामी लौटे
राजनीति के उस्ताद खिलाड़ी को दोबारा गद्दी, कांग्रेस के साथ इंडिया ब्लॉक की उलझन उसे ले डूबी
2 mins
May 25, 2026
Outlook Hindi
साहस कथा की हीरा
आज जब हमें एप्स्टीन फाइल में बच्चियों और किशोरियों के यौन-उत्पीड़न की जानकारियां विचलित कर रही हैं, तब रुचिरा गुप्ता के उपन्यास को पढ़ना और भी जरूरी हो जाता है।
2 mins
May 25, 2026
Listen
Translate
Change font size
