Facebook Pixel पटरी पर जेलिंस्की | Outlook Hindi - news - इस कहानी को Magzter.com पर पढ़ें

कोशिश गोल्ड - मुक्त

पटरी पर जेलिंस्की

Outlook Hindi

|

March 31, 2025

बैठक में भड़क गए जेलिंस्की को तुरंत समझ आ गया कि ट्रम्प से दुश्मनी उन्हें भारी पड़ेगी

- सीमा गुहा

पटरी पर जेलिंस्की

पिछले दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ हुई जुबानी झड़प के बाद बेआबरू होकर ह्वाइट हाउस से निकले युक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलिंस्की को राहत की सांस आई है। युक्रेन अब अमेरिका के साथ दुर्लभ खनिजों के सौदे पर दस्तखत को तैयार है। जेलिंस्की वास्तव में इसी सौदे के लिए अमेरिका गए थे। एक बार सौदे पर दस्तखत हो जाएं और ट्रम्प प्रशासन आश्वस्त हो जाए, तब जाकर युक्रेन की जंग रोकने की कवायद पटरी पर आ सकेगी।

गलत पैंतरेबाजी कर फंसे जेलिंस्की ने एक्स पर खेद जताते हुए लिखा था, "वॉशिंगटन में हमारी मुलाकात अपेक्षा के अनुरूप नहीं रही। यह खेदजनक है। अब चीजों को ठीक करने का वक्त आ गया है।" जेलिंस्की ने उनके पहले कार्यकाल के दौरान युक्रेन को भेजे उपकरणों की लगे हाथ बड़ाई भी कर डाली, "राष्ट्रपति ट्रम्प के हमें जैवेलिन देते ही सूरत बदल गई।"

ट्रम्प को लिखे एक पत्र में उन्होंने उनके "मजबूत" नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए संकेत दिया कि वे जंग को खत्म करना चाहते हैं और खनिजों के सौदे पर दस्तखत करने को तैयार हैं। ट्रम्प ने अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए यह सूचना दी।

ट्रम्प ने जेलिंस्की के पत्र की सूचना देते हुए कहा, "युक्रेन जल्द से जल्द समझौते की मेज पर आने को इच्छुक है ताकि अमन बहाल हो। युक्रेनी लोगों से ज्यादा अमन की चाह किसी को नहीं है।" उन्होंने जेलिंस्की को उद्धृत किया, "मेरी टीम और मैं लंबे दौर के अमन के लिए राष्ट्रपति ट्रम्प के मजबूत नेतृत्व के तहत काम करने को तैयार हैं। हम वाकई इस बात की बहुत कद्र करते हैं कि अमेरिका ने कितना कुछ युक्रेन की मदद उसकी सम्प्रभुता और आजादी को बरकरार रखने में की है।" ट्रम्प जाहिर तौर से बहुत नरम दिख रहे थे जब उन्होंने कहा कि वे जेलिंस्की के वक्तव्य की सराहना करते हैं।

ह्वाइट हाउस में हुए जबानी नोकझोक के बाद अमेरिकी प्रशासन ने युक्रेन पर यू-टर्न के लिए दबाव बनाया था और सैन्य आपूर्ति रोकने की धमकी दी थी, जो रूस के खिलाफ जंग लड़ने के लिए अनिवार्य है।

Outlook Hindi

यह कहानी Outlook Hindi के March 31, 2025 संस्करण से ली गई है।

हजारों चुनिंदा प्रीमियम कहानियों और 10,000 से अधिक पत्रिकाओं और समाचार पत्रों तक पहुंचने के लिए मैगज़्टर गोल्ड की सदस्यता लें।

क्या आप पहले से ही ग्राहक हैं?

Outlook Hindi से और कहानियाँ

Outlook Hindi

Outlook Hindi

कविता सियासत के मायने

पारिवारिक विवाद और पिता से मतभेद के बीच कविता राजनीति में पैर जमाने को तत्पर

time to read

4 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

परदादा की विरासत

ऋषि कपूर की मौजूदगी ने परदे पर मुहब्बत की नई परिभाषा गढ़ी, जिसने चॉकलेटी हीरो की सीमा से बाहर निकल कर नायिकाओं के साथ प्यार को परदे पर भी कमाई का साधन बना दिया

time to read

8 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

सन्नाटा क्यों है भाई?

टूर्नामेंट शुरू होने में दो महीने से भी कम समय लेकिन भारत के मीडिया अधिकार की बोली अभी तक नहीं लगी, जबकि 2022 में यह टूर्नामेंट 40 अरब मिनट देखा गया था

time to read

4 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

छोटे शहर लाइव

ऑरेंज इकोनॉमी महानगरों से आगे छोटे शहरों में ज्यादा दिलचस्पी पैदा कर रही और खूब कमाई कर रही

time to read

6 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

अभिशप्त अस्तित्व कथा

यथास्थिति को भी रंग बदलते देखा है...।

time to read

3 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

साइबर सुरक्षा उपाय

सबके लिए इंटरनेट की सुलभता और व्यापक पहुंच ने मानव जीवन को तीव्रगामी और आधुनिक बनाया है, वहीं दूसरी ओर गोपनीयता और सुरक्षा संबंधी तमाम चिंताएं भी बढ़ाई हैं।

time to read

2 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

हैट्रिक का दमखम

भाजपा गठजोड़ की लगातार तीसरी बड़ी जीत से हिमंता और मजबूत, पार्टी की पूर्वोत्तर में राजनैतिक पकड़ के लिए अहम

time to read

5 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

जब कैमरा बोला करता था...

रघु राय का कैमरा बोलता था।

time to read

4 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

रंगास्वामी लौटे

राजनीति के उस्ताद खिलाड़ी को दोबारा गद्दी, कांग्रेस के साथ इंडिया ब्लॉक की उलझन उसे ले डूबी

time to read

2 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

साहस कथा की हीरा

आज जब हमें एप्स्टीन फाइल में बच्चियों और किशोरियों के यौन-उत्पीड़न की जानकारियां विचलित कर रही हैं, तब रुचिरा गुप्ता के उपन्यास को पढ़ना और भी जरूरी हो जाता है।

time to read

2 mins

May 25, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size