कोशिश गोल्ड - मुक्त
वसंत की दावेदारी
Outlook Hindi
|February 17, 2025
दिल्ली का चुनाव ऊपर से भले शांत लगता हो, लेकिन सतह के नीचे की खदबदाहट बता रही है कि आम आदमी पार्टी की राह आसान नहीं, जिसके तरकश में दस साल के राज के बाद कुछ खास नहीं बचा जबकि कांग्रेस और भाजपा के हमले कम नहीं, सत्ता के दावेदारों की कहानी
गजब इत्तेफाक है कि दिल्ली में जब-जब वसंत आता है, चुनाव को साथ लेकर आता है। गली कासिम जान में बैठे मिर्जा गालिब ने डेढ़ सौ साल पहले जब कहा था कि सर-ए-आगाज-ए-मौसम में दिल्ली को छोड़कर लाहौर जाने वाला कोई अंधा ही होगा, तब यहां चुनाव नहीं हुआ करते थे। ऐसा लगता है कि देश आजाद होने पर जो गणतंत्र बना और यहां संवैधानिक लोकतंत्र आया वह था तो सबकी नजरों की बेहतरी के लिए ही, पर उसने हर मौसम में आंखों पर पट्टी बांध कर दिल्ली में जीने की सहूलियत पैदा कर दी। वरना और क्या वजह हो सकती है कि पिछले वसंत में गालिब के चांदनी चौक से इच्छामृत्यु के लिए उठी दो सौ दलित परिवारों की आवाज इस वसंत तक भी सियासतदानों के कान तक नहीं पहुंची, उनकी आंखों में पानी नहीं ला सकी। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की राजधानी में अगर कुछ लोगों को सामूहिक खुदकशी के लिए राष्ट्रपति को चिट्ठी लिखनी पड़ जाए, तो चुनावी लोकतंत्र के लिए इससे बड़ी शर्म कुछ नहीं हो सकती।
इस वसंत खैबर पास मेस चौरासी लाइन के लोगों को साल भर हो जाएगा जब उन्होंने राष्ट्रपति को चिट्ठी लिखकर इच्छामृत्यु मांगी थी। राष्ट्रपति भवन से महज 12 किलोमीटर दूर सिविल लाइंस से सटा यह इलाका चांदनी चौक की विधानसभा में आता है। इस इलाके में दलित समाज के दो सौ परिवार बीते लगभग पचास वर्षों से अधिक समय से रहते आ रहे हैं। ये परिवार अपनी तीन पीढ़ियों से सफाईकर्मी, धोबी, माली, चौकीदार जैसी सेवाएं दे रहे हैं। इनकी पहली और दूसरी पीढ़ी के लोग भारतीय सेना को ये सेवाएं दिया करते थे। इन्हीं सेवाओं के चलते भारतीय सेना के सर्वेंट क्वार्टर्स में भारत सरकार ने इनकी पहली पीढ़ी को बसाया था। पिछले साल इन्हें उजाड़ दिया गया, विस्थापित कर दिया गया।

यह कहानी Outlook Hindi के February 17, 2025 संस्करण से ली गई है।
हजारों चुनिंदा प्रीमियम कहानियों और 10,000 से अधिक पत्रिकाओं और समाचार पत्रों तक पहुंचने के लिए मैगज़्टर गोल्ड की सदस्यता लें।
क्या आप पहले से ही ग्राहक हैं? साइन इन करें
Outlook Hindi से और कहानियाँ
Outlook Hindi
सपनों का आशियाना अपना
समानता को ध्यान में रखते हुए नायब सिंह सैनी सरकार 'सब के लिए अपना घर' का सपना साकार कर रही है
4 mins
December 08, 2025
Outlook Hindi
अपराध पर नकेल
तकनीक एवं प्रौद्योगिकी की मदद से हरियाणा में सार्वजनिक सुरक्षा के नए मानक स्थापित हो रहे हैं। जहां एआई तकनीक से आपातकालीन और फॉरेंसिक प्रणालियों की शुरुआत हुई है, साइबर और महिलाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधों पर नियंत्रण हुआ है
3 mins
December 08, 2025
Outlook Hindi
प्रगति पथ पर रोशन नए युग का नया गांव
युवाओं के नेतृत्व, डिजिटल शासन व्यवस्था और साथ मिलकर निर्णय लेने की पहल के कारण हरियाणा का ग्रामीण परिदृश्य प्रदेश के चहुंमुखी विकास को रेखांकित कर रहा है
3 mins
December 08, 2025
Outlook Hindi
हवाई सपनों की ऊंची उड़ान
हवाई उड़ान के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे के निर्माण से नायब सिंह सैनी सरकार हरियाणा की कनेक्टिविटी योजना को लगे पंख
2 mins
December 08, 2025
Outlook Hindi
उज्ज्वल भविष्य की ठोस बुनियाद
सिर्फ एक दशक में, हरियाणा ने भारत के सबसे व्यापक बुनियादी ढांचे के निर्माण को अंजाम दिया है। इस दौरान 50,000 किलोमीटर से अधिक सड़कों, पुलों और बाईपास का निर्माण किया गया है जिससे शहरी-ग्रामीण सम्पर्क आसान हुआ है
3 mins
December 08, 2025
Outlook Hindi
औद्योगिक विकास की बढ़ती लहर: निवेशकों की पहली पसंद
निवेश को बढ़ावा देने वाली नीतियों, अत्याधुनिक डिजिटल शासन प्रणाली और मजबूत बुनियादी ढांचे के विकास से हरियाणा न सिर्फ औद्योगिक विकास को पुनर्परिभाषित कर रहा है बल्कि नवाचार और व्यापार में सुगमता के कारण निवेशकों के लिए शीर्ष गंतव्य भी बन गया है
3 mins
December 08, 2025
Outlook Hindi
भयावह रात
नौगाम थाने में असावधानी से विस्फोटक के फटने से दिल्ली धमाके की आग वहां भी पहुंची
2 mins
December 08, 2025
Outlook Hindi
शहरनामा कुक्षी
स्थानीय निमाड़ी बोली में कुक्षी का अर्थ है, आरामदायक जगह या ठहरने का स्थान।
3 mins
December 08, 2025
Outlook Hindi
हरियाणा की डिजिटल छलांग
हरियाणा में नागरिक सशक्तिकरण में तकनीकी सुधार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। डिजिटल क्रांति का नतीजा है कि आज सभी क्षेत्रों में पारदर्शिता, दक्षता और समावेशन नजर आ रहा है।
2 mins
December 08, 2025
Outlook Hindi
मुख्यधारा के सफ़र की विकास गाथा
हरियाणा में महिलाओं, छात्रों, श्रमिकों और लोगों की सहायता के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया गया है
3 mins
December 08, 2025
Listen
Translate
Change font size
