Facebook Pixel राम का चुनावी असर, उत्तर भारत के पार | Outlook Hindi - news - इस कहानी को Magzter.com पर पढ़ें

कोशिश गोल्ड - मुक्त

राम का चुनावी असर, उत्तर भारत के पार

Outlook Hindi

|

February 19, 2024

राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा की अनुगूंज उत्तर को पार करके दक्षिण के राज्यों तक पहुंच चुकी है, कर्नाटक से लेकर केरल तक प्रचारक और स्वयंसेवक अक्षत लेकर पहुंचे

- शाहीना केके और अनीशा रेड्डी

राम का चुनावी असर, उत्तर भारत के पार

पके पूजाघर में रामजी की मूर्ति है क्या?" दक्षिण बेंगलुरू के एक रिहायशी इलाके में घर-घर दस्तक देने वाले कुछ भगवाधारी स्वयंसवकों में से एक ने यही सवाल पूछा था । ऐसे पांच से दस लोगों का समूह परचा और अक्षत लेकर यहां अन्य राज्यों की तरह इस राज्य के हिस्सों में लगातार हर दरवाजे घूम कर यही पूछ रहा था । जवाब के बाद उनका एक ही रटा-रटाया अनुरोध होता था कि 22 जनवरी को अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान जरूर राम की पूजा करें। दक्षिण बेंगलुरू में साठ साल से रह रहे चरण तेजा (बदला हुआ नाम) इस संपर्क अभियान से सकते में थे। आज तक उन्होंने कर्नाटक में घर-घर जाकर किसी धार्मिक मसले पर किया गया ऐसा संपर्क अभियान नहीं देखा। वे खुद भी राम के उपासक नहीं हैं। राम मंदिर के नाम पर चलाया गया यह अभियान सत्ताधारी भाजपा के दक्षिण में प्रवेशद्वार माने जाने वाले कर्नाटक की सरहद को पार कर केरल तक पहुंच गया, जहां आज तक भाजपा को कोई चुनावी कामयाबी नहीं मिली है।

विभिन्न भारतीय भाषाओं में 25000 से ज्यादा गाने गा चुकी और 'केरल की कोकिला' कही जाने वाली मलयाली गायिका केएस चित्रा ने सोशल मीडिया पर 22 जनवरी को सामूहिक पूजा और दीप प्रज्ज्वलन का आह्वान कर के खास सुर्खियां बंटोरीं। चित्रा वैसे तो अपनी गायन प्रतिभा और राजनीतिक विमर्श से दूर रहने के लिए जानी जाती हैं, लेकिन अयोध्या के आयोजन के समर्थन में जारी हुआ उनका वीडियो विवाद का विषय बन गया। उनकी यह कह कर आलोचना की गई कि राम मंदिर को उनके समर्थन ने बाबरी मस्जिद विध्वंस से भारतीय मुसलमानों के साथ हुई 'नाइंसाफी' को सहज बना डाला है।

एक युवा मलयाली गायक सूरज संतोष ने टिप्पणी की, “असल बात वह 'मासूमियत' है जिसमें इस तथ्य को भुला दिया गया है कि मंदिर का निर्माण मस्जिद ढहा कर किया गया है। जल्द ही और भी लोग चित्रा की तरह बेपर्द होंगे।"

एक और लोकप्रिय गायक वेणुगोपाल ने चित्रा की तरफ से सार्वजनिक माफी जारी करते हुए चित्रा का बचाव किया कि राजनीतिक मामलों में उनकी सीमित जानकारी के चलते ऐसा हुआ होगा।

Outlook Hindi

यह कहानी Outlook Hindi के February 19, 2024 संस्करण से ली गई है।

हजारों चुनिंदा प्रीमियम कहानियों और 10,000 से अधिक पत्रिकाओं और समाचार पत्रों तक पहुंचने के लिए मैगज़्टर गोल्ड की सदस्यता लें।

क्या आप पहले से ही ग्राहक हैं?

Outlook Hindi से और कहानियाँ

Outlook Hindi

Outlook Hindi

कविता सियासत के मायने

पारिवारिक विवाद और पिता से मतभेद के बीच कविता राजनीति में पैर जमाने को तत्पर

time to read

4 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

परदादा की विरासत

ऋषि कपूर की मौजूदगी ने परदे पर मुहब्बत की नई परिभाषा गढ़ी, जिसने चॉकलेटी हीरो की सीमा से बाहर निकल कर नायिकाओं के साथ प्यार को परदे पर भी कमाई का साधन बना दिया

time to read

8 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

सन्नाटा क्यों है भाई?

टूर्नामेंट शुरू होने में दो महीने से भी कम समय लेकिन भारत के मीडिया अधिकार की बोली अभी तक नहीं लगी, जबकि 2022 में यह टूर्नामेंट 40 अरब मिनट देखा गया था

time to read

4 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

छोटे शहर लाइव

ऑरेंज इकोनॉमी महानगरों से आगे छोटे शहरों में ज्यादा दिलचस्पी पैदा कर रही और खूब कमाई कर रही

time to read

6 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

अभिशप्त अस्तित्व कथा

यथास्थिति को भी रंग बदलते देखा है...।

time to read

3 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

साइबर सुरक्षा उपाय

सबके लिए इंटरनेट की सुलभता और व्यापक पहुंच ने मानव जीवन को तीव्रगामी और आधुनिक बनाया है, वहीं दूसरी ओर गोपनीयता और सुरक्षा संबंधी तमाम चिंताएं भी बढ़ाई हैं।

time to read

2 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

हैट्रिक का दमखम

भाजपा गठजोड़ की लगातार तीसरी बड़ी जीत से हिमंता और मजबूत, पार्टी की पूर्वोत्तर में राजनैतिक पकड़ के लिए अहम

time to read

5 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

जब कैमरा बोला करता था...

रघु राय का कैमरा बोलता था।

time to read

4 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

रंगास्वामी लौटे

राजनीति के उस्ताद खिलाड़ी को दोबारा गद्दी, कांग्रेस के साथ इंडिया ब्लॉक की उलझन उसे ले डूबी

time to read

2 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

साहस कथा की हीरा

आज जब हमें एप्स्टीन फाइल में बच्चियों और किशोरियों के यौन-उत्पीड़न की जानकारियां विचलित कर रही हैं, तब रुचिरा गुप्ता के उपन्यास को पढ़ना और भी जरूरी हो जाता है।

time to read

2 mins

May 25, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size