Facebook Pixel 'हो सकता है नेतन्याहू सत्ता गंवा बैठें' | Outlook Hindi - news - इस कहानी को Magzter.com पर पढ़ें

कोशिश गोल्ड - मुक्त

'हो सकता है नेतन्याहू सत्ता गंवा बैठें'

Outlook Hindi

|

November 13, 2023

इजरायल के पर हमास के हमले के बाद उभरती हुई स्थितियों और इजरायल-फलस्तीन जंग के समूचे परिदृश्य और उसके निहितार्थों पर द इकोनॉमिस्ट पत्रिका के डिफेंस एडिटर शशांक जोशी से आउटलुक के नसीर गनई की बातचीत के अंशः

- नसीर गनई

'हो सकता है नेतन्याहू सत्ता गंवा बैठें'

अगर हिज्बुल्ला से जंग छिड़ गई, साथ में वेस्ट बैंक और गाजा का मोर्चा भी खुला रहा, तो इजरायल के लिए संभालना मुश्किल हो जाएगा

हमास के हमले की प्रतिक्रिया में इजरायल में द्वारा की गई युद्ध की घोषणा का उसके और अमेरिका के लिए तात्कालिक लक्ष्य क्या हो सकता है?

मेरे खयाल से इजरायली फौज हमास को खत्म करने के अपने घोषित लक्ष्य को पूरा करने के लिए गाजा पर आक्रमण कर सकती है लेकिन सवाल है कि ऐसा वे कैसे करेंगे। क्या वे सतर्कता के साथ धीरे-धीरे आगे बढ़ेंगे या फिर सीधे शहर पर बड़े हमले करेंगे? क्या वे गाजा में जमीनी सुरंगों का रास्ता लेंगे, जो कि सैकड़ों किलोमीटर लंबी है और ऐसा करते वक्त क्या उनके जेहन में वे 100 से ज्यादा बंधक होंगे, जो गाजा भर में फैले हुए हैं? इतना तो साफ है कि इस बार इजरायल के लक्ष्य बहुत महत्वाकांक्षी हैं और 2009 तथा 2014 के हमलों से कहीं आगे जा चुके हैं। इसके लिए बहुत आक्रामक हमले की जरूरत होगी, कहीं ज्यादा गहरे और लंबे अभियान की।

अमेरिका का लक्ष्य इजरायल को आगे और हमलों से बचाने का भी है। उसने हिज्बुल्ला और ईरान को रोकने के लिए पहले ही पूर्वी मेडिटेरेनियन में विमानवाहक भेज दिए हैं। यूएस के रक्षामंत्री लॉयड ऑस्टिन ने घोषणा की कि उन्होंने अमेरिकी फौजी पोतों, एक विमानवाहक और एक अतिरिक्त विमान को हमास के हमलों के जवाब में पूर्वी मेडिटेरेनियन की ओर बढ़ने का आदेश दे दिया है। यानी अमेरिका का पहला लक्ष्य युद्ध निषेध है।

दूसरा अमेरिकी लक्ष्य इजरायली सेना को इतने हथियारों की आपूर्ति कर देना है कि वह अपना बचाव कर सके और हमास पर हमला भी कर सके। इसमें इजरायल को इंटरसेप्टर देना भी शामिल है ताकि उसकी हवाई रक्षा प्रणाली आयरन डोम को और मजबूत किया जा सके। इसमें आर्टिलरी के लिए गोला-बारूद और लक्ष्यभेदी अस्त्र की आपूर्ति भी शामिल है ताकि हवाई हमलों का लंबा अभियान चलाने में इजरायल को इनकी कमी न पड़ने पाए।

Outlook Hindi

यह कहानी Outlook Hindi के November 13, 2023 संस्करण से ली गई है।

हजारों चुनिंदा प्रीमियम कहानियों और 10,000 से अधिक पत्रिकाओं और समाचार पत्रों तक पहुंचने के लिए मैगज़्टर गोल्ड की सदस्यता लें।

क्या आप पहले से ही ग्राहक हैं?

Outlook Hindi से और कहानियाँ

Outlook Hindi

Outlook Hindi

कविता सियासत के मायने

पारिवारिक विवाद और पिता से मतभेद के बीच कविता राजनीति में पैर जमाने को तत्पर

time to read

4 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

परदादा की विरासत

ऋषि कपूर की मौजूदगी ने परदे पर मुहब्बत की नई परिभाषा गढ़ी, जिसने चॉकलेटी हीरो की सीमा से बाहर निकल कर नायिकाओं के साथ प्यार को परदे पर भी कमाई का साधन बना दिया

time to read

8 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

सन्नाटा क्यों है भाई?

टूर्नामेंट शुरू होने में दो महीने से भी कम समय लेकिन भारत के मीडिया अधिकार की बोली अभी तक नहीं लगी, जबकि 2022 में यह टूर्नामेंट 40 अरब मिनट देखा गया था

time to read

4 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

छोटे शहर लाइव

ऑरेंज इकोनॉमी महानगरों से आगे छोटे शहरों में ज्यादा दिलचस्पी पैदा कर रही और खूब कमाई कर रही

time to read

6 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

अभिशप्त अस्तित्व कथा

यथास्थिति को भी रंग बदलते देखा है...।

time to read

3 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

साइबर सुरक्षा उपाय

सबके लिए इंटरनेट की सुलभता और व्यापक पहुंच ने मानव जीवन को तीव्रगामी और आधुनिक बनाया है, वहीं दूसरी ओर गोपनीयता और सुरक्षा संबंधी तमाम चिंताएं भी बढ़ाई हैं।

time to read

2 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

हैट्रिक का दमखम

भाजपा गठजोड़ की लगातार तीसरी बड़ी जीत से हिमंता और मजबूत, पार्टी की पूर्वोत्तर में राजनैतिक पकड़ के लिए अहम

time to read

5 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

जब कैमरा बोला करता था...

रघु राय का कैमरा बोलता था।

time to read

4 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

रंगास्वामी लौटे

राजनीति के उस्ताद खिलाड़ी को दोबारा गद्दी, कांग्रेस के साथ इंडिया ब्लॉक की उलझन उसे ले डूबी

time to read

2 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

साहस कथा की हीरा

आज जब हमें एप्स्टीन फाइल में बच्चियों और किशोरियों के यौन-उत्पीड़न की जानकारियां विचलित कर रही हैं, तब रुचिरा गुप्ता के उपन्यास को पढ़ना और भी जरूरी हो जाता है।

time to read

2 mins

May 25, 2026

Translate

Share

-
+

Change font size