Facebook Pixel महा तोड़ सियासत | Outlook Hindi - news - इस कहानी को Magzter.com पर पढ़ें

कोशिश गोल्ड - मुक्त

महा तोड़ सियासत

Outlook Hindi

|

July 24, 2023

शिवसेना के बाद राकांपा में टूट के जरिये विपक्ष को कमजोर क के करने की भाजपा की रणनीति, लेकिन शरद पवार और विपक्ष भी अपनी तैयारी में

- हरिमोहन मिश्र

महा तोड़ सियासत

ह तोड़ की राजनीति अब नई नहीं है। चौंकाती भी नहीं, नैतिकता अनैतिकता के सवाल भी कुछ ही लोगों के मन में उठते हैं। विचारधारा तो शायद मायने ही नहीं रखती। राजकाज पर काबिज होकर नैरेटिव बदलने का बायस जरूर बनती है । यह कई राज्यों में हो चुका है। महाराष्ट्र में तो ऐसे हुआ, चित-पट होने की कुश्ती चल रही है । यह 48 घंटे के लिए 2019 में हो चुका है, जब भाजपा के देवेंद्र फड़नवीस और अजित पवार ने अचानक एक सुबह क्रमशः

मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली थी। तब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दिग्गज शरद पवार ने बाजी पलट दी थी और शिवसेना- राकांपा-कांग्रेस की महाविकास अघाड़ी की उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में सरकार बनी। उसमें भी अजित पवार उप-मुख्यमंत्री बनाए गए। फिर शिवसेना के एकनाथ शिंदे 41 विधायकों के साथ टूटे तो उनकी अगुआई में 30 जून को भाजपा गठजोड़ सरकार बनी, जिसमें अजूबा यह था कि फड़नवीस उप-मुख्यमंत्री बन गए। सुप्रीम कोर्ट की मानें तो तत्कालीन राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की भूमिका भी अजूबी थी। ठहरिए, यही नहीं, साल भर से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सरकार मंत्रिमंडल विस्तार भी नहीं कर पाई और उनके गुट के ज्यादातर विधायक मन मसोस कर रह गए थे। मानो कुछ इंतजार हो रहा था। यानी शिंदे गुट से महाराष्ट्र की सियासत साधने का भाजपा का मंसूबा पूरा होता नहीं लग रहा था।

अजित पवार की मंशा शायद उनके चाचा शरद पवार भांप गए थे। उन्होंने पहले इस्तीफे का दांव चला, फिर बेटी सुप्रिया सुले को कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया। लेकिन भाजपा को तो शायद महाराष्ट्र को साधने के लिए अजित की दरकार थी। शायद पटना में विपक्षी एकजुटता ने भी जल्दबाजी पैदा कर दी थी। ऐसे में 27 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में विपक्षी गठजोड़ को भ्रष्टों का गठजोड़ ही नहीं बताया, बल्कि विपक्ष की तमाम पार्टियों के घोटालों की रकम गिनाई और कार्रवाई की चेतावनी दी। राकांपा की घोटालों की रकम 70,000 करोड़ रुपये बताई, जिसमें सिंचाई, कोऑपरेटिव और मनीलान्ड्रिंग का जिक्र किया। उसके बाद 2 जुलाई को अजित पवार के साथ 8 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ले ली। ये सभी इन कथित घोटालों के लिए निशाने पर थे।

Outlook Hindi

यह कहानी Outlook Hindi के July 24, 2023 संस्करण से ली गई है।

हजारों चुनिंदा प्रीमियम कहानियों और 10,000 से अधिक पत्रिकाओं और समाचार पत्रों तक पहुंचने के लिए मैगज़्टर गोल्ड की सदस्यता लें।

क्या आप पहले से ही ग्राहक हैं?

Outlook Hindi से और कहानियाँ

Outlook Hindi

Outlook Hindi

कविता सियासत के मायने

पारिवारिक विवाद और पिता से मतभेद के बीच कविता राजनीति में पैर जमाने को तत्पर

time to read

4 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

परदादा की विरासत

ऋषि कपूर की मौजूदगी ने परदे पर मुहब्बत की नई परिभाषा गढ़ी, जिसने चॉकलेटी हीरो की सीमा से बाहर निकल कर नायिकाओं के साथ प्यार को परदे पर भी कमाई का साधन बना दिया

time to read

8 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

सन्नाटा क्यों है भाई?

टूर्नामेंट शुरू होने में दो महीने से भी कम समय लेकिन भारत के मीडिया अधिकार की बोली अभी तक नहीं लगी, जबकि 2022 में यह टूर्नामेंट 40 अरब मिनट देखा गया था

time to read

4 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

छोटे शहर लाइव

ऑरेंज इकोनॉमी महानगरों से आगे छोटे शहरों में ज्यादा दिलचस्पी पैदा कर रही और खूब कमाई कर रही

time to read

6 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

अभिशप्त अस्तित्व कथा

यथास्थिति को भी रंग बदलते देखा है...।

time to read

3 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

साइबर सुरक्षा उपाय

सबके लिए इंटरनेट की सुलभता और व्यापक पहुंच ने मानव जीवन को तीव्रगामी और आधुनिक बनाया है, वहीं दूसरी ओर गोपनीयता और सुरक्षा संबंधी तमाम चिंताएं भी बढ़ाई हैं।

time to read

2 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

हैट्रिक का दमखम

भाजपा गठजोड़ की लगातार तीसरी बड़ी जीत से हिमंता और मजबूत, पार्टी की पूर्वोत्तर में राजनैतिक पकड़ के लिए अहम

time to read

5 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

जब कैमरा बोला करता था...

रघु राय का कैमरा बोलता था।

time to read

4 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

रंगास्वामी लौटे

राजनीति के उस्ताद खिलाड़ी को दोबारा गद्दी, कांग्रेस के साथ इंडिया ब्लॉक की उलझन उसे ले डूबी

time to read

2 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

साहस कथा की हीरा

आज जब हमें एप्स्टीन फाइल में बच्चियों और किशोरियों के यौन-उत्पीड़न की जानकारियां विचलित कर रही हैं, तब रुचिरा गुप्ता के उपन्यास को पढ़ना और भी जरूरी हो जाता है।

time to read

2 mins

May 25, 2026

Translate

Share

-
+

Change font size