कोशिश गोल्ड - मुक्त
भर्ती परीक्षाओं का चरमराता ढांचा
India Today Hindi
|August 27, 2025
प्रवेश परीक्षाओं और भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा. एसएससी परीक्षा में गड़बड़ियों से फिर आक्रोश में नौजवान
पहले से ही बेरोजगारी के मुद्दे पर बार-बार विपक्ष के हमलों से घिरने वाली केंद्र सरकार ने सोचा भी न होगा कि 21 जुलाई से शुरू मॉनसून सत्र के दौरान हजारों छात्र संसद से चंद कदम दूर जंतर मंतर पर विरोध-प्रदर्शन करने इकट्ठे हो जाएंगे. सत्र शुरू होने के तीन दिन बाद यानी 24 जुलाई से कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की सेलेक्शन पोस्ट फेज 13 परीक्षा की शुरुआत होनी थी. यह परीक्षा 2 अगस्त तक चलनी थी. मगर इस परीक्षा में तकनीकी खामियों, कुप्रबंधन और अचानक रद्द होने की शिकायतों ने छात्रों को जंतर मंतर पर आने को मजबूर कर दिया. विरोध प्रदर्शन राजधानी तक ही सीमित नहीं रहा. दिल्ली की सड़कों के साथ-साथ इसने देश के प्रमुख शहरों मुंबई, पटना, लखनऊ, जयपुर, कोलकाता और भोपाल को भी जद में ले लिया.
बीते कुछ वर्षों में यह कोई इकलौती परीक्षा नहीं थी जो विवादों की वजह बनी है. कई परीक्षाओं में गड़बड़ियों की वजह से छात्रों को अपनी किताबों को छोड़, झंडा-डंडा लेकर सड़कों पर उतरने को मजबूर होना पड़ा.
एसएससी परीक्षा विवाद इस नाते भी अहम है कि भारत सरकार की अधिकांश नौकरियों के लिए भर्ती का काम इसी एजेंसी के पास है. यह केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों के लिए भर्ती परीक्षाएं आयोजित करती है. इनमें कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल), कंबाइंड हायर सेकंडरी लेवल (सीएचएसएल), मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस), कांस्टेबल (जीडी) और सेलेक्शन पोस्ट जैसी परीक्षाएं शामिल हैं. हर साल लाखों युवा 'सरकारी नौकरियों के इन प्रवेश द्वारों' को पार करने के लिए इन परीक्षाओं में भाग लेते हैं. एसएससी के जरिए कई ऐसे पदों पर भी भर्ती होती है, जिनका सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों में खास चार्म है. सीजीएल के जरिए आयकर निरीक्षक, कस्टम अधिकारी और अन्य प्रतिष्ठित पदों की भर्तियां इसकी मिसाल हैं.
यह कहानी India Today Hindi के August 27, 2025 संस्करण से ली गई है।
हजारों चुनिंदा प्रीमियम कहानियों और 10,000 से अधिक पत्रिकाओं और समाचार पत्रों तक पहुंचने के लिए मैगज़्टर गोल्ड की सदस्यता लें।
क्या आप पहले से ही ग्राहक हैं? साइन इन करें
India Today Hindi से और कहानियाँ
India Today Hindi
और गहरी हुई लक्ष्मण रेखा
संघर्ष के साल भर बाद ऑपरेशन सिंदूर ने भारत में टेक्नोलॉजी के लिहाज से सेनाओं को आधुनिक बनाने के अभियान की राह दिखाई. पाकिस्तान भी अचानक झटका खाकर अपनी युद्धक तैयारियों और कमान ढांचे की दरारें भरने में जुटा
6 mins
May 27, 2026
India Today Hindi
ऊपर पहुंचा हुजूम और नीचे छाया सन्नाटा
जहां एक तरफ चार धाम मंदिरों में रिकॉर्ड तोड़ भीड़ उमड़ रही है, वहीं दूसरी तरफ हरिद्वार जैसा पारंपरिक 'प्रवेश द्वार', गंभीर आर्थिक मंदी से जूझ रहा
8 mins
May 27, 2026
India Today Hindi
बने अब उद्योग की जमीं
चुनावी अभियान की तल्ख और दो-फाड़ करने वाली बयानबाजी खत्म होने के बाद शुभेदु अधिकारी अब राज्य में उद्योग लाने और रोजगार पैदा करने के साथ समावेशी शासन देने की चुनौतियों से निबटने में जुटे
10 mins
May 27, 2026
India Today Hindi
धुरंधर नाम एक घटना का
क्रूर-बेरहम यथार्थ, चुंबकीय आकर्षण वाले खलनायक और राष्ट्रीयता के तार छेड़ता देशभक्ति से सराबोर कथानक... आखिर क्यों और कैसे बन गई आदित्य धर की यह स्पाइ थ्रिलर भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म
8 mins
May 27, 2026
India Today Hindi
अपराजित आदिवासी
भाजपा सहित अन्य राष्ट्रीय दल उन्हें अपने साथ मिलाने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन फिलहाल, चैतर वसावा गुजरात में स्वतंत्र रुख अपनाए हुए नजर आते हैं
3 mins
May 27, 2026
India Today Hindi
पहले घर का झगड़ा तो सुलटे
एनसीपी के दोनों धड़ों का साथ आना तो बाद की बात है, नई डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार को सबसे पहले पार्टी के भीतर खेमेबंदी की चुनौती से निबटना होगा
2 mins
May 27, 2026
India Today Hindi
वे केवल खबर नहीं लिखती थीं...
मार्च 2023 की एक दोपहर. उत्तर प्रदेश के बांदा शहर में एक छोटा-सा कमरा. गुलाबी रंग की दीवारें. सीमेंट की अलमारी. फर्श पर बिछे पतले गद्दे. बाहर मंदिरों की चोटियां और लहराते भगवा झंडे.
2 mins
May 27, 2026
India Today Hindi
शुरू हुआ सत्ताईस का गुणा-गणित
लोकसभा चुनाव में लगे झटके के बाद भाजपा ने योगी कैबिनेट विस्तार के जरिए पिछड़ा, दलित और सवर्ण समीकरण साधते हुए शुरू की मिशन-2027 की रणनीतिक तैयारी
4 mins
May 27, 2026
India Today Hindi
सतह से ऊपर उठता खानसामा
कसौली में नार रेस्तरां के शेफ प्रतीक साधु इसे एशिया के 50 श्रेष्ठ रेस्तराओं में शामिल किए जाने और खानपान के अपने फलसफे पर
1 min
May 27, 2026
India Today Hindi
एक दुर्लभ मूर्ति की घर वापसी
अमेरिका ने भारत से चोरी 7वीं शताब्दी की एक दुर्लभ मूर्ति वापस लौटा दी, मगर जिस संग्रहालय में वह संग्रहित थी, उसके पास उसके स्वामित्व का दस्तावेज ही नहीं है और इसके जिम्मेदार दीमक ठहराए जा रहे
3 mins
May 27, 2026
Listen
Translate
Change font size

