कोशिश गोल्ड - मुक्त
समस्त संसार को वैभव संदेश
India Today Hindi
|May 14, 2025
आईपीएल में महज 14 साल की उम्र में शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी वैभव ने बल्लेबाजी के अपने हुनर से नामी गेंदबाजों को भी बौना बना छोड़ा. बिहार के समस्तीपुर के एक गांव से निकले इस खब्बू मारते खां के पीछे खड़े माता-पिता, कोच और क्रिकेट संस्थाओं की भूमिका पर एक नजर
उसे छोटी उम्र से बड़े-बड़े कप उठाने का शौक था. 2021 में दरभंगा राजपरिवार की ओर से आयोजित एक क्रिकेट टूर्नामेंट में वह गया था, वहां उसने बड़े चाव के साथ अपने कद से आधे आकार का कप उठाकर तस्वीर खिंचवाई थी. दो साल बाद उसी टूर्नामेंट में वह समस्तीपुर टीम का हिस्सा था. फाइनल में उसकी टीम तो हार गई मगर उसे मैन ऑफ द सीरीज चुना गया. युवराज कपिलेश्वर सिंह ने उसे 10,000 रुपए का चेक दिया. उस टूर्नामेंट में कमेंट्री कर रहे डॉ. संतोष कहते हैं, "12 साल के लड़के के इतने शानदार खेल से मैं चकित था और कमेंट्री में बार-बार इस बात का जिक्र कर रहा था."
तब संतोष को गुमान तक न रहा होगा कि महज दो साल बाद यह लड़का आइपीएल मुकाबले में 35 गेदों में शतक लगाकर 'मैन ऑफ द मैच' का खिताब लेने मंच पर जाएगा. टूर्नामेंट में टॉप पर मौजूद गुजरात टाइटंस के मोहम्मद सिराज, राशिद खान और ईशांत शर्मा जैसे गेंदबाजों की उसने धुर्रियां बिखेर दीं. 28 अप्रैल की रात की वह उपलब्धि उसके लिए एक सपना पूरा होने जैसी थी. खिताब लेने के बाद उसने कहा कि वह गेंद को देखकर खेलता है, गेंदबाज को नहीं. न ही उसे इस बात का डर होता है कि आने वाले समय में हर कोई उसे ही टारगेट करेगा. फिर उसने पिता को याद किया जो रोज उसे उसके गांव समस्तीपुर के मोतीपुर से पटना लगभग सौ किमी दूर प्रैक्टिस कराने ले जाते थे. उस मां को जो रात तीन बजे उठकर उसके जाने की तैयारी करती थी और उस परिवार को जो उसके साथ इस सफर में हमेशा खड़ा रहा.
यह कहानी India Today Hindi के May 14, 2025 संस्करण से ली गई है।
हजारों चुनिंदा प्रीमियम कहानियों और 10,000 से अधिक पत्रिकाओं और समाचार पत्रों तक पहुंचने के लिए मैगज़्टर गोल्ड की सदस्यता लें।
क्या आप पहले से ही ग्राहक हैं? साइन इन करें
India Today Hindi से और कहानियाँ
India Today Hindi
और गहरी हुई लक्ष्मण रेखा
संघर्ष के साल भर बाद ऑपरेशन सिंदूर ने भारत में टेक्नोलॉजी के लिहाज से सेनाओं को आधुनिक बनाने के अभियान की राह दिखाई. पाकिस्तान भी अचानक झटका खाकर अपनी युद्धक तैयारियों और कमान ढांचे की दरारें भरने में जुटा
6 mins
May 27, 2026
India Today Hindi
ऊपर पहुंचा हुजूम और नीचे छाया सन्नाटा
जहां एक तरफ चार धाम मंदिरों में रिकॉर्ड तोड़ भीड़ उमड़ रही है, वहीं दूसरी तरफ हरिद्वार जैसा पारंपरिक 'प्रवेश द्वार', गंभीर आर्थिक मंदी से जूझ रहा
8 mins
May 27, 2026
India Today Hindi
बने अब उद्योग की जमीं
चुनावी अभियान की तल्ख और दो-फाड़ करने वाली बयानबाजी खत्म होने के बाद शुभेदु अधिकारी अब राज्य में उद्योग लाने और रोजगार पैदा करने के साथ समावेशी शासन देने की चुनौतियों से निबटने में जुटे
10 mins
May 27, 2026
India Today Hindi
धुरंधर नाम एक घटना का
क्रूर-बेरहम यथार्थ, चुंबकीय आकर्षण वाले खलनायक और राष्ट्रीयता के तार छेड़ता देशभक्ति से सराबोर कथानक... आखिर क्यों और कैसे बन गई आदित्य धर की यह स्पाइ थ्रिलर भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म
8 mins
May 27, 2026
India Today Hindi
अपराजित आदिवासी
भाजपा सहित अन्य राष्ट्रीय दल उन्हें अपने साथ मिलाने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन फिलहाल, चैतर वसावा गुजरात में स्वतंत्र रुख अपनाए हुए नजर आते हैं
3 mins
May 27, 2026
India Today Hindi
पहले घर का झगड़ा तो सुलटे
एनसीपी के दोनों धड़ों का साथ आना तो बाद की बात है, नई डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार को सबसे पहले पार्टी के भीतर खेमेबंदी की चुनौती से निबटना होगा
2 mins
May 27, 2026
India Today Hindi
वे केवल खबर नहीं लिखती थीं...
मार्च 2023 की एक दोपहर. उत्तर प्रदेश के बांदा शहर में एक छोटा-सा कमरा. गुलाबी रंग की दीवारें. सीमेंट की अलमारी. फर्श पर बिछे पतले गद्दे. बाहर मंदिरों की चोटियां और लहराते भगवा झंडे.
2 mins
May 27, 2026
India Today Hindi
शुरू हुआ सत्ताईस का गुणा-गणित
लोकसभा चुनाव में लगे झटके के बाद भाजपा ने योगी कैबिनेट विस्तार के जरिए पिछड़ा, दलित और सवर्ण समीकरण साधते हुए शुरू की मिशन-2027 की रणनीतिक तैयारी
4 mins
May 27, 2026
India Today Hindi
सतह से ऊपर उठता खानसामा
कसौली में नार रेस्तरां के शेफ प्रतीक साधु इसे एशिया के 50 श्रेष्ठ रेस्तराओं में शामिल किए जाने और खानपान के अपने फलसफे पर
1 min
May 27, 2026
India Today Hindi
एक दुर्लभ मूर्ति की घर वापसी
अमेरिका ने भारत से चोरी 7वीं शताब्दी की एक दुर्लभ मूर्ति वापस लौटा दी, मगर जिस संग्रहालय में वह संग्रहित थी, उसके पास उसके स्वामित्व का दस्तावेज ही नहीं है और इसके जिम्मेदार दीमक ठहराए जा रहे
3 mins
May 27, 2026
Listen
Translate
Change font size

