कोशिश गोल्ड - मुक्त
उद्यमिता की राह
Aha Zindagi
|November 2025
इस लेख में समझते हैं कि अगर आप भी 'अपना काम' शुरू करने का मन बना चुके हैं तो किन बातों पर ध्यान देना ज़रूरी है।
हर किसी के दिमाग़ में कभी न कभी ये ख़याल ज़रूर कौंधता है कि क्यों न अपना बिज़नेस शुरू किया जाए? बाहर से देखने पर ये दुनिया चमकदार लगती है, लेकिन हक़ीक़त के आईने में झांकें तो तस्वीर उतनी आसान नहीं होती। बहुत से लोग जोश में शुरुआत तो करते हैं, पर कुछ ही क़दमों बाद ठोकर खा जाते हैं।
हर बड़ा कारोबार एक छोटे-से विचार से शुरू होता है, फ़र्क बस इतना है कि कोई उस पर भरोसा करके आगे बढ़ता है और कोई डर के मारे पीछे हट जाता है। यह भरोसा ही है जो एक साधारण सोच को असाधारण उपलब्धि में बदल देता है।
आज का दौर अवसरों से भरा पड़ा है। इंटरनेट, सोशल मीडिया और नई तकनीकों ने उद्यम को इतना सुलभ बना दिया है कि अब किसी भी व्यक्ति के पास सिर्फ़ विचार ही नहीं, बल्कि उसे साकार करने के अनगिनत माध्यम भी हैं। संभावनाओं का यह युग पहले कभी नहीं था। लेकिन असली सवाल यह नहीं है कि क्या आप स्वरोज़गार शुरू कर सकते हैं- सवाल यह है कि क्या आप इसके लिए सचमुच तैयार हैं? क्योंकि उद्यमी बनना सिर्फ़ एक निर्णय नहीं, एक जीवनशैली है।
विचार से हक़ीक़त तक का सफ़र
हर सपना तभी हक़ीक़त बनता है जब उसमें योजना और धैर्य का साथ हो। बिज़नेस शुरू करना उतना ही रोमांचक है जितना चुनौतीपूर्ण, यह एक ऐसा रास्ता है जहां हर क़दम पर आपको ख़ुद फ़ैसला लेना होता है। यह एक ऐसी यात्रा है जिसमें कोई तैयार नक़्शा नहीं मिलता, कोई पहले से बना हुआ रास्ता नहीं होता, सबकुछ आपको खुद तय करना होता है। हर मोड़, हर निर्णय, हर ग़लती और हर सफलता आपकी अपनी होती है। इसलिए, उद्यमिता की राह पर बढ़ने से पहले सबसे ज़रूरी है ख़ुद से ये सवाल ईमानदारी से पूछना-
■ 'क्या मैं उतार-चढ़ाव के लिए मानसिक रूप से तैयार हूं?”
■ 'क्या मैं जोखिम उठा सकता हूं?”
■ 'क्या मैं अपनी असफलताओं से सीख सकता हूं?"
अगर इन सवालों के जवाब में थोड़ी-सी भी झिझक है तो घबराइए मत। क्योंकि तैयारी एक प्रक्रिया है, एक क्षण नहीं।
वे गुण जो हर उद्यमी में होने चाहिए
एक सफल उद्यमी के पास बस आइडिया नहीं होता, उसके पास एक नज़रिया होता है- जीवन को देखने का, समस्याओं को समझने का और समाधान खोजने का। यह नज़रिया ही उसे भीड़ में अलग पहचान देता है।
यह कहानी Aha Zindagi के November 2025 संस्करण से ली गई है।
हजारों चुनिंदा प्रीमियम कहानियों और 10,000 से अधिक पत्रिकाओं और समाचार पत्रों तक पहुंचने के लिए मैगज़्टर गोल्ड की सदस्यता लें।
क्या आप पहले से ही ग्राहक हैं? साइन इन करें
Aha Zindagi से और कहानियाँ
Aha Zindagi
खाद्र की रहस्यमय प्रेयसी
बचपन की स्मृति में बसी एक गीत पंक्ति के मोह में कवि रवींद्र ने विदेशिनी नामक गीत रचा था।
6 mins
May 2026
Aha Zindagi
इंतज़ार का रंग...
लेकिन... सच तो यह है कि हर प्रेम कहानी में यही सब होता है और इसके बावजूद मोहब्बत की हर कहानी अलग होती है।
5 mins
May 2026
Aha Zindagi
अटूट आस्था की नर-सिंह लीला
जब अहंकार स्वयं को अजेय मान ले और अन्याय सीमा पार कर जाए, तब किसी असाधारण हस्तक्षेप की आवश्यकता होती है।
6 mins
May 2026
Aha Zindagi
अभी वहां 2018 चल रहा है...
वैसे तो हमारे देश में भी वैश्विक स्तर पर प्रचलित ग्रेगोरियन कैलेंडर के साथ-साथ अपने पारंपरिक कैलेंडर मौजूद हैं, जिनके आधार पर हम अपने पर्व-त्योहार मनाते हैं, लेकिन इथियोपिया इस मामले में और भी अलग है। वहां पारंपरिक कैलेंडर का इस्तेमाल रोज़ाना के कामकाज और दफ़्तरों में भी होता है।
4 mins
May 2026
Aha Zindagi
कथा काबरताल की
आप दुनिया के कण-कण में इंटरनेट भर दीजिए, लेकिन मंझौल गांव के बच्चों को घर के भीतर किसी स्क्रीन के मोह में नहीं बांध सकते।
2 mins
May 2026
Aha Zindagi
ऊर्ध्वमूलं अधः शाखम्
मां ने अपने अध्ययनकक्ष की एक दीवार को लेकर बड़ा रहस्य बना रखा था। जब रहस्य खुला तो वहां कुछ उल्टा नज़र आया, लेकिन ध्यान से देखने पर सब आश्चर्यमिश्रित ख़ुशी से भर उठे।
5 mins
May 2026
Aha Zindagi
इस नज़र से देखिए सग्रहालय...
इन्हें महसूस करने के लिए अगर कुछ चाहिए, तो बस एक जिज्ञासु नज़र और थोड़ा ठहराव।
5 mins
May 2026
Aha Zindagi
दुःख हमें सबसे ज़्यादा सिखाता है
ज़िंदगी का मज़ा मुश्किलों से हार मानकर बैठने में नहीं, बल्कि उनसे सीखकर आगे बढ़ने में है। जो इंसान अपने दर्द को समझ में बदल लेता है, वही दूसरों के लिए उम्मीद बनता है।
3 mins
May 2026
Aha Zindagi
ये याद रखो कि कब पत्ते छोड़ने हैं
जीवन में सफलता का राज़ अक्सर उन साधारण बातों में छुपा होता है, जिन्हें हम नज़रअंदाज़ कर देते हैं। बाल्तेसर ग्रेशियन ने इसे रोचक ढंग से बेहद सूक्ष्म अंदाज़ में समझाया है।
2 mins
May 2026
Aha Zindagi
सज़ा के लिए था ट्रेडमिल
ट्रेडमिल को हम फिटनेस के एक अहम उपकरण के रूप में जानते हैं, लेकिन इसे बनाने का उद्देश्य यह तो बिलकुल नहीं था।
1 min
May 2026
Listen
Translate
Change font size
