कोशिश गोल्ड - मुक्त
रविंद्र कैसे बना 40 बच्चों का रेपिस्ट व सीरियल किलर
Satyakatha
|August 2023
सीरियल किलर रविंद्र कुमार रेप करने के बाद एकएक कर 40 बच्चों की हत्याएं कर चुका था. रेप कर बच्चों की हत्याएं करना उस के जैसे रूटीन में शामिल हो गया था. एक सीधासादा लड़का रविंद्र आखिर इतना खतरनाक सीरियल किलर कैसे बन गया और इस वहशी दरिंदे को कोर्ट ने क्या सजा दी?
-
बाहरी दिल्ली के कराला गांव के नजदीक जैन नगर में काफी बड़ी झुग्गी बस्ती है. यह इलाका बेगमपुर थाने के अंतर्गत आता है. इसी बस्ती के रहने वाले संतोष कुमार की 6 वर्षीया बेटी निशा रोजाना की तरह 14 जुलाई को भी नित्य क्रिया के लिए सूखी नहर की तरफ गई थी. सुबह 6 बजे घर से निकली निशा जब आधापौने घंटे बाद भी घर नहीं लौटी तो मां पुष्पा देवी चिंतित हुई.
चिंता की बात इसलिए थी क्योंकि निशा को तैयार हो कर 7 बजे स्कूल के लिए निकलना था. वह नजदीक के ही सरकारी स्कूल में पढ़ती थी. कुछ देर और इंतजार करने के बाद भी वह नहीं आई तो पुष्पा बेटी को देखने के लिए सूखी नहर की तरफ चली गई.
पुष्पा ने सूखी नहर की तरफ जा कर बेटी को ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिली. उधर आनेजाने वाली महिलाओं और बच्चों से भी उस ने बेटी के बारे में पता किया, पर कोई भी उस की बच्ची के बारे में नहीं बता सका. तब परेशान हो कर वह घर लौट आई.
उस ने यह बात पति संतोष को बताई तो वह भी परेशान हो गया. अब तक बेटी के स्कूल जाने का समय हो गया था. मियांबीवी एक बार फिर बेटी को ढूंढने निकल गए. उन के साथ पड़ोसी भी उन की मदद के लिए गए थे. एक, डेढ़ घंटे तक वह बेटी को इधरउधर ढूंढते रहे, लेकिन उस का पता नहीं चल सका.
बस्ती के लोग इस बात से हैरान थे कि आखिर घर और सूखी नहर के बीच से बच्ची कहां गायब हो गई? संतोष की समझ में नहीं आ रहा था कि अब वह बच्ची को कहां ढूंढे? आखिर वह पड़ोसियों को ले कर थाना बेगमपुर पहुंचा.
थानाप्रभारी रमेश सिंह उस दिन छुट्टी पर थे. थाने का चार्ज अतिरिक्त थानाप्रभारी जगमंदर दहिया संभाले हुए थे. संतोष कुमार ने उन्हें बेटी के गुम होने की बात बताई.
यह कहानी Satyakatha के August 2023 संस्करण से ली गई है।
हजारों चुनिंदा प्रीमियम कहानियों और 10,000 से अधिक पत्रिकाओं और समाचार पत्रों तक पहुंचने के लिए मैगज़्टर गोल्ड की सदस्यता लें।
क्या आप पहले से ही ग्राहक हैं? साइन इन करें
Satyakatha से और कहानियाँ
Satyakatha
कयामत लाने वाली मछली
मेक्सिको के काबो सैन लुकास बीच पर एक साथ 2 डूम्सडे फिश (कयामत वाली मछली ) देखी गई हैं.
1 mins
April 2026
Satyakatha
भुलक्कड़ आदमी की 7वीं शादी
ढलती उम्र में एक व्यक्ति अपनी 7वीं शादी की तैयारी कर चुका था. उस ने चुनौती दी कि कोई कुछ भी कहे, वह शादी किए बगैर नहीं रहने वाला है. लेकिन उसे इस शादी से रोकने उस का बेटा ही आ गया. उस ने इस की शिकायत सीधे पुलिस में कर दी.
1 min
April 2026
Satyakatha
विदेशी कौलगर्ल की हत्या का राज
21 फरवरी, 2026 को उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की मवाना कोतवाली पुलिस को एक किसान ने फोन कर के जो सूचना दी, उस से पुलिस वाले हैरान हो गए.
1 mins
April 2026
Satyakatha
मोनालिसा ने रचाई शादी !
पिछले साल 2025 में प्रयागराज के महाकुंभ की चर्चा वायरल हुई माला बेचने वाली मोनालिसा के बिना अधूरी मानी जाती है.
1 mins
April 2026
Satyakatha
ऐसे जीव जो... खा जाते हैं खुद को
पृथ्वी पर कई जीव ऐसे भी हैं, जो खुद को खा कर अपना जीवन बचाते हैं. ऐसे जीवों को विज्ञान जगत में 'आटोफैगी' कहा जाता है. वैसे जीवों को जब भूख बरदाश्त नहीं होती है, तब वे काफी तनाव में आ जाते हैं और खुद का ही शरीर खाने लगते हैं. वे जीव हैं-
1 mins
April 2026
Satyakatha
भूत बंगला '
इस के निर्माताओं में अक्षय कुमार भी है. उस का मानना है कि फिल्म 'भूत बंगला' बौलीवुड में एक ऐतिहासिक पुनर्मिलन का गवाह बनने जा रही है.
1 min
April 2026
Satyakatha
जब कोई करे एकतरफा प्यार
उस दिन सलीम बहुत खुश था, इसलिए उस ने अपनी बहन रुखसाना और उस के पति सलीम को भी घर पर दावत के लिए बुलाया हुआ था.
2 mins
April 2026
Satyakatha
दिल में चुभा चमकता सोना
सोने के जेवरात पहनने के शौक की वजह से मारा गया ट्रांसजेंडर अय्यूब सैय्यद
5 mins
April 2026
Satyakatha
बौलीवुड में नई हीरोइनें
हिंदी सिनेमा में नई हीरोइनें अपना जलवा बिखेरने में कोई कोरकसर नहीं छोड़ना चाहती हैं.
1 mins
April 2026
Satyakatha
अदिति भाटिया ऐक्टिंग के लिए परिवार से लड़ीं!
अदिति भाटिया भले ही 5 महीने की उम्र में कैमरे का सामना कर पहला विज्ञापन कर चुकी हो, लेकिन फिल्मों में ऐक्टिंग के लिए उसे अपने परिवार से लड़ाई लड़नी पड़ी थी. अब 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियांड' में दमदार अभिनय कर वह दर्शकों की चहेती हीरोइन बन चुकी है.
1 mins
April 2026
Translate
Change font size
