कोशिश गोल्ड - मुक्त
बहनोई की मोहब्बत में अंधी हुई विवाहिता
Satyakatha
|December 2022
चचेरे बहनोई से दिल लगाने वाली प्रियंका इश्क में अंधी हो चुकी थी. उस की मोहब्बत में आड़े आने वाला हर व्यक्ति उस का जानी दुश्मन था. उस ने पहले नापसंद पति को रास्ते से हटाने की कोशिश की. वह बच गया. फिर उस ने जो किया, उसे मोहब्बत की जंग में जायज कतई नहीं ठहराया जा सकता...
पूरे शहर में दुर्गापूजा की धूम थी. सड़कों पर देवी दर्शन और मेला घूमने की चहलपहल हो रही थी. विजयदशमी यानी 5 अक्तूबर की शाम थी. पंडालों में प्रतिमाओं के विसर्जन की तैयारियां जोरों पर थीं. लोग सजीधजी प्रतिमाओं को ट्रैक्टर ट्रौली, ठेले और दूसरे वाहनों पर बैंड बाजे के साथ जयकारे के साथ विसर्जन के लिए ले कर जा रहे थे. उन्हें देखने के लिए सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ी हुई थी. माहौल खुशी और उत्साह का था.
मेला घूमने और उमंग से आनंद लेने वालों में लालबाबू भी था. उस का घर बिहार के समस्तीपुर जिले में बांकीपुर गांव में था. वह किसान सुरेंद्र राय का 32 वर्षीय छोटा बेटा था. उसे लोग लालू राय के नाम से भी जानते थे. उस दिन शाम के करीब पौने 6 बजे उसे अपराधियों ने दरवाजे पर ही गोलियों से भून दिया.
उस फायरिंग में गोलियों की तड़तड़ाहट सुन कर परिवार और आसपास के लोग दौड़ते हुए वहां आए. उन के पहुंचने से पहले ही हमलावर हथियार लहराते हुए बाइक से भाग गए. लालबाबू राय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वह किशनपुर से दुर्गापूजा का मेला घूम कर लौटने के बाद अपने घर में टीवी देख रहा था.
उसे एक युवक घर से बुला कर दरवाजे तक ले गया था. वहां पहले से घात लगाए एक बाइक पर हथियारबंद हमलावर मौजूद थे. उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग कर गोलियां बरसा दीं. बुरी तरह जख्मी लालबाबू को घर वाले अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. डाक्टरों ने बताया कि उस के सिर व गरदन पर 3 गोलियां लगी थीं.
गांव वालों की सूचना पर कल्याणपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौके की जांच की. पुलिस को वहां से कारतूस के 3 खोखे और 3 जिंदा कारतूस मिले. उस के बाद इस वारदात की छानबीन में पुलिस जुट गई.
यह कहानी Satyakatha के December 2022 संस्करण से ली गई है।
हजारों चुनिंदा प्रीमियम कहानियों और 10,000 से अधिक पत्रिकाओं और समाचार पत्रों तक पहुंचने के लिए मैगज़्टर गोल्ड की सदस्यता लें।
क्या आप पहले से ही ग्राहक हैं? साइन इन करें
Satyakatha से और कहानियाँ
Satyakatha
शादीशुदा से प्यार जरा सोचसमझ के
शाम होने को आई थी. राजू गुप्ता काफी निराश बैठा था. इस की वजह यह थी कि उस की दूसरी पत्नी पूजा उसे ब्लैकमेल कर रही थी.
1 mins
May 2026
Satyakatha
लिवड्न रिलेशन कितना सुरक्षित
एक दिन रामसिंह परिहार झांसी के मिनर्वा के पास रहने वाली अपनी दूसरी पत्नी गीता से मिला और प्रेमिका प्रीति रैकवार से छुटकारा दिलाने में मदद की गुहार लगाई.
2 mins
May 2026
Satyakatha
अनोखे समुद्री जीव और मूंगे की चट्टानें
समुद्र की अतल गहराई में तरहतरह के अनोखे जीवजंतु और बेशकीमती वस्तुएं हैं. उन्हीं में तरहतरह की मछलियां और मूंगा भी है.
2 mins
May 2026
Satyakatha
दुनिया का सब से मोटा तोता
हाल ही में जीवजंतुओं के सरंक्षण करने वालों ने 30 साल पहले विलुप्त होने के कगार पर दुनिया के सब से मोटे तोते के चूजे के जन्म का जश्न मनाया.
1 min
May 2026
Satyakatha
लाडली सुहाना
पूरा ध्यान देता है, जिस से सामने वाला व्यक्ति भी महत्त्वपूर्ण महसूस करता है.
1 min
May 2026
Satyakatha
सील्स पर डौल्फिन की हत्या का आरोप
समुद्र में पाए गए जीवों में एक नर ग्रे सील है, जो बड़ी मछलियों का शिकार करने में माहिर है. वेल्स में पहली बार किसी ग्रे सील द्वारा एक आम डल्फिन को मारने का मामला सामने आया.
1 min
May 2026
Satyakatha
दलदल अपराध की अंधेरी दुनिया
वेब सीरीज 'दलदल' एक मनोवैज्ञानिक क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जो विश्व धमीजा के उपन्यास 'भिंडी बाजार' पर आधारित है, जो अपराध, महिलाओं के खिलाफ हिंसा, स्त्री विरोधी सोच और सत्ता के खेल को दर्शकों के सामने पिरोती है.
8 mins
May 2026
Satyakatha
अजीबोगरीब शौक खुद को समझती है 'कुत्ता'
कई लोगों में बड़े ही अजीबोगरीब और अचंभे में डालने वाले शौक होते हैं, जिस से इनकी खूब चर्चा होती है. ऐसी ही एक लड़की है, जो खुद को इंसान नहीं कुत्ता समझती है और लोगों के सामने कुत्ते की तरह पेश आती है.
2 mins
May 2026
Satyakatha
'कौकटेल 2' में हौलीवुड जैसा तड़का
शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन जैसे सितारों से सजी फिल्म 'कौकटेल 2' को भव्य बनाने की तैयारी की जा चुकी है.
1 min
May 2026
Satyakatha
सोना पिघला कर पैसे देने वाला एटीएम
पैसा जमा करने और निकालने की मशीन एटीएम से हर कोई परिचित है. लेकिन चीन ने एक गजब का एटीएम बनाया है, जिस में पैसे की जगह सोना डाला जाता है और वह 30 मिनट में पिघल कर उस के मूल्य की राशि सीधे खाते में जमा हो जाती है.
1 min
May 2026
Translate
Change font size

