कोशिश गोल्ड - मुक्त

ट्रेलर रिव्यू: कांतारा चैप्टर वन जबरदस्त विजुअल्स...

Mayapuri

|

Mayapuri Edition 2660

होम्बाले फिल्मस' निर्मित एक्शन व इमोशंस से भरपूर ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा' 2022 में आई थी और अब दो अक्टूबर को 'कांतारा चैप्टर वन' रिलीज होगी, जो कि 2022 की फिल्म का सिक्वल नहीं, बल्कि प्रीक्वल है। 22 सितंबर को होम्बाले फिल्मस ने 'कांतारा चैप्टर वन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया।

- By शान्तिस्वरुप त्रिपाठी

ट्रेलर रिव्यू: कांतारा चैप्टर वन जबरदस्त विजुअल्स...

फिल्म 'कांतारा चैप्टर वन' का ट्रेलर इतना सशक्त विजुअल्स वाला है कि हमें अचानक 12 साल पहले की घटना याद आ गई। 2013 में जब शशि रंजन निर्मित हिंदी फिल्म 'वेडिंग पुलाव' की रिलीज से पहले इस फिल्म के प्रमोशन के लिए अभिनेता दिगंत मनचले मुंबई आए थे। दिगंत मनचले 2006 से ही कन्नड़ फिल्मों में अभिनय करते आ रहे हैं। वह अभी भी कन्नड़ फिल्मों के स्टार कलाकार हैं। फिल्म 'वेडिंग पुलाव' तो उनकी पहली हिंदी फिल्म थी। उस वक्त दिगंत मनचले ने कहा था कि बॉलीवुड और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री का कोई मुकाबला ही नहीं है। यही नहीं दिगंत के अनुसार 12 साल पहले दक्षिण की चार भाषाओं की फिल्म इंडस्ट्री में कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री सबसे कमजोर यानी कि चौथे नंबर की फिल्म इंडस्ट्री थी। लेकिन 2017 के बाद कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री ने जो प्रगति की है, उसे देख हर कोई हैरान है। कन्नड़ अभिनेता यश की फिल्म 'केजीएफ' और ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा' ने सारे समीकरण बदल कर रख दिए हैं। आज की तारीख में कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री सिर्फ दक्षिण की बाकी फिल्म इंडस्ट्री के लिए ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड के लिए भी सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। और इसमें सबसे बड़ा योगदान फिल्म निर्माता विजय किरगंडूर की कंपनी 'होम्बाले फिल्मस' का है। यहां पर हमें यह भी याद रखना होगा कि 25 जुलाई 2025 को एक एनिमेशन फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' रिलीज हुई थी। बीस करोड़ की लागत में बनी यह फिल्म अब तक 325 करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस पर कमा चुकी है, जबकि यह फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है। 'महावतार नरसिम्हा' की सफलता में अहम भूमिका इसके वीएफएक्स की है। 'महावतार नरसिम्हा' को भी होम्बाले फिल्मस ने ही बतौर निर्माता प्रस्तुत किया है। इस फिल्म की रिव्यू के समय हमने साफ-साफ कहा था कि 'महावतार नरसिम्हा में जिस तरह का वीएफएक्स है, उसे देख बड़े बजट की फिल्म 'रामायण' बना रहे नितीश तिवारी की नींद उड़ गई होगी। अब 'कांतारा चैप्टर वन' के ट्रेलर में जिस तरह के विजुअल्स हैं, जिस तरह का वीएफएक्स नजर आ रहा है, वह बॉलीवुड के सभी दिग्गज फिल्मकारों के साथ ही नितेश तिवारी के लिए भी बहुत बड़ी चुनौती है?

Mayapuri से और कहानियाँ

Mayapuri

Mayapuri

सिंगल थियेटर्स की वापसी ! भारत मे शुरू हुए 9000 एकल सिनेमा घर। टिकट रेट सिर्फ 112, 150 और 200

सिनेमा प्रेमियों के लिए खुशखबरी है।

time to read

2 mins

Mayapuri Edition 2674

Mayapuri

Mayapuri

लल्लनटॉप का वाद-विवाद : 'क्या ईश्वर हैं?' एक विव्दतापूर्ण आलोचना है या व्यक्तिगत हमलों को दावत

सौरभ द्विवेदी के लल्लनटॉप के एक हालिया एपिसोड ने भगवान के अस्तित्व पर प्रसिद्ध बॉलीवुड गीतकार-कवि जावेद अख्तर और प्रमुख धार्मिक विद्वान मुफ्ती शमाइल नदवी के बीच हुए वाद-विवाद के साथ काफी विवाद खड़ा कर दिया है। हालांकि इस संवाद का उद्देश्य दार्शनिक जांच करना था, लेकिन यह अब धार्मिक विवादों में शामिल होने वाले सार्वजनिक बुद्धिजीवियों की योग्यता और इरादे पर व्यापक चर्चा में बदल गया है।

time to read

3 mins

Mayapuri Edition 2674

Mayapuri

Mayapuri

अपने बकेट लिस्ट में सालों से संभाल कर रखा सपना पूरा किया दीपिका पादुकोण ने

बॉलीवुड की ग्लोबल स्टार दीपिका पादुकोण ने साल के आख़िरी दिनों में अपनी ज़िंदगी की एक बहुत प्यारी इच्छा पूरी कर ली। अमेरिका के लास वेगास में उन्होंने मशहूर पॉप बैंड बैकस्ट्रीट बॉयज़ का लाइव कॉन्सर्ट देखा और वो भी अपनी बचपन की दोस्त स्नेहा रामचंदर के साथ। यह सिर्फ एक कॉन्सर्ट नहीं था, बल्कि दीपिका के लिए एक ऐसा सपना था जो उन्होंने अपनी बकेट लिस्ट में सालों से संभाल कर रखा था।

time to read

2 mins

Mayapuri Edition 2674

Mayapuri

Mayapuri

सोनी सब "पुष्पा इम्पॉसिबल" में रेखा बहन की मौत के पीछे का कादंबरी का गहरा राज सामने आता है।

सोनी सब का शो “पुष्पा इम्पॉसिबल” अपनी दमदार कहानी से दर्शकों को बांधे हुए है, जो रहस्यों, धोखे और मुश्किल फैसलों से भरी है।

time to read

2 mins

Mayapuri Edition 2674

Mayapuri

Mayapuri

'इक्कीस' के स्टार-स्टडेड प्रीमियर में लेजेंडरी धर्मेंद्र-जी के सम्मान के साथ अगस्त्य नंदा की भी हुई खूब तारीफ

1 जनवरी 2026 को रिलीज हुई फिल्म 'इक्कीस' निश्चित रूप से महान धर्मेंद्र के सभी उत्साही और वफादार प्रशंसकों के लिए \"खुशी और आंसुओं से भरा नव वर्ष का सिनेमाई उपहार\" - क्योंकि यह दिग्गज बहुमुखी महान अभिनेता की आखिरी और अंतिम फिल्म है जिसमें उन्होंने अभिनय किया है!

time to read

2 mins

Mayapuri Edition 2674

Mayapuri

कालीकांत जैसे विलेन का अंत होना ही थाः “जागृति - एक नई सुबह” में आए एक बड़े मोड़ पर बोले आर्य बब्बर

ज़ी टीवी का शो 'जागृति - एक नई सुबह' अब एक बेहद जज़्बाती और अहम मोड़ की ओर बढ़ रहा है।

time to read

2 mins

Mayapuri Edition 2674

Mayapuri

Mayapuri

'नागिन 7' में लीड रोल के दबाव पर प्रियंका चहर चौधरी ने तोड़ी

टीवी की दुनिया में लंबे इंतजार के बाद दमदार वापसी करते हुए प्रियंका चहर चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. बिग बॉस 16 के बाद दर्शक उन्हें किसी बड़े प्रोजेक्ट में देखने का इंतजार कर रहे थे, और अब वह नागिन 7 की लीड बनकर पूरी तरह स्पॉटलाइट में लौट आई हैं. एकता कपूर के आइकॉनिक सुपरनैचुरल फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनना किसी भी एक्ट्रेस के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है, और प्रियंका इस जिम्मेदारी को पूरे आत्मविश्वास के साथ निभाने के लिए तैयार हैं.

time to read

2 mins

Mayapuri Edition 2674

Mayapuri

Mayapuri

फिल्म फ्लॉप हुई तो एक्टर को निशाना? कार्तिक आर्यन केस में नेपोटिज्म पर फिर बहस्

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के फैंस आज भी उनकी रहस्यमयी मौत से उबर नहीं पाए हैं.

time to read

2 mins

Mayapuri Edition 2674

Mayapuri

Mayapuri

डियर कॉमरेड का हिंदी रीमेक हुआ फाइनल, जाने कौन निभाएंगे लीड रोल

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की सुपरहिट फिल्म डियर कॉमरेड एक बार फिर सुर्खियों में है. साल 2019 में रिलीज हुई

time to read

1 mins

Mayapuri Edition 2674

Mayapuri

Mayapuri

मास्टरशेफ इंडिया में राष्ट्रीय पहचान तक पार्वती की अविश्वसनीय यात्रा

जैसे ही मास्टरशेफ इंडिया एक ऐसे सीजन की शुरुआत कर रहा है जो तरक्की, पार्टनरशिप और राष्ट्रीय गौरव पर आधारित है, एक कहानी भारत के आत्मविश्वास से आगे बढ़ने की एक मजबूत झलक दिखाती है। राजस्थान के बीकानेर से, मां-बेटे की जोड़ी पार्वती सोनी और हिमांग सोनी मास्टरशेफ के मंच पर न सिर्फ महत्वाकांक्षा, बल्कि लचीलेपन, विश्वास और पीढ़ियों की ताकत की एक बहुत ही पर्सनल यात्रा लेकर आए हैं।

time to read

1 min

Mayapuri Edition 2674

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size