कोशिश गोल्ड - मुक्त

बॉलीवुड के जीतू, द जंपिंग जैक जीतेन्द्र ने विश्वास दिलाया कि सिनेमा के प्रति उनका प्रेम कभी कम नहीं होगा। जानिए उनके जीवन की जानी अनजानी बातें

Mayapuri

|

Mayapuri Edition 2650

बॉलीवुड में जिस नायक को उनकी एनर्जी, स्फूर्ति और उछल कूद के लिए एक खास नाम से पुकारा जाता था वो है जीतेंद्र। उनके जमाने के दर्शक उन्हे जंपिंग जैक के नाम से पुकारते थे। आज वही जीतेंद्र 83 साल के होने के बावजूद अभी भी स्फूर्तिवान, आँखों में चमक और भारतीय सिनेमा के स्वर्णिम काल की जीती जागती कहानी के रूप में मौजूद है। उनके कदमों में आज भी स्प्रिंग लगे होने का एहसास होता है। यह बात उन्हे कहने पर वे हँसे थे, बोले, " नहीं नहीं, अब मैं काफी स्थिरता में चलता हूँ।"

- -सुलेना मजुमदार अरोरा

बॉलीवुड के जीतू, द जंपिंग जैक जीतेन्द्र ने विश्वास दिलाया कि सिनेमा के प्रति उनका प्रेम कभी कम नहीं होगा। जानिए उनके जीवन की जानी अनजानी बातें

जीतेन्द्र एक दिग्गज, एक जीवित मिसाल उन लोगों के लिए जो समझते हैं कि उम्र बढ़ने का मतलब सब ख़त्म होना है।

दशकों तक जीतेंद्र ने बॉलीवुड के युवा हीरो के रूप में राज किया है। 1959 से लेकर नब्बे के दशक तक हीरो बने रहें। जीतेंद्र ने राजश्री शांताराम, मुमताज़, सायरा बानो, माला सिन्हा, नंदा, शर्मिला टैगोर, आशा पारेख, बबीता, हेमा मालिनी, मौसमी चटर्जी, रीना रॉय, रेखा, नीतू सिंह, परवीन बाबी, शबाना आजमी, संगीता बिजलानी, अनीता राज, माधवी, पद्मिनी कोल्हापुरी, भानुप्रिया, जया प्रदा, श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित तक, सभी नायिकाओं के साथ काम किया है।

आज भी उनके सामने बैठने पर आपको एक ऐसे व्यक्ति नज़र आएंगे जिसने जीवन के एक मधुर लय पर नाचना सीख लिया है। वे इस तरह से अपनी मुस्कुराहट बिखेरते हैं, मानो जवानी उन्हें अलविदा कहने से इनकार कर रही हो और मानो उनके जवानी का एकमात्र रहस्य कृतज्ञता है, जिसमें गानों के दृश्यों और स्टूडियो की रोशनी के बीच पुराने ज़माने के ज्ञान की झलक भी शामिल है।

जीतेन्द्र उन पलों को याद करते हैं जिन्होंने उनके असाधारण अस्तित्व को आकार दिया। वे अपनी आवाज़ में थोड़ा सा मज़ाक का पुट देते हुए कहते हैं, "सच कहूँ तो, मेरे जवानी के दिन पूरी तरह अनुशासन में नहीं थे।" वे मज़ाक करते हैं, " जब देखो तब अनियंत्रित जिंदगी में लगा रहता था। जवानी की ताकत, जवानी का जोश, बस फिर क्या था? सारी गंदी आदतें मैंने पाल रखी थी। शराब, सिगरेट, जुआ तम्बाकू, क्या क्या बुरी आदतें मुझमें नहीं थी? लंदन में जाकर कैसिनो की लत लग गई थी। मैंने बहुत पैसे इन्ही आदतों में खराब किया। उस समय पता नहीं चलता था कि कितना बुरा असर पड़ रहा है मेरे शरीर में। खैर, पचास वर्ष के होते ही मैंने वो सारी आदतें छोड़ दी। दशकों पहले मुझमें कुछ बदल गया। वो सारी तथाकथित 'बुरी आदतें' गायब हो गईं, और मैंने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।"

Mayapuri से और कहानियाँ

Mayapuri

Mayapuri

सिंगल थियेटर्स की वापसी ! भारत मे शुरू हुए 9000 एकल सिनेमा घर। टिकट रेट सिर्फ 112, 150 और 200

सिनेमा प्रेमियों के लिए खुशखबरी है।

time to read

2 mins

Mayapuri Edition 2674

Mayapuri

Mayapuri

लल्लनटॉप का वाद-विवाद : 'क्या ईश्वर हैं?' एक विव्दतापूर्ण आलोचना है या व्यक्तिगत हमलों को दावत

सौरभ द्विवेदी के लल्लनटॉप के एक हालिया एपिसोड ने भगवान के अस्तित्व पर प्रसिद्ध बॉलीवुड गीतकार-कवि जावेद अख्तर और प्रमुख धार्मिक विद्वान मुफ्ती शमाइल नदवी के बीच हुए वाद-विवाद के साथ काफी विवाद खड़ा कर दिया है। हालांकि इस संवाद का उद्देश्य दार्शनिक जांच करना था, लेकिन यह अब धार्मिक विवादों में शामिल होने वाले सार्वजनिक बुद्धिजीवियों की योग्यता और इरादे पर व्यापक चर्चा में बदल गया है।

time to read

3 mins

Mayapuri Edition 2674

Mayapuri

Mayapuri

अपने बकेट लिस्ट में सालों से संभाल कर रखा सपना पूरा किया दीपिका पादुकोण ने

बॉलीवुड की ग्लोबल स्टार दीपिका पादुकोण ने साल के आख़िरी दिनों में अपनी ज़िंदगी की एक बहुत प्यारी इच्छा पूरी कर ली। अमेरिका के लास वेगास में उन्होंने मशहूर पॉप बैंड बैकस्ट्रीट बॉयज़ का लाइव कॉन्सर्ट देखा और वो भी अपनी बचपन की दोस्त स्नेहा रामचंदर के साथ। यह सिर्फ एक कॉन्सर्ट नहीं था, बल्कि दीपिका के लिए एक ऐसा सपना था जो उन्होंने अपनी बकेट लिस्ट में सालों से संभाल कर रखा था।

time to read

2 mins

Mayapuri Edition 2674

Mayapuri

Mayapuri

सोनी सब "पुष्पा इम्पॉसिबल" में रेखा बहन की मौत के पीछे का कादंबरी का गहरा राज सामने आता है।

सोनी सब का शो “पुष्पा इम्पॉसिबल” अपनी दमदार कहानी से दर्शकों को बांधे हुए है, जो रहस्यों, धोखे और मुश्किल फैसलों से भरी है।

time to read

2 mins

Mayapuri Edition 2674

Mayapuri

Mayapuri

'इक्कीस' के स्टार-स्टडेड प्रीमियर में लेजेंडरी धर्मेंद्र-जी के सम्मान के साथ अगस्त्य नंदा की भी हुई खूब तारीफ

1 जनवरी 2026 को रिलीज हुई फिल्म 'इक्कीस' निश्चित रूप से महान धर्मेंद्र के सभी उत्साही और वफादार प्रशंसकों के लिए \"खुशी और आंसुओं से भरा नव वर्ष का सिनेमाई उपहार\" - क्योंकि यह दिग्गज बहुमुखी महान अभिनेता की आखिरी और अंतिम फिल्म है जिसमें उन्होंने अभिनय किया है!

time to read

2 mins

Mayapuri Edition 2674

Mayapuri

कालीकांत जैसे विलेन का अंत होना ही थाः “जागृति - एक नई सुबह” में आए एक बड़े मोड़ पर बोले आर्य बब्बर

ज़ी टीवी का शो 'जागृति - एक नई सुबह' अब एक बेहद जज़्बाती और अहम मोड़ की ओर बढ़ रहा है।

time to read

2 mins

Mayapuri Edition 2674

Mayapuri

Mayapuri

'नागिन 7' में लीड रोल के दबाव पर प्रियंका चहर चौधरी ने तोड़ी

टीवी की दुनिया में लंबे इंतजार के बाद दमदार वापसी करते हुए प्रियंका चहर चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. बिग बॉस 16 के बाद दर्शक उन्हें किसी बड़े प्रोजेक्ट में देखने का इंतजार कर रहे थे, और अब वह नागिन 7 की लीड बनकर पूरी तरह स्पॉटलाइट में लौट आई हैं. एकता कपूर के आइकॉनिक सुपरनैचुरल फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनना किसी भी एक्ट्रेस के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है, और प्रियंका इस जिम्मेदारी को पूरे आत्मविश्वास के साथ निभाने के लिए तैयार हैं.

time to read

2 mins

Mayapuri Edition 2674

Mayapuri

Mayapuri

फिल्म फ्लॉप हुई तो एक्टर को निशाना? कार्तिक आर्यन केस में नेपोटिज्म पर फिर बहस्

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के फैंस आज भी उनकी रहस्यमयी मौत से उबर नहीं पाए हैं.

time to read

2 mins

Mayapuri Edition 2674

Mayapuri

Mayapuri

डियर कॉमरेड का हिंदी रीमेक हुआ फाइनल, जाने कौन निभाएंगे लीड रोल

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की सुपरहिट फिल्म डियर कॉमरेड एक बार फिर सुर्खियों में है. साल 2019 में रिलीज हुई

time to read

1 mins

Mayapuri Edition 2674

Mayapuri

Mayapuri

मास्टरशेफ इंडिया में राष्ट्रीय पहचान तक पार्वती की अविश्वसनीय यात्रा

जैसे ही मास्टरशेफ इंडिया एक ऐसे सीजन की शुरुआत कर रहा है जो तरक्की, पार्टनरशिप और राष्ट्रीय गौरव पर आधारित है, एक कहानी भारत के आत्मविश्वास से आगे बढ़ने की एक मजबूत झलक दिखाती है। राजस्थान के बीकानेर से, मां-बेटे की जोड़ी पार्वती सोनी और हिमांग सोनी मास्टरशेफ के मंच पर न सिर्फ महत्वाकांक्षा, बल्कि लचीलेपन, विश्वास और पीढ़ियों की ताकत की एक बहुत ही पर्सनल यात्रा लेकर आए हैं।

time to read

1 min

Mayapuri Edition 2674

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size