कोशिश गोल्ड - मुक्त

क्या बॉक्स ऑफिस की इमरजेंसी होगी 'आजाद'?

Mayapuri

|

Mayapuri Digital Edition 252

आजकल कुछ ज्यादा ही ऐसा होने लगा है, या तो यह बॉलीवुड फिल्मों का बढ़ता आत्मविश्वास है या फिर हाई ऑकटेन प्रतिस्पर्धा का स्पिरिट। दो बहुप्रतीक्षित फिल्में जब एक ही दिन रिलीज़ होने की जिद के साथ बड़े पर्दे पर दर्शकों का ध्यान खींचने के लिए संघर्ष कर रही हो तो उसका नतीजा तो शेयर ले-बेच की तरह कांटे की टक्कर होना तय है।

- Sulena Majumdar Arora

क्या बॉक्स ऑफिस की इमरजेंसी होगी 'आजाद'?

किसी के फायदे तो किसी के नुकसान के डर से भला कौन इंकार कर सकता है? लेकिन भूलभुलैया 3 और सिंघम रिटर्न्स ने यह हिम्मत दिखाई थी और कमोबेश दोनों 2024 के ब्लॉक बस्टर फिल्मों की लिस्ट में शुमार हो गई। अब एक बार फिर से 17 जनवरी को कंगना रनौत की बहुचर्चित और बहुप्रतीक्षित विवादास्पद फ़िल्म 'इमर्जेंसी' जो भारत और बांग्लादेश के बीच चलते टेंशन की वजह से ऑलरेडी बांग्लादेश में बैन हो चुकी, तथा अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आजाद' एक साथ प्रदर्शित होने का जोखिम उठा रही है। ये दोनों फिल्में कोई छोटे बजट की फ़िल्में नहीं हैं, ये फिल्में रेसलरों की तरह हैं जो दर्शकों के अटेंशन के लिए लड़ने भिड़ने को तैयार हैं।

सबसे पहले बात करते हैं इमरजेंसी की- ये है कंगना रनौत की बेबी। कंगना आज भारत की एक जानी मानी अभिनेत्री ही नहीं बल्कि एक शक्तिशाली, मुखर महिला भी हैं जो इस सदी की सबसे जटिल राजनीतिक समय में से एक के दौरान, इंदिरा गांधी की विवादास्पद कहानी बताने का साहस कर रही है। यह फिल्म 'इमरजेन्सी' एक टाइम मशीन की तरह है जो आपको 1975 में वापस ले जाती है जब भारत आम जीवन का माहौल आज से बिल्कुल अलग था।

कंगना ने अपनी इस फिल्म में सिर्फ अभिनय ही नहीं किया हैं, बल्कि इसका निर्देशन, लेखन और निर्माण भी किया हैं। विश्वास कर सकते हैं कि वह कितना चुनौतीपूर्ण रहा है? वह दुनिया के सामने वो सच दिखाना चाहती है कि कैसे एक शक्तिशाली राजनीतिक नेता कठिन समय में क्या निर्णय लेती रही। यह फिल्म एक इतिहास की किताब की तरह है जो पर्दे पर जीवंत हो उठी है। संक्षेप में बताऊँ तो फ़िल्म में कई तथ्यों के साथ यह दिखाया गया कि आपातकाल के दौरान इंदिरा गांधी ने देश को कैसे प्रबंधित किया। पहले ये फ़िल्म 6 सितंबर में रिलीज़ होने वाली थी जो अब 17 जनवरी को रिलीज़ की जा रही है।

फिल्म में कंगना, अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन सतीश कौशिक, अशोक छाबड़ा, विषक नायर, अधीर भट्ट, जैसे शानदार कलाकार हैं। वे सिर्फ एक अभिनेता ही नहीं हैं बल्कि ये दिग्गज हैं जो किसी भी किरदार को वास्तविक बना सकते हैं। इस फिल्म को प्रामाणिक बनाने के लिए कंगना ने बहुत मेहनत की है। वह चाहती हैं कि इसे देखने वाला प्रत्येक व्यक्ति यह महसूस करे कि वे वास्तव में 1975 में जी रहे हैं।

Mayapuri से और कहानियाँ

Mayapuri

Mayapuri

सिंगल थियेटर्स की वापसी ! भारत मे शुरू हुए 9000 एकल सिनेमा घर। टिकट रेट सिर्फ 112, 150 और 200

सिनेमा प्रेमियों के लिए खुशखबरी है।

time to read

2 mins

Mayapuri Edition 2674

Mayapuri

Mayapuri

लल्लनटॉप का वाद-विवाद : 'क्या ईश्वर हैं?' एक विव्दतापूर्ण आलोचना है या व्यक्तिगत हमलों को दावत

सौरभ द्विवेदी के लल्लनटॉप के एक हालिया एपिसोड ने भगवान के अस्तित्व पर प्रसिद्ध बॉलीवुड गीतकार-कवि जावेद अख्तर और प्रमुख धार्मिक विद्वान मुफ्ती शमाइल नदवी के बीच हुए वाद-विवाद के साथ काफी विवाद खड़ा कर दिया है। हालांकि इस संवाद का उद्देश्य दार्शनिक जांच करना था, लेकिन यह अब धार्मिक विवादों में शामिल होने वाले सार्वजनिक बुद्धिजीवियों की योग्यता और इरादे पर व्यापक चर्चा में बदल गया है।

time to read

3 mins

Mayapuri Edition 2674

Mayapuri

Mayapuri

अपने बकेट लिस्ट में सालों से संभाल कर रखा सपना पूरा किया दीपिका पादुकोण ने

बॉलीवुड की ग्लोबल स्टार दीपिका पादुकोण ने साल के आख़िरी दिनों में अपनी ज़िंदगी की एक बहुत प्यारी इच्छा पूरी कर ली। अमेरिका के लास वेगास में उन्होंने मशहूर पॉप बैंड बैकस्ट्रीट बॉयज़ का लाइव कॉन्सर्ट देखा और वो भी अपनी बचपन की दोस्त स्नेहा रामचंदर के साथ। यह सिर्फ एक कॉन्सर्ट नहीं था, बल्कि दीपिका के लिए एक ऐसा सपना था जो उन्होंने अपनी बकेट लिस्ट में सालों से संभाल कर रखा था।

time to read

2 mins

Mayapuri Edition 2674

Mayapuri

Mayapuri

सोनी सब "पुष्पा इम्पॉसिबल" में रेखा बहन की मौत के पीछे का कादंबरी का गहरा राज सामने आता है।

सोनी सब का शो “पुष्पा इम्पॉसिबल” अपनी दमदार कहानी से दर्शकों को बांधे हुए है, जो रहस्यों, धोखे और मुश्किल फैसलों से भरी है।

time to read

2 mins

Mayapuri Edition 2674

Mayapuri

Mayapuri

'इक्कीस' के स्टार-स्टडेड प्रीमियर में लेजेंडरी धर्मेंद्र-जी के सम्मान के साथ अगस्त्य नंदा की भी हुई खूब तारीफ

1 जनवरी 2026 को रिलीज हुई फिल्म 'इक्कीस' निश्चित रूप से महान धर्मेंद्र के सभी उत्साही और वफादार प्रशंसकों के लिए \"खुशी और आंसुओं से भरा नव वर्ष का सिनेमाई उपहार\" - क्योंकि यह दिग्गज बहुमुखी महान अभिनेता की आखिरी और अंतिम फिल्म है जिसमें उन्होंने अभिनय किया है!

time to read

2 mins

Mayapuri Edition 2674

Mayapuri

कालीकांत जैसे विलेन का अंत होना ही थाः “जागृति - एक नई सुबह” में आए एक बड़े मोड़ पर बोले आर्य बब्बर

ज़ी टीवी का शो 'जागृति - एक नई सुबह' अब एक बेहद जज़्बाती और अहम मोड़ की ओर बढ़ रहा है।

time to read

2 mins

Mayapuri Edition 2674

Mayapuri

Mayapuri

'नागिन 7' में लीड रोल के दबाव पर प्रियंका चहर चौधरी ने तोड़ी

टीवी की दुनिया में लंबे इंतजार के बाद दमदार वापसी करते हुए प्रियंका चहर चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. बिग बॉस 16 के बाद दर्शक उन्हें किसी बड़े प्रोजेक्ट में देखने का इंतजार कर रहे थे, और अब वह नागिन 7 की लीड बनकर पूरी तरह स्पॉटलाइट में लौट आई हैं. एकता कपूर के आइकॉनिक सुपरनैचुरल फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनना किसी भी एक्ट्रेस के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है, और प्रियंका इस जिम्मेदारी को पूरे आत्मविश्वास के साथ निभाने के लिए तैयार हैं.

time to read

2 mins

Mayapuri Edition 2674

Mayapuri

Mayapuri

फिल्म फ्लॉप हुई तो एक्टर को निशाना? कार्तिक आर्यन केस में नेपोटिज्म पर फिर बहस्

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के फैंस आज भी उनकी रहस्यमयी मौत से उबर नहीं पाए हैं.

time to read

2 mins

Mayapuri Edition 2674

Mayapuri

Mayapuri

डियर कॉमरेड का हिंदी रीमेक हुआ फाइनल, जाने कौन निभाएंगे लीड रोल

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की सुपरहिट फिल्म डियर कॉमरेड एक बार फिर सुर्खियों में है. साल 2019 में रिलीज हुई

time to read

1 mins

Mayapuri Edition 2674

Mayapuri

Mayapuri

मास्टरशेफ इंडिया में राष्ट्रीय पहचान तक पार्वती की अविश्वसनीय यात्रा

जैसे ही मास्टरशेफ इंडिया एक ऐसे सीजन की शुरुआत कर रहा है जो तरक्की, पार्टनरशिप और राष्ट्रीय गौरव पर आधारित है, एक कहानी भारत के आत्मविश्वास से आगे बढ़ने की एक मजबूत झलक दिखाती है। राजस्थान के बीकानेर से, मां-बेटे की जोड़ी पार्वती सोनी और हिमांग सोनी मास्टरशेफ के मंच पर न सिर्फ महत्वाकांक्षा, बल्कि लचीलेपन, विश्वास और पीढ़ियों की ताकत की एक बहुत ही पर्सनल यात्रा लेकर आए हैं।

time to read

1 min

Mayapuri Edition 2674

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size