कोशिश गोल्ड - मुक्त
2016 कीं 'डिवाइन लवर्स' ही 'टीकू वेड्स शेरू' है..." कंगना रनौत
Mayapuri
|Mayapuri Digital Edition 169
2016 में बड़े भव्य स्तर पर एक फिल्म "डिवाइन लवर्स" की शुरूआत हुई थी, जिसके निर्देशक साई कबीर थे और फिल्म में इरफान खान व कंगना रनौत की अहम भूमिका थी।
उस प्रेस कॉफ्रेंस में कंगना रनौत ने इस फिल्म को दिल के करीब बताया था। मगर तकदीर का खेल देखिए, वह फिल्म नही बन सकी। फिल्म के न बनने की मूल वजह फिल्म के निर्देशक साई कबीर का पूरे तीन चार वर्ष तक गंभीर रूप से बीमार रहना था। इसी बीच अभिनेता इरफान खान की कैंसर से असामायिक मौत हो गयी। तब हर किसी ने इस फिल्म के बनने की उम्मीद पूरी तरह से छोड़ दी थी। लेकिन कोविड के दौरान कंगना रनौत को इस कहानी ने फिर से विचार करने के लिए उकसाया। उस वक्त तक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता और पद्मश्री से नवाजी जा चुकी अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपना प्रोडक्शन हाउस खोल लिया था और बतौर निर्माता व निर्देशक पहली फिल्म "इमरजेंसी" की घोषणा भी कर दी थी। पर 'डिवाइन लवर्स' की कहानी उनके दिमाग में घूम रही थी। इसी के चलते कोविड में ही साई कबीर के ही निर्देशन में इस कहानी पर अपने प्रोडक्शन हाउस "मणिकर्णिका प्रोडक्शन' के तहत इसका निर्माण करने का निर्णय लिया। पर इरफान खान का निधन हो चुका था। 'डिवाइन लवर्स' की घोषणा हुए पांच वर्ष गुजर गए थे। इन पांच वर्ष में कंगना रनौत के अंदर भी बदलाव आ चुके थे। इसलिए काफी सोच विचार के बाद कंगना रनौत ने फिल्म का नाम बदलकर "टीकू वेड्स शेरू कर दिया और इरफान खान वाले किरदार के लिए नवाजुद्दीन सिद्दिकी तथा अपने किरदार के लिए नई अदाकारा अवनीत कौर को चुना। अब यह फिल्म 23 जून से "अमेजॉन प्राइम पर स्ट्रीम होने वाली है।
फिल्म का प्री-प्रोडक्शन अक्टूबर 2021 में शुरू हुआ था। प्रिंसिपल फोटोग्राफी 8 नवंबर 2021 को मुंबई में शुरू हुई। आउटडोर शेड्यूल 20 दिसंबर 2021 को भोपाल में किया गया। इसका आखिरी शेड्यूल 22 जनवरी 2022 से वापस मुंबई में शुरू हुआ था और एक फरवरी 2022 को इसकी शूटिंग पूरी हो गयी थी. उसके बाद पोस्ट प्रोडक्शन में काफी वक्त लगा।
यह कहानी Mayapuri के Mayapuri Digital Edition 169 संस्करण से ली गई है।
हजारों चुनिंदा प्रीमियम कहानियों और 10,000 से अधिक पत्रिकाओं और समाचार पत्रों तक पहुंचने के लिए मैगज़्टर गोल्ड की सदस्यता लें।
क्या आप पहले से ही ग्राहक हैं? साइन इन करें
Mayapuri से और कहानियाँ
Mayapuri
सिंगल थियेटर्स की वापसी ! भारत मे शुरू हुए 9000 एकल सिनेमा घर। टिकट रेट सिर्फ 112, 150 और 200
सिनेमा प्रेमियों के लिए खुशखबरी है।
2 mins
Mayapuri Edition 2674
Mayapuri
लल्लनटॉप का वाद-विवाद : 'क्या ईश्वर हैं?' एक विव्दतापूर्ण आलोचना है या व्यक्तिगत हमलों को दावत
सौरभ द्विवेदी के लल्लनटॉप के एक हालिया एपिसोड ने भगवान के अस्तित्व पर प्रसिद्ध बॉलीवुड गीतकार-कवि जावेद अख्तर और प्रमुख धार्मिक विद्वान मुफ्ती शमाइल नदवी के बीच हुए वाद-विवाद के साथ काफी विवाद खड़ा कर दिया है। हालांकि इस संवाद का उद्देश्य दार्शनिक जांच करना था, लेकिन यह अब धार्मिक विवादों में शामिल होने वाले सार्वजनिक बुद्धिजीवियों की योग्यता और इरादे पर व्यापक चर्चा में बदल गया है।
3 mins
Mayapuri Edition 2674
Mayapuri
अपने बकेट लिस्ट में सालों से संभाल कर रखा सपना पूरा किया दीपिका पादुकोण ने
बॉलीवुड की ग्लोबल स्टार दीपिका पादुकोण ने साल के आख़िरी दिनों में अपनी ज़िंदगी की एक बहुत प्यारी इच्छा पूरी कर ली। अमेरिका के लास वेगास में उन्होंने मशहूर पॉप बैंड बैकस्ट्रीट बॉयज़ का लाइव कॉन्सर्ट देखा और वो भी अपनी बचपन की दोस्त स्नेहा रामचंदर के साथ। यह सिर्फ एक कॉन्सर्ट नहीं था, बल्कि दीपिका के लिए एक ऐसा सपना था जो उन्होंने अपनी बकेट लिस्ट में सालों से संभाल कर रखा था।
2 mins
Mayapuri Edition 2674
Mayapuri
सोनी सब "पुष्पा इम्पॉसिबल" में रेखा बहन की मौत के पीछे का कादंबरी का गहरा राज सामने आता है।
सोनी सब का शो “पुष्पा इम्पॉसिबल” अपनी दमदार कहानी से दर्शकों को बांधे हुए है, जो रहस्यों, धोखे और मुश्किल फैसलों से भरी है।
2 mins
Mayapuri Edition 2674
Mayapuri
'इक्कीस' के स्टार-स्टडेड प्रीमियर में लेजेंडरी धर्मेंद्र-जी के सम्मान के साथ अगस्त्य नंदा की भी हुई खूब तारीफ
1 जनवरी 2026 को रिलीज हुई फिल्म 'इक्कीस' निश्चित रूप से महान धर्मेंद्र के सभी उत्साही और वफादार प्रशंसकों के लिए \"खुशी और आंसुओं से भरा नव वर्ष का सिनेमाई उपहार\" - क्योंकि यह दिग्गज बहुमुखी महान अभिनेता की आखिरी और अंतिम फिल्म है जिसमें उन्होंने अभिनय किया है!
2 mins
Mayapuri Edition 2674
Mayapuri
कालीकांत जैसे विलेन का अंत होना ही थाः “जागृति - एक नई सुबह” में आए एक बड़े मोड़ पर बोले आर्य बब्बर
ज़ी टीवी का शो 'जागृति - एक नई सुबह' अब एक बेहद जज़्बाती और अहम मोड़ की ओर बढ़ रहा है।
2 mins
Mayapuri Edition 2674
Mayapuri
'नागिन 7' में लीड रोल के दबाव पर प्रियंका चहर चौधरी ने तोड़ी
टीवी की दुनिया में लंबे इंतजार के बाद दमदार वापसी करते हुए प्रियंका चहर चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. बिग बॉस 16 के बाद दर्शक उन्हें किसी बड़े प्रोजेक्ट में देखने का इंतजार कर रहे थे, और अब वह नागिन 7 की लीड बनकर पूरी तरह स्पॉटलाइट में लौट आई हैं. एकता कपूर के आइकॉनिक सुपरनैचुरल फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनना किसी भी एक्ट्रेस के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है, और प्रियंका इस जिम्मेदारी को पूरे आत्मविश्वास के साथ निभाने के लिए तैयार हैं.
2 mins
Mayapuri Edition 2674
Mayapuri
फिल्म फ्लॉप हुई तो एक्टर को निशाना? कार्तिक आर्यन केस में नेपोटिज्म पर फिर बहस्
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के फैंस आज भी उनकी रहस्यमयी मौत से उबर नहीं पाए हैं.
2 mins
Mayapuri Edition 2674
Mayapuri
डियर कॉमरेड का हिंदी रीमेक हुआ फाइनल, जाने कौन निभाएंगे लीड रोल
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की सुपरहिट फिल्म डियर कॉमरेड एक बार फिर सुर्खियों में है. साल 2019 में रिलीज हुई
1 mins
Mayapuri Edition 2674
Mayapuri
मास्टरशेफ इंडिया में राष्ट्रीय पहचान तक पार्वती की अविश्वसनीय यात्रा
जैसे ही मास्टरशेफ इंडिया एक ऐसे सीजन की शुरुआत कर रहा है जो तरक्की, पार्टनरशिप और राष्ट्रीय गौरव पर आधारित है, एक कहानी भारत के आत्मविश्वास से आगे बढ़ने की एक मजबूत झलक दिखाती है। राजस्थान के बीकानेर से, मां-बेटे की जोड़ी पार्वती सोनी और हिमांग सोनी मास्टरशेफ के मंच पर न सिर्फ महत्वाकांक्षा, बल्कि लचीलेपन, विश्वास और पीढ़ियों की ताकत की एक बहुत ही पर्सनल यात्रा लेकर आए हैं।
1 min
Mayapuri Edition 2674
Translate
Change font size
