कोशिश गोल्ड - मुक्त
सवालों से घिरा सैफ पर हमला
Manohar Kahaniyan
|February 2025
बौलीवुड हीरो सैफ अली खान पर चाकू से हमला तब हुआ, जब वह मुंबई के अपने घर में आधी को सो रहा था. इसे ले कर बौलीवुड और सोशल मीडिया से ले कर सियासत के गलियारे तक में कई सवाल उठ खड़े हुए. यहां तक कि पकड़े गए बांग्लादेशी हमलावर के पिता तक ने सवाल उठाए. आखिर क्या है सच, जिस का खुलासा होना अभी बाकी है?
बांग्लादेश का रहने वाला मोहम्मद शरीफुल इसलाम शहजाद कुछ महीने पहले रोजीरोटी की तलाश में अपने देश से छिपतेछिपाते भारत चला आया था. कामकाज की तलाश में मुंबई पहुंच गया. वहां जा कर छोटामोटा काम करने लगा. उसे कोई ढंग का काम नहीं मिल पाया था, जिस से गुजर बसर करना बहुत मुश्किल हो रहा था. वैसे वह बांग्लादेश का जानामाना कुश्ती का खिलाड़ी था. कम वजन वाली कैटेगरी में कुश्ती खेलता था. वह जिला स्तर और नैशनल चैंपियनशिप में कुश्ती खेल चुका था.
उसे नए साल में बांद्रा के एक होटल में काम मिल गया था. उस की शिफ्ट 16 जनवरी, 2025 को देर रात में खत्म हुई. इस के बाद वह पैदल ही अपने ठहरने की जगह पर जा रहा था. वह इलाके में पैदल ही चलता था. ऊंचीऊंची इमारतों को निहारता रहता था. उस की नजर उस इमारत पर टिकी रहती थी, जहां कोई गार्ड और सीसीटीवी नहीं होता था, जिस से वहां आसानी से चोरी आदि कर सके. उसे मालूम था कि ऐसा इमारत के पीछे के हिस्से में होता है. संयोग से उसे एक इमारत दिख गई, जहां सन्नाटा और धुंधली रोशनी थी.
यह देख कर उस ने इमारत में दाखिल होने का मन बनाया. जहां से वह इमारत में दखिल हुआ, वह पार्किंग एरिया था. सीढ़ियों के रास्ते वह सीढ़ियों के फायर एग्जिट के पास जा पहुंचा. वहां बनी सीढ़ियों से वह 11वीं मंजिल तक पहुंच गया. उस के बाद इसे पाइपों के लिए बने डक्ट एरिया में जाने का रास्ता मिल गया.
इस में घुसने के बाद वह सीधे मकान में बने बाथरूम के अंदर जा पहुंचा. वह खुश था कि उसे बड़े घर में घुसने में सफलता मिल गई थी और अच्छा माल हाथ लग सकता है.
चोरी के इरादे से घुसे शख्स ने क्यों किया सैफ अली खान पर हमला
बाथरूम से बाहर निकलते ही हलचल हो गई. उसे नहीं पता था कि यह घर किस का है. जबकि वहां बौलीवुड स्टार सैफ अली खान और करीना कपूर अपने परिवार के साथ रहते हैं. घर के अधिकतर सदस्य सोए हुए थे, लेकिन घर में सैफ अली कुछ समय पहले साउथ अफ्रीका से मुंबई लौटा था. वह कुछ समय पहले ही अपने कमरे में सोने के लिए गया था.
यह कहानी Manohar Kahaniyan के February 2025 संस्करण से ली गई है।
हजारों चुनिंदा प्रीमियम कहानियों और 10,000 से अधिक पत्रिकाओं और समाचार पत्रों तक पहुंचने के लिए मैगज़्टर गोल्ड की सदस्यता लें।
क्या आप पहले से ही ग्राहक हैं? साइन इन करें
Manohar Kahaniyan से और कहानियाँ
Manohar Kahaniyan
मामी से मोहब्बत
मई, 2025 के अंतिम सप्ताह में मंजू की रिश्तेदारी में शादी थी.
13 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
शादी में छिपी साजिश
पिछले अंक में आप ने पढ़ा कि धनराजजी और उन की पत्नी अंजलि ने अपनी बेटी प्रिया की शादी राज के साथ तय कर दी थी.
13 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
नक्सलियों का मिलिट्री ब्रेन माडवी हिडमा
बस्तर के घनघोर और बियाबान जंगल छत्तीसगढ़ राज्य के दक्षिणी भाग में स्थित है.
5 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
मालिक ने ही चुराए 32 करोड़ के हीरे
डायमंड और साड़ियों के लिए मशहूर गुजरात के सूरत शहर के कापोद्रा इलाके के कपूरवाडी में स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी और रविवार की 3 दिनों की लगातार छुट्टी के बाद 18 अगस्त, 2025 को जब डी. के. संस के मालिक देवेंद्र कुमार चौधरी अपनी कंपनी पहुंचे तो गेट में लगा ताला खुला हुआ था. यह देख कर वह चौंके. जल्दीजल्दी सीढ़ियां चढ़ कर चौथी मंजिल पर पहुंचे तो वहां सब कुछ अस्तव्यस्त था. उन्हें लगा कि कुछ तो गड़बड़ है. वह सीधे वहां पहुंचे, जहां हीरे रखने वाली तिजोरी रखी थी.
9 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
ठगी का फरजी दूतावास
नटवर लाल को गुजरे हुए जमाना हो गया, लेकिन उस के जैसी कहानी को आगे बढ़ाने वालों की अब भी कमी नहीं है. ऐसी ही महाठगी की कहानी सामने आई है गाजियाबाद से. दिल्ली में करीब डेढ़ सौ से ज्यादा देशों के दूतावास या उच्चायोग मौजूद हैं, लेकिन हर्षवर्धन जैन नाम के एक नटवर लाल ने गाजियाबाद में एक नहीं, बल्कि 4-4 फरजी दूतावास खोल डाले. इन फरजी दूतावासों के जरिए उस ने ऐसेऐसे गैरकानूनी कार्य किए कि...
12 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
'कमला पसंद' मालिक की बहू के सुसाइड का राज
'घरेलू कलह मध्यमवर्गीय परिवारों में ही होती है, ' लोगों की इस धारणा को 'कमला पसंद' औद्योगिक घराने में घटी घटना ने नकार दिया है. लोगों को आश्चर्य इस बात पर है कि अरबपति परिवार की बहू दीप्ति चौरसिया ने साधनसंपन्न होने के बावजूद आत्महत्या क्यों की?
5 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
चीटर कौन दरोगा या उस की बीवी
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के बी. बी. नगर का रहने वाला आदित्य कुमार लोचन यूपी पुलिस में दरोगा था. गांव के ही ताऊजी दिव्यांशी चौधरी नाम की युवती का रिश्ता आदित्य कुमार के लिए ले कर आए थे. जब आदित्य कुमार को पता चला कि उसे दहेज में स्कॉर्पियो और लाखों के जेवर मिलने वाले हैं तो उस ने शादी के लिए हां कर दी. पर कहते हैं न कि लालच बुरी बला है और इसी बला ने दरोगाजी को घेर लिया.
14 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
लाल किला बम ब्लास्ट आतंक का डोक्टर मौड्यूल
लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के बाद जांच एजेंसियों को जो जानकारी मिली, उस से खुफिया एजेंसियों की नींद उड़ चुकी है. अल फलाह यूनिवर्सिटी में डाक्टरों ने जिस तरह आतंक का मौड्यूल तैयार किया, वह देश में बड़ी तबाही करने का प्लान था. आखिर उच्चशिक्षित लोग आतंक के दलदल में क्यों उतरे?
7 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
भोली सूरत वाली कातिल प्रेमिका
उत्तरी दिल्ली से एक ऐसी हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है, जिसे सुनकर लोग सन्न रह गए.
1 mins
November 2025
Manohar Kahaniyan
फरजी सीबीआई असली डकैती
फिल्म 'स्पैशल 26' की तर्ज पर दिल्ली के एक प्रौपर्टी डीलर के औफिस में 7 लोगों की फरजी सीबीआई टीम ने छापा मार कर ढाई करोड़ रुपए लूट लिए. आखिर कौन थे ये लोग और उन्होंने कैसे बनाया इस बड़ी लूट का फुलप्रूफ प्लान?
13 mins
November 2025
Listen
Translate
Change font size

