कोशिश गोल्ड - मुक्त
टोनी के टैटू
Champak - Hindi
|March First 2025
प्रधानमंत्री तनवीर सिंह टाइगर ड्रीमफ्लावर वन के अपने नियमित दौरे पर थे, तो उन्होंने टोनी सियार की दुकान पर बड़ी भीड़ देखी. उन्हें हैरानी हुई, क्योंकि टोनी जूस की दुकान चलाता था, जो केवल गर्मियों के दौरान ही खुलती थी और जंगल में अभी भी सर्दी थी.
तनवीर सिंह ने घर वापस जाते हुए सोचा, 'शायद टोनी सर्दियों में भुनी हुई मूंगफली बेच रहा है.' वहां वह अपने सचिव जग्गी बंदर से मिला और उस से अपनी जिज्ञासा व्यक्त की.
जग्गी ने जवाब दिया, “सर, वह खाना नहीं बेच रहा है.”
तनवीर सिंह ने पूछा, “तो फिर उस के स्टौल पर इतनी भीड़ क्यों जुटी है? क्या वह जादू दिखा रहा है?”
जग्गी ने सही जवाब देने का फैसला किया वरना तनवीर सिंह के सवाल कभी खत्म नहीं होते.उस ने जवाब दिया, “सर, इन दिनों शहर में टैटू बहुत लोकप्रिय हैं. बिक्कू भालू, जो पिछले साल शहर के चिड़ियाघर से भाग गया था और हमारे जंगल से गुजरा था, उस ने हमें बताया कि चिड़ियाघर में एक अस्थायी टैटू काउंटर है, जो जानवरों से ज्यादा बच्चों को आकर्षित कर रहा है.”
तनवीर सिंह यह सुन कर जोर से हंसे और बोले, “तो असली जानवरों को देखने का आनंद लेने के बजाय मनुष्य अपने शरीर पर टैटू के रूप में जानवरों की तसवीरें गुदवाना पसंद करते हैं.”जग्गी ने जवाब दिया, “हां, इसीलिए टोनी सियार ने अपने स्टौल को टैटू की दुकान के रूप में इस्तेमाल करने का फैसला किया है. वह वाकई अच्छा चल रहा है. हर कोई टैटू बनवाने के लिए उत्सुक है. यही कारण है कि शाम के समय वहां बहुत भीड़ होती है.”
तनवीर सिंह ने पूछा, “उस के टैटू में ऐसी क्या खास बात है?”
“सर, टोनी के टैटू परमानेंट नहीं हैं. वे 7 दिन बाद ही गायब हो जाते हैं, इसलिए वह एक ही जानवर पर कई बार अलग-अलग टैटू बनाता है,” जग्गी ने जवाब दिया.तनवीर सिंह ने कहा, “यह तो दिलचस्प है, मैं भी टैटू बनवाना चाहता हूं...”
“सर, कृपया आप इस झंझट में न पड़ें,” जग्गी ने बीच में ही टोकते हुए तनवीर सिंह को चेतावनी दी, “कल मेरी दोस्त ब्रिडा बीवर ने टोनी से एक टैटू बनवाया था, उस ने आज मुझे बताया कि उस के टैटू पर खुजली हो रही है.”
यह कहानी Champak - Hindi के March First 2025 संस्करण से ली गई है।
हजारों चुनिंदा प्रीमियम कहानियों और 10,000 से अधिक पत्रिकाओं और समाचार पत्रों तक पहुंचने के लिए मैगज़्टर गोल्ड की सदस्यता लें।
क्या आप पहले से ही ग्राहक हैं? साइन इन करें
Champak - Hindi से और कहानियाँ
Champak - Hindi
रविवार के सप्लीमेंट का रहस्य
“हमारी पड़ोसी मिसेज चौहान ने मुझे बताया कि अखबार वाला लड़का संडे सप्लीमेंट देना भूल गया था,” मम्मी ने रम्या को बताया.
5 mins
April Second 2026
Champak - Hindi
मोंटी की शरारत
कमरे में सुबह की हल्की रोशनी फैल रही थी और लोलो भालू नींद में करवट बदल रहा था.
4 mins
April Second 2026
Champak - Hindi
पीले पोस्टबौक्स का जादू
पीपल रोड के कोने पर लगे पीले रंग के पोस्टबौक्स के एक तरफ गड्ढा था, उस का मुंह टेढ़ामेढ़ा बना था और सुनने की आदत के चलते वह थोड़ा बाईं ओर झुका रहता था. कम से कम 11 साल की नैना का तो यही मानना था.
6 mins
April Second 2026
Champak - Hindi
लड्डू का स्वाद
बैडी और भानु दोनों बेहद आलसी सियार थे. वे कभी कोई काम नहीं करते थे और अपना समय दूसरों को बेवकूफ बनाने और धोखा देने में बिताते थे.
5 mins
April Second 2026
Champak - Hindi
इतिहास की आवाज
दिल्ली में एक सुबह हल्की ठंडक थी. नीले आसमान के नीचे कुतुब शांत, गंभीर और गर्व से भरा हुआ दिखाई दिया.
5 mins
April Second 2026
Champak - Hindi
मुसकराने वाला गधा
ईशान और मायरा भाईबहन थे. वे अपने बैग हिलाते हुए जब घर जा रहे थे, तो दोनों इस बात पर बहस कर रहे थे कि उन में कौन ज्यादा बुद्धिमान है.
4 mins
April Second 2026
Champak - Hindi
माइलो की जोखिम भरी पार्टी
जब माइलो चूहा अपने घर पहुंचा, जो आम के एक बड़े पेड़ के नीचे था, तो उस ने एक लिफाफा देखा.
4 mins
April First 2026
Champak - Hindi
विज्ञान का जादू
आज मयंक के स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था.
4 mins
April First 2026
Champak - Hindi
रौबी और खजाना
रौबी ने अपने खिलौनों की टोकरी में देखा और उसे एक प्लास्टिक का फावड़ा मिला. उस ने अपने कैंपिंग टूलबौक्स से सीटी, हेड लैंप और एक फ्लोरोसेंट जैकेट निकाली.
5 mins
April First 2026
Champak - Hindi
डाक्टर पौप्रिंट के नुस्खे
सेनलिन वुड्स के जंगल में मोटेताजे, चश्माधारी डाक्टर फिनियस पांडा रहते थे, जिन्होंने पड़ोस के जंगल में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद अपना खुद का क्लिनिक खोला था।
5 mins
April First 2026
Listen
Translate
Change font size
