कोशिश गोल्ड - मुक्त
मृदा परीक्षण फसल उत्पादकता एवं गुणवत्ता वृद्धि हेतु वरदान
Modern Kheti - Hindi
|15th July 2024
पूरी दुनिया में बढ़ती हुई जनसंख्या का भरण पोषण कृषि पर ही निर्भर है, 1950 के बाद भारत समेत सम्पूर्ण विश्व में जनसंख्या में कुछ ज्यादा ही वृद्धि हुई है। इस बढ़ती हुई जनसंख्या ने हमें कृषि उत्पादन बढ़ाने के तौर तरीकों के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया जिसके फलस्वरूप हरित क्रांति का जन्म हुआ। हरित क्रांति में अधिक खाद्यान्न उत्पादन के लिये किसानों ने रासायनिक उर्वरकों, कृषि रसायनों और सिंचाई साधनों का अंधाधुंध प्रयोग किया जिससे मृदा स्वास्थ्य में भारी कमी आई है।
असंतुलित रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग से मृदा में प्रमुख पोषक तत्वों नाइट्रोजन, फास्फोर्स एवं पोटाश के साथ-साथ गौण एवं सूक्ष्म पोषक तत्वों तथा सल्फर, जिंक, लोहा, कॉपर, बोरोन और मैंगजीन की कमी होने लगी है तथा भूगर्भ जलस्तर नीचे जाने लगा जिसके कारण कृषि उपज के साथ-साथ उत्पाद गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा।
पौधों के अच्छे वृद्धि विकास एवं उच्च गुणवत्ता युक्त उपज प्राप्त करने के लिए सत्रह प्रमुख पोषक तत्वों का मृदा में संतुलित मात्रा में पाया जाना परम आवश्यक है जिसमें से तीन कार्बन, हाईड्रोजन व आक्सीजन पौधे वायु एवं जल से प्राप्त करते हैं तथा शेष 14 पोषक तत्व नाइट्रोजन, फास्फोर्स, पोटाश, कैल्शियम, सल्फर एवं मैग्नीशियम तथा सूक्ष्म पोषक तत्व जिंक, लोहा, बोरान, कापर, क्लोरीन, मोलिब्डेनम एवं निकिल पौधे भूमि से ग्रहण करते हैं।
मृदा परीक्षण : किसान भाई यदि भूमि को सुधारना व कम लागत में अधिक मनाफा कमाना चाहते है, तो मृदा परीक्षण अवश्य करायें, जिससे उचित पोषक तत्व प्रबंधन (मांग आधारित) सुनिश्चित किया जा सके। इससे न केवल मृदा स्वस्थ बनी रहेगी बल्कि उत्पादन लागत में कमी आयेगी। वर्तमान भारतीय कृषि परिदृश्य में उत्पादन लागत को कम करते हुए किसानों की आय बढ़ाने पर जोर देने की जरूरत है।
सभी पोषक तत्वों का फसल उत्पादन में अपना महत्व है, लेकिन कुछ तत्वों की आवश्यकता फसल विशेष को अधिक होती है जैसे दलहन व तिलहन में सल्फर, सल्फर दलहन में सुपाच्य प्रोटीन निर्माण में योगदान करता है व तिलहन में तेल प्रतिशत बढ़ाता है।
यह कहानी Modern Kheti - Hindi के 15th July 2024 संस्करण से ली गई है।
हजारों चुनिंदा प्रीमियम कहानियों और 10,000 से अधिक पत्रिकाओं और समाचार पत्रों तक पहुंचने के लिए मैगज़्टर गोल्ड की सदस्यता लें।
क्या आप पहले से ही ग्राहक हैं? साइन इन करें
Modern Kheti - Hindi से और कहानियाँ
Modern Kheti - Hindi
फिक्की ग्रांट थॉर्नटन ने 2030 तक उच्च मूल्य वाली बागवानी | के विकास के लिए तीन चरणों वाला रोडमैप दिया
उद्योग चैंबर फिक्की और सलाहकार फर्म ग्रांट थॉर्नटन भारत ने देश में वर्ष 2030 तक बागवानी क्षेत्र के विकास का एक रोडमैप प्रस्तुत किया है।
1 min
1st May 2026
Modern Kheti - Hindi
यूरोप और कनाडा में विस्तार की तैयारी में खेतीबडी
पुणे स्थित एग्रीटेक कंपनी खेतीबडी (KhetiBuddy) के संस्थापक विनय नायर का कहना है कि कृषि क्षेत्र में तकनीकी सॉल्यूशन उपलब्ध कराने वाली ज्यादातर कंपनियों के पास खेती का अनुभव नहीं होता है और जिन्हें खेती का अनुभव है, उन्हें टैक्नोलॉजी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती।
1 min
1st May 2026
Modern Kheti - Hindi
धान की सीधी बिजाई - समग्र सिफारिशें
डीएसआर (धान की सीधी बिजाई) से तात्पर्य नर्सरी से रोपाई के स्थान पर सीधे खेत में बोए गए बीजों से चावल की फसल स्थापित करने की प्रक्रिया से है।
3 mins
1st May 2026
Modern Kheti - Hindi
फलों में सूक्ष्म तत्व जिंक की कमी
मिट्टी में अनेक सूक्ष्म तत्वों की कमी पायी गयी है जिसके कारण फलोत्पादन एवं गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव दिखाई पड़ते हैं।
4 mins
1st May 2026
Modern Kheti - Hindi
पशुओं के लिए संतुलित आहार - पेलेट बनाम मैश
पेलेट आहार आधुनिक तकनीक से तैयार किया जाता है। इसमें अनाज, प्रोटीन स्रोत, खनिज और विटामिन को दबाकर छोटे-छोटे दानों के रूप में बनाया जाता है।
2 mins
1st May 2026
Modern Kheti - Hindi
पश्चिम एशिया संकट और भारत के कृषि व्यापार की मुश्किलें
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बारे में आमतौर पर तेल और उर्वरकों के दृष्टिकोण से चर्चा होती है।
5 mins
1st May 2026
Modern Kheti - Hindi
माइक्रोबायोम आधारित आलू की खेती के लिए हाइफार्म और श्री बायो एस्थेटिक्स में साझेदारी
हाइफन फूड्स की कृषि व्यवसाय इकाई और भारत में आलू बीज गुणन और प्रसंस्करण मूल्य श्रृंखला में अग्रणी कंपनी हाइफार्म ने श्री बायो एस्थेटिक्स प्राईवेट लिमिटेड के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की है।
1 min
1st May 2026
Modern Kheti - Hindi
धर्म क्रॉप गार्ड लिमिटेड ने भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा को बनाया ब्रांड एंबेसड
धर्मज क्रॉप गार्ड लिमिटेड ने भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा को अगले दो वर्षों के लिए अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।
1 min
1st May 2026
Modern Kheti - Hindi
पीएयू ने दालों के भंडारण के दौरान सुरक्षा किट की तकनीक के प्रसार के लिए की संधि
पीएयू ने बीते दिनों लुधियाना स्थित फर्म ओरगो लाईफ प्लस के साथ भंडारण के दौरान दालों की सुरक्षा किट तकनीक के व्यापारीकरण की संधि की।
1 min
1st May 2026
Modern Kheti - Hindi
बकरी का दूध : प्राकृतिक स्वास्थ्य उपचार
दुनिया की कुल वार्षिक दूध आपूर्ति का लगभग 2% बकरियों से ही उत्पादन होता है। हालांकि, मानवता के पोषण और आर्थिक कल्याण के लिए उनका वैश्विक योगदान जबरदस्त है।
2 mins
1st May 2026
Listen
Translate
Change font size
