Facebook Pixel तकनीक के संसार में भागीदारी का सवाल | Jansatta - newspaper - Lisez cet article sur Magzter.com
Passez à l'illimité avec Magzter GOLD

Passez à l'illimité avec Magzter GOLD

Obtenez un accès illimité à plus de 9 000 magazines, journaux et articles Premium pour seulement

$149.99
 
$74.99/Année

Essayer OR - Gratuit

तकनीक के संसार में भागीदारी का सवाल

Jansatta

|

April 17, 2026

विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग और गणित विषयों में लैंगिक खाई पाट कर, समावेशी और सतत विकास में तेजी लाई जा सकती है। मगर हकीकत यह है कि वैश्विक वैज्ञानिक समुदाय में महिलाओं की हिस्सेदारी काफी कम है।

- जयप्रकाश त्रिपाठी

विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित में महिलाओं की असीम क्षमता को देखते हुए, उनके योगदान को सम्मानित करने तथा उनके सामने आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए विश्व स्तर पर पहल हो रही है।

इसका उद्देश्य अधिक समावेशी और विविध वैज्ञानिक समुदाय का निर्माण करना है। यह प्रयास इन महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सभी प्रतिभाओं का लाभ उठाने की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। इससे अन्वेषण का मार्ग निकल रहा है। फिर भी महिलाओं को कई जटिल चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, जो उनकी प्रगति में बाधाएं उत्पन्न कर रहा है।

विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग और गणित विषयों में लैंगिक खाई पाट कर, समावेशी और सतत विकास में तेजी लाई जा सकती है। मगर हकीकत यह है कि वैश्विक वैज्ञानिक समुदाय में महिलाओं की हिस्सेदारी केवल एक-तिहाई है। उन्हें पर्याप्त स्तर पर वित्तीय साधन उपलब्ध नहीं हैं। उनके लिए प्रकाशन अवसरों का अभाव है। विश्वविद्यालयों में भी शीर्ष पदों पर उनकी मौजूदगी कम है। महिलाओं को विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग और गणित जैसे क्षेत्रों से जितना दूर रखा जाएगा, वैश्विक चुनौतियां उतनी ही जटिल होती जाएंगी। पुरुषों की तुलना में महिलाओं में उच्च शिक्षा की संभावना अधिक होती है, लेकिन आज भी विज्ञान स्नातक में उनकी हिस्सेदारी केवल पैंतीस फीसद है।

महिलाओं के प्रति उपेक्षा भाव और समानता के खिलाफ उग्र प्रतिक्रिया उनको पीछे धकेलने का काम करती है। इससे कड़ी मेहनत से हासिल की गई उपलब्धियां खतरे में हैं। महिला संगठनों और नागरिक समाज ने इन उपलब्धियों को हासिल करने में प्रमुख भूमिका निभाई है। पूरी दुनिया में महिलाओं और लड़कियों को अब भी कई तरह की जटिलताओं का सामना करना पड़ रहा है। महिला अधिकारों के लिए आवाज उठाने वालों पर खतरा मंडराना चिंताजनक है। दुनिया भर में, महिला अधिकारों की पैरोकारी करने वालों को उत्पीड़न और हिंसा का सामना करना पड़ता है। इससे महिला अधिकारों के क्षरण के साथ सामाजिक-शैक्षिक जवाबदेही में गिरावट देखी जा रही है।

PLUS D'HISTOIRES DE Jansatta

Jansatta

पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में लू की चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को कहा कि अगले चार से पांच दिनों के दौरान उत्तरपश्चिमी, मध्य और पूर्वी भारत के अधिकतर हिस्सों में उष्ण लहर की स्थिति बने रहने की संभावना है।

time to read

1 mins

April 23, 2026

Jansatta

कुल 12 देशों को चुना गया फीफा महिला विकास कार्यक्रम के लिए भारत शामिल

भारत को बुधवार को फीफा द्वारा फीफा महिला विकास कार्यक्रम (कमर्शियल स्ट्रेटेजी 2026) के लिए चुने गए 12 देशों में शामिल किया गया है।

time to read

1 mins

April 23, 2026

Jansatta

भारत-जर्मनी में रक्षा साझेदारी को मजबूत करने पर हुई चर्चा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज बर्लिन में जर्मनी के रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरियस के साथ द्विपक्षीय वार्ता की।

time to read

1 min

April 23, 2026

Jansatta

दो दशक बाद चार आरोपियों को बरी किया

मालेगांव विस्फोट मामले में हाई कोर्ट का फैसला

time to read

2 mins

April 23, 2026

Jansatta

ईरान ने होर्मुज में किया तीन जहाजों पर हमला, इनमें से एक भारत आ रहा था

ट्रंप ने युद्धविराम की अवधि बढ़ाई, नाकाबंदी जारी

time to read

4 mins

April 23, 2026

Jansatta

महासागरों में प्रवाल समूहों के आपस में जुड़ना, अस्तित्व के लिए जरूरी

एक नए अध्ययन में दावा किया गया है कि कोरल रीफ ( प्रवाल भित्ति ) केवल अलगअलग समुद्री संरचनाएं नहीं हैं, बल्कि वे विशाल महासागरीय क्षेत्रों में एक जटिल और आपस में जुड़े नेटवर्क के रूप में कार्य करती हैं, जो उनके अस्तित्व और पुनर्जीवन के लिए बेहद महत्त्वपूर्ण है।

time to read

2 mins

April 23, 2026

Jansatta

नोएडा हवाई अड्डे से अगले माह उड़ानें शुरू करने की तैयारी

सत्रह शहरों के लिए घरेलू सेवा की योजना पर काम

time to read

1 mins

April 23, 2026

Jansatta

वस्त्र निर्यात बढ़कर 3.16 लाख करोड़ रुपए हुआ

हस्तशिल्प सहित देश का वस्त्र निर्यात वित्त वर्ष 2025-26 में 2.1 फीसद बढ़कर 3.16 लाख करोड़ रुपए हो गया।

time to read

1 mins

April 23, 2026

Jansatta

मोदी के खिलाफ टिप्पणी निर्वाचन आयोग ने खरगे को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा

निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपशब्द कहे जाने का बुधवार को गंभीरता से संज्ञान लिया और उन्हें नोटिस जारी किया।

time to read

1 min

April 23, 2026

Jansatta

दिल्ली के स्कूलों में हर 45-60 मिनट पर बजेगी पानी पीने की घंटी

बढ़ते तापमान के बीच शिक्षा निदेशालय (डीओई) ने दिल्ली के स्कूलों को हर 45-60 मिनट पर घंटी बजाकर छात्रों को पानी पीने की याद दिलाने और 'बड़ी सिस्टम' लागू करने के निर्देश दिए हैं, ताकि बच्चे एक-दूसरे के स्वास्थ्य पर नजर रख सकें।

time to read

2 mins

April 23, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size