पाकिस्तान की बदहाली से उपजे खतरे
Jansatta
|December 23, 2025
महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी से बुरी तरह जूझते पाकिस्तान के बारे में कहा जाता है कि वहां कभी भी बड़े नेताओं, सेना के परिवारों और अफसरों के लिए कोई मंदी नहीं आती।
इसका कारण नेताओं और सेना की अकूत संपत्ति है, जिसे सुरक्षित रखने के लिए क्रिप्टोकरंसी को कवच बनाने की तैयारी हो गई है।
आतंकवाद, हिंसा, अस्थिरता, संवैधानिक व्यवस्थाओं का अभाव, गरीबी और पिछड़ेपन से जूझते पाकिस्तान के कई इलाकों में आज भी बहुत सारी लड़कियों की स्कूल तक पहुंच नहीं है। अर्थव्यवस्था बेहाल है और गंभीर आर्थिक संकट है। मुद्रास्फीति बढ़ रही है। लोग स्वास्थ्य सेवा सहित बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। देश की अर्थव्यवस्था अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों और मित्र देशों से उधार लिए गए पैसे पर चल रही है। पाकिस्तान की तीस फीसद से अधिक आबादी स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन स्तर में गंभीर अभाव से ग्रस्त है, जबकि लगभग आधी आबादी गरीबी रेखा के नीचे गुजर-बसर कर रही है। महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी से बुरी तरह जूझते इस देश के बारे में यह भी कहा जाता है कि कभी भी यहां बड़े नेताओं, सेना के परिवारों और अफसरों के लिए मंदी नहीं आती। इसका सबसे प्रमुख कारण नेताओं और सेना की अकूत संपत्ति है, जिसे सुरक्षित रखने के लिए क्रिप्टोकरंसी को कवच बनाने की तैयारी हो गई है।
पाकिस्तान में राजनीतिक अस्थिरता और नीतिगत अनिश्चितता ने पूंजी के लिए असुरक्षित वातावरण बनाया है। ऐसे में जिनके पास साधन और संपर्क हैं, वे अपनी संपत्ति को देश में रखने के बजाय विदेश में सुरक्षित करना अधिक अच्छा मानते हैं। दूसरी ओर, वहां कर चोरी व्यापक समस्या रही है। जब राज्य स्वयं कर संग्रह में असफल रहता है और कानून का समान रूप से पालन नहीं होता, तब संपन्न वर्ग के लिए अपनी आय छिपाना अपेक्षाकृत आसान हो जाता है। यह छिपी हुई आय धीरे-धीरे विदेश में निवेश के रूप में बदल जाती है। परिणामस्वरूप, देश के भीतर विकास के लिए आवश्यक पूंजी बाहर चली जाती है। दूसरी ओर सरकार कर्ज और अंतरराष्ट्रीय सहायता पर निर्भर होती जाती है।
Cette histoire est tirée de l'édition December 23, 2025 de Jansatta.
Abonnez-vous à Magzter GOLD pour accéder à des milliers d'histoires premium sélectionnées et à plus de 9 000 magazines et journaux.
Déjà abonné ? Se connecter
PLUS D'HISTOIRES DE Jansatta
Jansatta Delhi
चलती ट्रेन से पटरियों की होगी सफाई लोकोमोटिव शेड साबरमती ने विकसित की तकनीक
भारतीय रेलवे आने वाले दिनों में चलती ट्रेनों से पटरियों की सफाई कर सकता है।
1 mins
December 28, 2025
Jansatta Delhi
एक वर्ष में 10 हजार करोड़ की बढ़ोतरी, ऋण 1.42 लाख करोड़ पार
उत्तर प्रदेश की शो-विंडो कहे जाने वाले नोएडा की आर्थिक तस्वीर का एक चिंताजनक पहलू सामने आया है।
1 mins
December 28, 2025
Jansatta Delhi
आपरेशन आघात : 966 लोग गिरफ्तार
नव वर्ष से पहले दक्षिणी और दक्षिणी पूर्वी जिले में चलाए गए आपरेशन आघात के दौरान पुलिस ने संगठित आपराधिक गतिविधियों में शामिल 966 लोगों को गिरफ्तार किया।
1 min
December 28, 2025
Jansatta Delhi
अदालत के आदेश पर सड़क हादसे में मामला दर्ज, जांच शुरू
नोएडा में पुलिस की कार्यप्रणाली और संवेदनहीनता का एक गंभीर मामला सामने आया है।
1 min
December 28, 2025
Jansatta Delhi
सभी विधानसभा क्षेत्रों में होंगे अटल स्मृति सम्मेलन
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने घोषणा की है कि 28 से 31 दिसंबर तक सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में अटल स्मृति सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।
1 min
December 28, 2025
Jansatta Delhi
बंगाल में बत्तीस लाख मतदाताओं को बुलाया
पश्चिम बंगाल में शनिवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के तहत सुनवाई की प्रक्रिया जारी रही।
1 min
December 28, 2025
Jansatta Delhi
आज घना कोहरा रहने का अनुमान, पीली चेतावनी जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 28 दिसंबर के लिए सुबह के समय घने कोहरे की संभावना जताई है और इसके लिए पीली चेतावनी जारी की है।
1 min
December 28, 2025
Jansatta Delhi
उन्नीस आइएएस समेत 76 दानिक्स अधिकारी इधर-उधर
दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के आदेश पर दिल्ली सरकार में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया।
1 mins
December 28, 2025
Jansatta Delhi
देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा नोएडा, गाजियाबाद दूसरे स्थान पर
दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के औद्योगिक शहरों में प्रदूषण का जानलेवा स्तर बना हुआ है।
1 min
December 28, 2025
Jansatta Delhi
साइबर ठगों ने इंजीनियर को लगाया 22 लाख का चूना
रातों-रात अमीर बनने और शेयर बाजार से मोटा मुनाफा कमाने का सपना ग्रेटर नोएडा के एक साफ्टवेयर इंजीनियर के लिए भारी पड़ गया।
1 min
December 28, 2025
Listen
Translate
Change font size

