Essayer OR - Gratuit
प्लास्टिक प्रदूषण से जूझती महिलाएं
Jansatta
|June 05, 2025
भारत में प्लास्टिक प्रदूषण न केवल पर्यावरणीय समस्या, बल्कि यह एक सामाजिक संकट भी बन चुका है। महिलाएं और लड़कियां इससे ज्यादा प्रभावित हो रही हैं, प्लास्टिक में मौजूद हानिकारक रसायनों के संपर्क में आने से उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
प्लास्टिक प्रदूषण न केवल पारिस्थितिकी तंत्र को नुकसान पहुंचा रहा है, बल्कि यह सामाजिक और लैंगिक असमानता को भी गहराई से प्रभावित कर रहा है।
यह समस्या केवल समुद्र में तैरते प्लास्टिक कचरे तक सीमित नहीं है, बल्कि उन लाखों महिलाओं और लड़कियों से भी जुड़ी है, जिनके जीवन में प्लास्टिक प्रदूषण ने गहरा असर डाला है। यह एक ऐसी हिंसा है, जो न तो तात्कालिक होती है और न ही स्पष्ट, पर धीरे-धीरे शरीर, समाज और आने वाली पीढ़ियों को प्रभावित करती है। इसीलिए इसे 'धीमी हिंसा' कहा जा सकता है।
भारत में प्लास्टिक प्रदूषण केवल पर्यावरणीय समस्या नहीं, यह एक सामाजिक संकट भी बन चुका है। वैश्विक स्तर पर जिस प्रकार अमेरिका, चीन और यूरोप जैसे देश अपने प्लास्टिक कचरे का निर्यात विकासशील देशों में करते हैं, उसका प्रभाव भारत जैसे देशों पर स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। भारत में हर साल करोड़ों टन प्लास्टिक कचरा उत्पन्न होता है, जिसमें से बड़ी मात्रा में 'सिंगल यूज' (एकल उपयोग) प्लास्टिक शामिल होता है, जिसे आसानी से नष्ट नहीं किया जा सकता है।
ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं आमतौर पर पारंपरिक रूप से घर की सफाई, खाना पकाने और बच्चों की देखभाल जैसे कार्यों की जिम्मेदारी संभालती हैं। इन सभी गतिविधियों में इस्तेमाल होने वाले उत्पादजैसे प्लास्टिक पैकिंग में आने वाले खाद्य पदार्थ, सस्ते सौंदर्य प्रसाधन, कीटनाशक और घरेलू सफाई उत्पाद आदि में जहरीले रसायन होते हैं, जो सीधे महिलाओं के शरीर में प्रवेश करते हैं। आज भारत में सौंदर्य प्रसाधनों का उद्योग सालाना लगभग दस हजार करोड़ से अधिक हो चुका है। शोध बताते हैं कि सौंदर्य उत्पादों में माइक्रोप्लास्टिक पाए जाते हैं, जो हार्मोन के स्राव को बाधित करते हैं। साथ ही, इन उत्पादों में प्रयुक्त रसायन लंबे समय तक त्वचा, रक्त और प्रजनन तंत्र को प्रभावित कर सकते हैं। इनसे त्वचा रोग, थायराइड संबंधी विकार, हार्मोन असंतुलन, बांझपन और गर्भपात जैसी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं।
Cette histoire est tirée de l'édition June 05, 2025 de Jansatta.
Abonnez-vous à Magzter GOLD pour accéder à des milliers d'histoires premium sélectionnées et à plus de 9 000 magazines et journaux.
Déjà abonné ? Se connecter
PLUS D'HISTOIRES DE Jansatta
Jansatta
'धार की भोजशाला में वसंत पंचमी के दिन नमाज न हो'
मध्य प्रदेश के धार की भोजशाला में वसंत पंचमी के दिन नमाज से जुड़ा विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है।
1 min
January 21, 2026
Jansatta
राजमार्ग के खुले मैदानों में मोबाइल नेटवर्क गायब
देशभर में फैले राजमार्ग के खुले मैदानों में मोबाइल नेटवर्क गुल हो रहा है।
2 mins
January 21, 2026
Jansatta
आवारा कुत्तों से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मेनका गांधी को लगाई फटकार
आवारा कुत्तों से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी को फटकार लगाई।
1 mins
January 21, 2026
Jansatta
राज्य पुलिस केंद्रीय कर्मचारियों के खिलाफ जांच कर सकती है
सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक फैसले में कहा कि रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के अपराधों के मामले में राज्य पुलिस केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ जांच कर सकती है और आरोप पत्र भी दाखिल कर सकती है।
1 min
January 21, 2026
Jansatta
नवीन मेरे बास, मैं भाजपा कार्यकर्ता
भाजपा अध्यक्ष की ताजपोशी समारोह में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
4 mins
January 21, 2026
Jansatta
नोएडा : इंजीनियर की मौत के मामले में भवन निर्माता गिरफ्तार, जांच शुरू
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 में साफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत ने पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैला दिया है।
1 mins
January 21, 2026
Jansatta
सदन में आने पर ही लगेगी सांसदों की हाजिरी
आने वाले बजट सत्र में उपस्थिति दर्ज कराने के लिए देश के माननीयों को सदन के भीतर आकर ही हाजिरी लगानी होगी।
1 mins
January 21, 2026
Jansatta
भारत सोई हुई ताकत, बन सकता है शीर्ष अर्थव्यवस्था
वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों के साथ 10 राज्यों के मुख्यमंत्रियों एवं वरिष्ठ नेताओं ने सोमवार को स्विट्जरलैंड के दावोस में एक सुर से भारत की आर्थिक वृद्धि और निवेश संभावनाओं की सराहना की।
2 mins
January 21, 2026
Jansatta
असम के कोकराझार में हिंसा व आगजनी
आरएएफ तैनात, इंटरनेट सेवाएं निलंबित
2 mins
January 21, 2026
Jansatta
सोना पहली बार 1.5 लाख रुपए के पार, चांदी 20400 रुपए उछली
सोना और चांदी दोनों के भाव लगातार बढ़ रहे हैं।
1 mins
January 21, 2026
Listen
Translate
Change font size

